Overview:
क्या आप जानते हैं सेक्स न करने के ढेर सारे नुकसान और नियमित सेक्स करने के कई शानदार फायदे हैं। सेक्स न सिर्फ आपकी नीरस जिंदगी में नया जोश भर सकता है, बल्कि यह पुरुषों को जानलेवा बीमारी से भी बचा सकता है।
Sex Reduce Risk of Prostate Cancer: लंबे रिलेशनशिप में अक्सर लोगों की सेक्स लाइफ कहीं खो जाती है। एक समय जो नजदीकियां आपको एक-दूसरे के करीब लाती थीं, अब वही प्राथमिकता की लिस्ट में सबसे नीचे खिसक जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेक्स न करने के ढेर सारे नुकसान और नियमित सेक्स करने के कई शानदार फायदे हैं। सेक्स न सिर्फ आपकी नीरस जिंदगी में नया जोश भर सकता है, बल्कि यह पुरुषों को जानलेवा बीमारी से भी बचा सकता है।
सेक्स के है शानदार फायदे

सेक्स थेरेपिस्ट्स के अनुसार 15 से 20 प्रतिशत कपल्स रिश्ता पुराना होने के साथ साथ सेक्स से दूर होने लगते हैं। कुछ कपल्स की लाइफ से तो यह पूरी तरह गायब हो जाता है। हालांकि सेक्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक, हर तरीके से आपको प्रभावित करता है। आपकी याददाश्त बढ़ाता है। मेनोपॉज के इफेक्ट को कम करता है। बेहतर नींद में मददगार बनता है।
महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए अच्छा
एक स्टडी का दावा है कि सेक्स पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में भी मदद करता है। यह पुरुषों में पाया जाने वाला सबसे कॉमन कैंसर है। जिसके कारण हर साल साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। वहीं यह महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि सेक्स उनके पेल्विक फ्लोर को मजबूत करता है। एक स्टडी के अनुसार गर्भावस्था के बाद ऑर्गेज्म से पेल्विक फ्लोर की ताकत में सुधार हो सकता है। इस शोध में कई नई माताओं का अध्ययन किया गया।
दो ग्रुप्स में बांटा
महिलाओं पर सेक्स का असर जानने के लिए उन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया। एक समूह को एक साल तक कीगल और पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करवाई गई। वहीं दूसरे ग्रुप को कीगल के साथ सेक्स और ऑर्गेज्म के लिए कहा गया। रिजल्ट में सामने पाया कि ऑर्गेज्म वाले समूह की महिलाओं के पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की ताकत बहुत अच्छी थी। कीगल से भी फायदा हुआ, लेकिन यह उससे कम था। दरअसल, ऑर्गेज्म पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को व्यायाम करके मदद करता है। इससे पेल्विक फ्लोर में संकुचन होता है, जो एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। मेनोपॉज के बावजूद आप सेक्स से अपने पेल्विक फ्लोर को सेहतमंद रख सकते हैं।
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
हार्वर्ड स्टडी के अनुसार नियमित सेक्स पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है। स्टडी के अनुसार जो पुरुष महीने में 21 या उससे ज्यादा बार सेक्स कर ऑर्गेज्म पाते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 31 प्रतिशत तक कम होता है। यह सेक्स चाहे पार्टनर के साथ हो या आप खुद करें, ये अच्छा ही रहता है। वहीं जो पुरुष ऑर्गेज्म पर ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा भी ज्यादा होता है।
कई साल बढ़ सकती है उम्र
45 से 59 साल के 918 पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार सेक्स और लंबी उम्र के बीच गहरा संबंध है। जो पुरुष नियमित रूप से सेक्स करते हैं, उनकी उम्र ज्यादा होती है। नियमित सेक्स पुरुषों की उम्र सात साल तक बढ़ा सकता है। इससे सेहतमंद रहा जा सकता है। हालांकि महिलाओं में लंबी उम्र का संबंध सेक्स की संख्या से न होकर प्लेजर और गुणवत्ता से जुड़ा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सेक्स ही लंबी उम्र का राज है। लेकिन यह आपको हेल्दी रखता है। यह तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन को भी काफी हद तक कम करता है।
