Ranveer Allahabadia

विवादों में फंसे रणवीर इलाहाबादिया मौत को छूकर आ चुके हैं वापस, जानिए पूरा मामला!

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉडकास्ट के लिए जाने-जानें वाले रणवीर इलाहाबादिया आजकल अपने विवादित बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।जिसके चलते उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Ranveer Allahbadia Death Experience: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉडकास्ट के लिए जाने-जानें वाले रणवीर आजकल अपने विवादित बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।जिसके चलते उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।बात दें इससे पहले भी रणबीर इलाहाबादिया चर्चाओं में आए थे, लेकिन उस समय इलाहाबादिया के चर्चा में रहने की वजह कोई नफरत भरी बयान बाजी नहीं बल्कि मौत को छूकर वापस आना था। क्या है पूरा मामला चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, बीते साल क्रिसमस मनाने के लिए यूट्यूबर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा गए थे। इस दौरान वो खुले आसमान के नीचे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समंदर में तैरने गए और इन्हीं मस्ती भरे पलों के बीच वो डूबने लगे। दोनों की जान पर बन आई। गोवा में समुद्र में तैरते समय डूबने से बाल-बाल बचे हैं। इस बात जानकारी खुद फेमस पॉडकास्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रूह कंपा देने वाली घटना का खुलासा किया।

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वाक्या साझा किया और बताया कि कैसे वो पानी में फंस गए थे और उन्हें जान गंवाने का जोखिम महसूस हुआ। उन्होंने एक लंबे पोस्ट में पूरी कहानी साझा की है। यूट्यूबर ने इस पोस्ट की शुरुआत में लिखा, ‘गोवा से आप सभी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह मेरे जीवन का सबसे घटनापूर्ण क्रिसमस रहा है। इस लेख में मैं बहुत कमजोर रूप से नजर आऊंगा। हम अब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन कल शाम 6:00 बजे या उसके आसपास मेरी गर्लफ्रेंड और मुझे एक छोटी सी परिस्थिति से बचाया गया। हम दोनों को खुले समुद्र में तैरना बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही ऐसा करता आ रहा हूं, लेकिन कल हम पानी के नीचे की धारा में बह गए। मेरे साथ ऐसा पहले भी ऐसा हुआ है, लेकिन मैं कभी किसी साथी के साथ नहीं गया। अकेले तैरकर बाहर निकलना आसान है। किसी को अपने साथ खींचकर बाहर निकालना बहुत मुश्किल है।’

बता दें, दोनों की जान पर बन आई, लेकिन आईपीएस और आईआरएस अफसर उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए और जैसे-तैसे दोनों की जान बचाई। ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि रणवीर इलाहाबादिया हैं, जिन्होंने बड़ी बेबाकी से पूरा किस्सा लंबे पोस्ट में साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस वेकेशन की तस्वीरें भी साझा की और भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। गोवा ट्रिप की तस्वीरों के साथ पोस्ट में बताया गया है कि रणवीर जो अकेले खुले पानी में तैरने के आदी हैं, अपने साथी के साथ तैरते समय तेज धारा का सामना करने पर संघर्ष करते हैं। 24 दिसंबर को, उनकी आकस्मिक डुबकी एक दुःस्वप्न में बदल गई क्योंकि लहरों ने उनका संतुलन बिगाड़ दिया।

Ranveer Allahbadia is a millionaire
Ranveer Allahbadia is a millionaire

बता दें, 22 साल की उम्र में बतौर यूट्यूबर और पॉडकास्टर करियर शुरू करने वाले रणवीर इलाहाबादिया मॉन्क एंटरटेनमेंट के सह संस्थापक और बीयरबाइसेप्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनके सात यूट्यूब चैनल हैं। जहां 12 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूब और पॉडकास्ट से हर महीने करीब 35 लाख रुपये कमाते हैं। उनकी कमाई के कई स्रोत हैं। जिसमें यूट्यूब एड, रॉयलिटीज, ब्रॉन्ड स्पॉन्सरशिप शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2024 तक रणवीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये थी।

हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेरेंट्स को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। बस उसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब तक रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...