10 संकेत जो बताते हैं कि शादीशुदा रिश्ते में है संवाद की कमी: Communication in Relationship
lack of communication in marriage

रिश्ते में संवाद की कमी को इन संकेतों से पहचानें

पति-पत्नी के रिश्ते में जरूरी है कि संवाद की कमी के संकेतों को पहचाना जाए और जल्द से जल्द उन्हें दूर किया जाए, ताकि रिश्ता अच्छे से चल सकेI

Communication in Relationship : पति-पत्नी के रिश्ते में संवाद बहुत जरूरी होता है, इसी के माध्यम से पति-पत्नी एकदूसरे को अपनी बात बता पाते हैं और अपनी इच्छाओं को समझा पाते हैंI अगर कभी इस रिश्ते में संवाद की कमी हो जाए तो आपस में दूरियां बढ़ने लगती हैं और कब यह रिश्ता टूटने के कगार पर पहुँच जाता है इसका पता ही नहीं चलताI इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इस रिश्ते में संवाद की कमी के संकेतों को पहचाना जाए और जल्द से जल्द उन्हें दूर किया जाए, ताकि रिश्ता अच्छे से चल सकेI    

Also read: क्या करें जब जीवनसाथी करने लगे जासूसी: Relationship Tips

Communication in Relationship
don’t pay attention

जब पार्टनर एकदूसरे की बातों पर ध्यान देना बंद कर देते हैं या फिर सुन कर भी उसे अनसुना कर देते हैं तो समझ जाइए कि आपके रिश्ते में संवाद की कमी हो रही हैI

जब आपको ऐसी कोई बात पता चले जो आपका जानना जरूरी है, लेकिन आपको आपके पार्टनर ने बताना जरूरी नहीं समझा है या फिर आपके साथ शेयर नहीं किया हैI

जन्मदिन या फिर एनिवर्सरी भूल जाना या फिर याद रहते हुए भी एकदूसरे को विश नहीं करना भी इस बात का संकेत होता है कि आप दोनों को आपस में संवाद करना अच्छा नहीं लगता हैI

not respecting wishes

शादीशुदा कपल एकदूसरे से बातचीत करके ही अपनी इच्छाओं के बारे में बताते हैं, लेकिन अगर आपको अपनी इच्छाओं को बताने में हिचक महसूस होती है या पार्टनर आपकी इच्छाओं को जानने के बाद भी उसे अनदेखा कर देता है तो इसका मतलब साफ़ है कि आपके बीच संवाद सही से नहीं हो रहा हैI

जब आपका पार्टनर आपकी पूरी बात बिना सुने और आपसे चर्चा किए बिना ही अपना निर्णय देने लगे तो समझ लीजिए कि आपके रिश्ते में संवाद की कमी हैI

hiding
hiding things and lying

आपस में संवाद की कमी के कारण कपल्स एक दूसरे से ना केवल बातें छुपाते हैं बल्कि छोटी-छोटी बातों को लेकर झूठ बोलना भी शुरू कर देते हैंI

अगर पार्टनर बात-बात पर सिर्फ आपमें कमी निकलाता है या आपको हर बात में नीचा दिखाने की कोशिश करता है और आप डर के कारण अपनी बात नहीं रख पाती हैं तो इसका साफ़ अर्थ है कि आप दोनों के बीच कम्युनिकेशन गैप हैI

अगर आप पति-पत्नी दोनों लड़ाई के बाद एकदूसरे से बातचीत बंद करते हैं और ये सोचते हैं कि आप पहले क्यों पहल करें तो आपके रिश्ते में संवाद की कमी के साथ-साथ ईगो की भी समस्या हैI

emotional support
not providing emotional support

जब आपको पार्टनर के इमोशनल सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत हो और ऐसे में पार्टनर का साथ नहीं देना, बताता है कि आपके रिश्ते में संवाद की कमी होने लगी हैI

अगर पति-पत्नी के बीच सही से संवाद ना हो तो वे बिना बात जाने ही एकदूसरे को गलत ठहराने लगते हैं और पूरी बात जाने की कोशिश भी नहीं करते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...