Relationship Tips: रिश्ता कोई भी हो उसमें आपस में बातचीत का अपना महत्व है। पर कई बार हम इस बात को भूल जाते हैं। अक्सर ऐसा ही होता है पति-पत्नी के रिश्ते में। पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है, लेकिन आपस में बातचीत की कमी की वजह से कई बार इसे निभाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे; आपसी झगड़ों का बढ़ जाना, एक दूसरे से अधिक शिकायतें रहना , एक दूसरे पर विश्वास में कमी आना जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अगर आपके शादीशुदा जीवन में भी यह परेशानियां है तो आप इसे बातचीत से दूर कर सकते हैं।
आपस में बातचीत से किस तरह अपने शादीशुदा जीवन को सुधार सकते हैं इसकी बात आज हम यहां करेंगे ;
बातचीत से बढ़ाए विश्वास
किसी भी रिश्ते में विश्वास और भरोसे क होना जरूरी है। और इस भरोसे को बनाए रखने के लिए आपसी बातचीत का होना आवश्यक है। जब पति-पत्नी आपस में बातचीत के क्रम में एक दूसरे की परेशानियों को साझा करते हैं तो वह एक दूसरे को और बेहतर ढंग से समझ पाते हैं, साथ ही अपनी परेशानियों का वह साझा रूप से हल भी पा लेते हैं। इस तरह उनके बीच में विश्वास बढ़ता है और वह एक दूसरे के फैसले लेने में भी मदद कर पाते हैं।
बातचीत से दूर करें गलतफहमियां
कई बार हमने देखा है कि पति-पत्नी के बीच का छोटा सा झगड़ा बड़ा बन जाता है। ज्यादातर केस में इसका कारण बातचीत की कमी होती है। पार्टनर्स अपने-अपने मन की बातों को मन में रखकर बात करना बंद कर देते हैं। ऐसे में उनके बीच का झगड़ा कम होने की बजाय बढ़ जाता है और उनका रिश्ता गलतफहमियों का शिकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में पार्टनर्स को आपस में बैठकर चर्चा करनी चाहिए एक दूसरे के नाराजगी का कारण जानना चाहिए और छोटे से झगड़े को आपसी बातचीत के साथ उसी समय खत्म करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने रिश्ते को गलतफहमियों से बचा सकते हैं।
बातचीत से रिश्ते बेहतर करें
जब आप अपने साथी से अपने विचारों पर खुलकर बात करते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। साथ ही आपको अपने साथी की राय भी आपको मिलती है। अगर आप किसी परेशानी या उलझन में होने पर अपने साथी से उसकी बात करते हैं तो वह आपको सुनकर और समझ कर फैसला लेने में आपकी मदद कर पाते हैं। जिससे आप अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर पाते हैं।
आपस में सकारात्मक बातें करें
आज के समय में ज्यादातर पति-पत्नी दोनों ही कामकाजी होते हैं। ऐसे में उनके पास आपस में बातचीत का कम समय होता है, जिसके कारण कई बार जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है। ऐसे में चाहिए कि पति-पत्नी एक दूसरे के काम के भार को और उसकी परेशानियों को समझे और उसके बारे में बात करें। वह आपस में एक दूसरे से बात कर भरोसा दिलवाए कि वह बेहतर तरीके से हर कार्य को कर सकते हैं और कर रहे हैं ।

भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करें
आज का जीवन बहुत भागदौड़ भरा है ऐसे में लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझने में कमी कर देते हैं । ऐसे में जरूरी है कि आप अपने साथी से उनके भावनाओं के बारे में पूछे अगर आप नहीं समझ पाते है तो उसे बताएं कि वह बेझिझक अपने बारे में आपको बता सकते हैं । आप बातचीत के जरिए अपने साथी को भरोसा दिलाए कि आप उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।
ऊपर बताए गए आपस में बातचीत के सभी जरूरी टिप्स को अपनाकर आप अपने रिलेशनशिप को अच्छा बना सकते हैं।
