Diabetes Fruits To Avoid
Diabetes Fruits To Avoid

Diabetes Control Fruits: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बेकार खानपान की वजह से लोग बहुत ही तेजी से डायबिटीज की बीमारी का शिकार होने लगे हैं। डाइबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। कुछ भी गलत खाने से उनकी दिक्कत काफी बढ़ सकती है। इसे नियंत्रित रखने के लिए एक सही डाइट का पालन करना बहुत जरूरी हो जाता है।

यह भी देखे-स्टिफ पर्सन सिंड्रोम क्या है? क्या आप भी हैं इन लक्षणों से परेशान: Stiff Person Syndrome

डाइबिटीज के मरीजों के लिए एक सवाल हमेशा उठता है कि उन्हें किन फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे कई फल हैं, जिनके सेवन से डाइबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे ही फलों के बारे में जिनसे डाइबिटीज कोसो दूर रहती है और आपकी बॉडी का ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।

Diabetes Control Fruits:ड्रैगन फ्रूट है बहुत फायदेमंद

Diabetes Control Fruits
Diabetes Control Fruits-Dragon Fruits

फार्मेकोगनोसी रिसर्च के अनुसार, ड्रैगन फ्रूट में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। एक ड्रैगन फ्रूट में लगभग 8-9 ग्राम शुगर होती है। ये स्वाद में फीका होता है। जिस वजह से ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है। दरअसल कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होने कारण भी यह डायबिटीज के मरीज के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है।

पपीता है डाइबिटीज में फायदेमंद

Papaya
Papaya for Diabetes

पपीता डाइबिटीज के मरीजों की डाइट के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। पपीता एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में सेल डैमेज को रोकता है। यह एक लो कैलोरी फ्रूट है। डाइबिटीज के मरीज पपीते के साथ-साथ इसके बीज का भी सेवन कर सकते हैं।

डाइबिटीज के लिए फायदेमंद है जामुन

Java Plum
Java Plum

न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, जामुन को डाइबिटीज रोगियों के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। इसके अंदर सुक्रोज शुगर भी बहुत कम मात्रा में होती है। फल में मौजूद जंबोसीन और जंबोलिन जैसे कंपाउंड स्टार्च को चीनी में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। जामुन को डाइट में शामिल करने से इंसुलिन के स्राव में सुधार हो सकता है।

कीवी हो सकता है फायदेमंद

कीवी एक हाई फाइबर फ्रूट है। इस फल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवर को बैलेंस रखने में काफी मदद मिलती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में मदद करते हैं।

डाइबिटीज में सेब का कर सकते हैं सेवन

Apple
Apple for Diabetes

एक मशहूर कहावत है कि रोजाना एक सेब के सेवन से डॉक्टर दूर रहते हैं। इसका अर्थ है कि इससे आपको रोग छू नहीं पाते और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

इन फलों के अलावा डाइबिटीज के मरीज अपनी डाइट में संतरा, अमरूद और आड़ू जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं, तो आप भी इन फलों का सेवन आराम से कर सकते हैं। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार हो सकते हैं।