behaviors that can ruin impression
behaviors that can ruin impression

Overview:

प्यार की पाठशाला में हर दिन कोई न कोई नया अध्याय जुड़ जाता है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि इस परीक्षा में आपको पास होना है तो बहुत ही संभलकर कदम उठाने होंगे। आपकी जल्दबाजी और गलत कदम आपको फेल करवा सकते हैं। सच तो यह है कि प्यार के पौधे को आप जितने धैर्य और शांति से सीचेंगे, यह उतना ही फलेगा और हरा-भरा होकर लहराएगा।

केस 1

Simmer Dating Meaning: अंकित और प्रिया एक दूसरे को कॉलेज टाइम से जानते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों के ही करियर में अपने लक्ष्य थे, जिसे पाने के लिए वे निकल पड़े। धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि उनकी दोस्ती सिर्फ दोस्ती नहीं, उससे कहीं ज्यादा है। वे दोनों ही एक दूसरे को प्यार करते हैं और किसी दूसरे के साथ खुश नहीं रह सकते। क्योंकि जितना वो एक दूसरे को समझते हैं, शायद ही कोई और वैसा उन्हें समझ पाएगा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। आज दोनों की शादी को दो साल हो चुके हैं और वे अपनी जिंदगी में खुश हैं।

केस 2

निशी और सुरेश ने कॉलेज में डेटिंग शुरू की। करियर भी एक ही कंपनी में साथ शुरू किया। साथ में लंच, डिनर, आउटिंग, ट्रैवलिंग भी की। दोनों ने अपने दिल की बात सुनकर प्यार का इजहार भी किया। वे एक दूसरे का हर परिस्थिति में साथ भी देते हैं। दोनों के शौक भी एक जैसे हैं। उन्होंने तय किया है कि शादी करेंगे, लेकिन रिश्ते को और समय देंगे, जिससे यह और भी मजबूत हो सके। निशी और सुरेश दोनों ही अब बिना बोले एक दूसरे की परेशानियां, झिझक और इच्छाएं समझ जाते हैं। उनकी प्लानिंग साल 2025 में शादी करने की है।

simmer dating meaning in hindi : ऊपर दिए गए दोनों ही मामले इस बात का उदाहरण हैं कि रिश्ते को समय देकर आप उसे और मजबूत बना सकते हैं। दरअसल, प्यार की पाठशाला में हर दिन कोई न कोई नया अध्याय जुड़ जाता है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि इस परीक्षा में आपको पास होना है तो बहुत ही संभलकर कदम उठाने होंगे। आपकी जल्दबाजी और गलत कदम आपको फेल करवा सकते हैं। सच तो यह है कि प्यार के पौधे को आप जितने धैर्य और शांति से सीचेंगे, यह उतना ही फलेगा और हरा-भरा होकर लहराएगा। हर समय जल्दबाजी में रहने वाली जेन-जी अब प्यार के मामले में धीरे चलने पर विश्वास करने लगी है। यही कारण है कि डेटिंग की दुनिया में आ गया है नया ट्रेंड जिसे कहते हैं ‘सिमर डेटिंग’। इस डेटिंग के कई फायदे हैं, जिससे आज के युवा काफी प्रभावित हैं। क्या है सिमर डेटिंग और क्यों आ रही है यह यूथ को पसंद, आइए जानते हैं।

आत्म का रिश्ता बनाती है सिमर डेटिंग

Simmer Dating Meaning-धैर्य के साथ प्यार को पूरा समय देने  वाले युवा विश्वास करते हैं 'सिमर डेटिंग' में।
Youngsters who are patient and give their full time to love believe in ‘Simar Dating’. Credit: Istock

आज के युवा दो प्रकार के हैं या तो वो डेटिंग में बहुत ही जल्दबाजी दिखाते हैं या फिर शांति के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में धैर्य के साथ प्यार को पूरा समय देने वाले युवा विश्वास करते हैं ‘सिमर डेटिंग’ में। सिमर डेटिंग में युवा अपने रिश्ते को समझने, अपनाने और आगे बढ़ने से पहले पूरा समय देते हैं। इसमें कोई जल्दबाजी नहीं दिखाते। पहले मैसेज से लेकर पहली डेट तक का सफर वह बहुत ही धीरे-धीरे तय करते हैं। इससे रिश्ते में आत्मीयता बढ़ती है। दो लोगों के बीच प्यार पनपने का पूरा समय मिलता है, जिससे यह रिश्ता गहरा होता है। साथ ही एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता भी काफी बढ़ जाती है। कहते हैं जल्दबाजी में बनाए गए रिश्ते अक्सर जल्दी टूट जाते हैं। लेकिन जब आप रिश्ते के सभी पहलुओं पर सोचने के लिए पूरा समय लेते हैं और देते हैं तो आप दबाव महसूस नहीं करते। साथ ही हर परिस्थिति के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष जान पाते हैं। ऐसे रिश्ते जिंदगी भर आपका साथ निभाते हैं। क्योंकि इसमें दो लोगों के बीच भावनात्मक अंतरंगता बढ़ जाती है। सिमर डेटिंग में लोग एक दूसरे से नजदीकी बढ़ाने से ज्यादा एक दूसरे को जानने पर फोकस करते हैं।

ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है सिमर डेटिंग

सिमर डेटिंग युवा पीढ़ी की बदलती सोच और प्राथमिकता का एक सकारात्मक पहलू दिखाता है।
simmer dating shows a positive aspect of the changing thinking and preferences of the young generation Credit: Istock

सिमर डेटिंग युवा पीढ़ी की बदलती सोच और प्राथमिकता का एक सकारात्मक पहलू दिखाता है। यह इस बात को दर्शाता है कि आज की जेन जेड भावनात्मक और मानसिक सेहत पर पूरा ध्यान देती है। वह मजबूत रिश्ते बनाने और उसे जिंदगी भर निभाने में विश्वास करते हैं। अपने रिश्ते को पूरा महत्व देते हैं। इससे उन्हें संतोष और स्थिरता दोनों मिलती है। यह डेटिंग सच में एक गहरा और सार्थक रिश्ता बनाने के बारे में है। इसमें दो लोगों को एक दूसरे को करीब से जानने का पूरा मौका और समय मिलता है। वे एक दूसरे की पसंद, नापसंद, लक्ष्यों, आशाओं, आकांक्षाओं और मूल्यों को करीब से जान पाते हैं। ऐसे में वे रिश्ते को लेकर भी स्पष्ट होते हैं। यही कारण है कि सिमर डेटिंग में कपल्स के बीच सम्मान और विश्वास दोनों ही ज्यादा होता है।

आकर्षण नहीं, भावना है पहले

जब भी कोई नया रिश्ता बनता है तो शुरुआत में वह बहुत अच्छा लगता है। खासकर प्यार के मामले में तो युवाओं को कुछ और नजर ही नहीं आता। लेकिन कभी कभी समय के साथ यही रिश्ता बोझ लगने लगता है। प्यार की फितूर सिर से उतर जाता है। उसमें नकारात्मक बातें दिखने लगती हैं। आपकी मानसिक शांति छिन जाती है। ऐसे रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं। क्योंकि यह प्यार नहीं, सिर्फ आकर्षण होता है। लेकिन सिमर डेटिंग में जब आप रिश्ते को पूरा समय देते हैं तो आप उसे सच्चे दिल से निभाते हैं। आपको पता चल पाता है कि यह प्यार है या आकर्षण। साथ ही आप सही फैसला भी ले पाते हैं।

दिखती है पूरी प्रतिबद्धता

सिमर डेटिंग में दो लोग एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ऐसे में रिश्ते में स्वार्थ नहीं, प्रतिबद्धता होती है। यही कारण है कि आप पूरे समर्पण के साथ रिश्ता निभाते हैं, जो जिंदगी भर साथ रहता है। इस रिश्ते में कपल की प्राथमिकता भावनाओं का सम्मान करना होता है।

ज्यादा सफल होते हैं यह रिश्ते

सालों तक साथ रहने के कारण दो लोगों की समझ और अनुकूलता एक दूसरे के अनुसार हो जाती है।
After being together for years, two people develop a strong understanding and compatibility with each other.

अब सवाल यह उठता है कि क्या सिमर डेटिंग से बनाए गए रिश्ते ज्यादा मजबूत और सफल होते हैं। इसका जवाब है ‘हां’। दरअसल, सालों तक साथ रहने के कारण दो लोगों की समझ और अनुकूलता एक दूसरे के अनुसार हो जाती है। यही एक मजबूत रिश्ते की नींव बनते हैं। ऐसे रिश्ते जिंदगीभर चलते हैं और इनके सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

बेहतर होता है संचार

सही संचार मजबूत रिश्ते के लिए बहुत ही जरूरी होता है। बातचीत से बड़ी से बड़ी परेशानी हल की जा सकती है। सिमर डेटिंग में रिश्ते की यह कड़ी भी मजबूत होती है। क्योंकि सालों के साथ के बाद आप एक दूसरे से बहुत ही आसानी से अपनी बातें बोल पाते हैं। साथ ही एक दूसरे की स्थितियां समझ भी पाते हैं। मानसिक स्थिति का एहसास कर पाते हैं। ऐसे में समस्याएं और परेशानियां आसानी से हल होती चली जाती हैं। अगर जिंदगी में कोई बड़ी परेशानी आती है तो भी दोनों मिलकर एक बेहतर रणनीति बना पाते हैं।

साकार होते हैं सपने

जब दो लोग लंबे समय तक साथ रिश्ते में होते हैं वे एक दूसरे के लक्ष्य, सपनों और महत्वाकांक्षाओं को भी अच्छे तरीके से जानते हैं। ऐसे में वे इसे पाने में साथी बनते हैं। वे बेहतर तरीके से रणनीति बनाते हैं और लक्ष्य प्राप्त करने की ओर बढ़ पाते हैं। जिंदगी में उन्हें सफलता ज्यादा मिल पाती है। क्योंकि उन्हें न सिर्फ भावनात्मक रूप से सहारा मिलता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी वे सपोर्ट सिस्टम का काम करते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...