two young women.
Relatives taunt for marriage

Summary:रिश्तेदारों की सोच को दिल पर न लें

लोग क्या कहेंगे, इस सोच में जीना आपको कमजोर बना देता है। रिश्तेदारों की बातों को इग्नोर करना सीखें।

Relatives taunt for marriage: ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि शादी की चिंता घरवालों से ज्यादा रिश्तेदारों को होती है। वे जब भी मिलते हैं तो केवल शादी के बारे में ही पूछते हैं। यदि सही उम्र में शादी नहीं होती है तो कई तरह की बातें करना भी शुरू कर देते हैं, यहाँ तक कि खुद से मनगढ़ंत कहानियां भी बनाने लगते हैं। ऐसे में सबके सामने खुद के लिए नकारात्मक बातें सुनना किसी भी लड़की को अच्छा नहीं लगता है और वह रिश्तेदारों की बातों से परेशान होकर अपने भाग्य को कोसने लगती है। यहाँ तक कि मानसिक रूप से परेशान होकर खुद को सबसे दूर-दूर अकेले रखना शुरू कर देती है। लेकिन ऐसे खुद को सबसे दूर अकेले रखना इस समस्या का समाधान नहीं है, आपको इस स्थिति में खुद को शांत रखते हुए रिश्तेदारों को हैंडल करना आना चाहिए, ताकि वे आपको कमेन्ट करना बंद करें।

two women
Learn to present your side with love

शादी कब और किससे करनी है, यह हर किसी का व्यक्तिगत निर्णय होता है। इसे कभी भी किसी के बहकावे में या किसी की बातों से परेशान होकर नहीं करना चाहिए। इसलिए जब भी कोई रिश्तेदार आपको इस बात को लेकर ताने मारे या तरह-तरह की नकारात्मक बातें कहे, तो आप अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें और प्यार से अपना पक्ष उनके सामने रखें।

women saying something to men
Tell relatives their limits lovingly

हर रिश्ते की एक अपनी एक मान-मर्यादा होती है। लेकिन जब रिश्तेदार उन मान-मर्यादा को भूलकर आपको बार-बार ताने मारे तो उनको उनकी लिमिट बताना जरूरी होता है। ऐसे में आप उन्हें प्यार से समझाएं कि यह आपकी लाइफ है और उन्हें इसके बारे में बोलने का कोई हक नहीं है।

women controlling herself
Stop blaming yourself

जब रिश्तेदार आपको शादी नहीं होने के लिए ताने मारें तो आप इस बात के लिए खुद को दोषी ना मानें और ना ही अपने मन में किसी तरह की कोई हीन भावना लेकर आएं। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप में कोई कमी है या आप किसी से कम हैं।

हर बार रिश्तेदारों के ताने पर गुस्सा करना जरूरी नहीं है। कभी-कभी आप उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज़ में मुस्कुराकर भी जवाब दे सकती हैं। जब आप मुस्कुराकर मजाक में उन्हें जवाब देंगी ना, तो उन्हें खुद ऐसा महसूस होगा कि वे आपको बार-बार इस तरह से ताना मारकर गलत करते हैं।

Set some boundaries with relatives
Set some boundaries with relatives

रिश्तेदारों के साथ आपको अपना रिश्ता कैसा रखना है, यह कुछ हद तक आप पर भी निर्भर करता है। आप उनके साथ एक सीमाएं तय करें कि आपको उनके साथ कितना बात करना है और अपनी कितनी पर्सनल बातें शेयर करनी है। जब आप ऐसा करना शुरू कर देती हैं तो रिश्तेदार भी आपको कुछ कहने से पहले सोचते हैं।

अगर आपके रिश्तेदार आपसे जब भी मिलते हैं और केवल शादी के बारे में ही बात करते हैं तो आप कभी-कभी विषय बदलने की तरकीब जरूर अपनाएं। जैसे ही आपको रिश्तेदार दिखाएँ आप उनसे उनकी ही बातें पूछना शुरू कर दें और उसी बात में उन्हें उलझा कर रखने की कोशिश करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...