पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिये छुट्टी के दिन साथ में करें ये पाँच काम
अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लें तो आप अपने रिश्ते को बहुत खूबसूरत बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आपको जो भी छुट्टी का दिन मिले उसमें सिर्फ़ अपने पार्टनर के साथ इंजॉय करने की कोशिश करें। इस दिन साथ मिलकर कुछ ऐसी ऐक्टिविटीज़ करें जिससे आपकी आपसी बाण्डिंग स्ट्रॉंग हो।
Bonding With Partner: आजकल ज्यादातर कपल्स वर्किंग होते हैं। वर्क प्रेशर के चलते साथ में स्पेंड करने के लिए समय निकाल पाना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। शुरू में हम इसका एहसास नहीं कर पाते हैं, लेकिन लॉन्ग रन में यह कई बार दोनों के बीच दूरी का कारण बन सकता है। लेकिन, अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लें तो आप अपने रिश्ते को बहुत खूबसूरत बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आपको जो भी छुट्टी का दिन मिले उसमें सिर्फ़ अपने पार्टनर के साथ इंजॉय करने की कोशिश करें। इस दिन साथ मिलकर कुछ ऐसी ऐक्टिविटीज़ करें जिससे आपकी आपसी बाण्डिंग स्ट्रॉंग हो। जानते हैं वो कौन सी ऐक्टिविटीज़ हैं जिन्हें कपल साथ मिलकर कर सकते हैं।
Also read: बढ़ रहा है कपल्स के बीच साइलेंट ट्रीटमेंट, जानें क्या है वजह और उपाय: Couple Silent Treatment
कुकिंग

कुकिंग का शौक़ कम ही लड़कों को होता है लेकिन यक़ीन मानिए यह एक बहुत ही मजेदार और क्रिएटिव एक्टिविटी है। इसमें आपको एक-दूसरे के साथ काम करने और बातचीत करने का मौका मिलता है। दोनों की पसंद की एक नई डिश चुनिए और इसे साथ में बनाइए। फिर, एक साथ बैठकर इसका मजा लें। चाहें तो आप कैंडल लाइट रोमांटिक डिनर भी प्लान कर सकते हैं।
प्रकृति का आनंद लें

छुट्टी के दिन वर्चुअल वर्ल्ड से दूरी बनायें और एक-दूसरे के साथ नेचर के बीच समय बिताने की कोशिश करें। इससे सारे सप्ताह की थकान तो मिटेगी ही अंदर से एक अलग ख़ुशी का एहसास भी होगा। दोनों एक में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। पार्क में साथ सैर करें, पिकनिक मनाएं, बारिश आदि का आनंद लें।
साथ में सीखें
सीखने का ना तो कोई समय होता है ना ही कोई उम्र। इसलिए छुट्टी के दिन कोशिश करें कि दोनों मिलकर साथ में कोई नयी चीज़ सीखें। यह कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी हो सकता है। कोई आर्ट क्लास ले सकते हैं या कोई खेल सीख सकते हैं। साथ में स्विमिंग क्लास भी जा सकते हैं।

मूवी नाईट
छुट्टी के दिन साथ मिलकर मूवी देखने जा सकते हैं या फिर घर में ही रात में कोई मूवी देख सकते हैं। साथ में मूवी देखना साथ समय बिताने का सुकूनभरा तरीका है। इसमें न तो आप मेंटली थकान महसूस करते हैं और ना ही फिजिकली।

फिटनेस लेसन
आजकल अधिकांश कपल अपनी फिटनेस को लेकर काफ़ी जागरूक हो रहे हैं। साथ में समय बिताने के लिए आप वीकेंड्स में साथ में एक्सरसाइज कर सकते हैं। योगा और मैडिटेशन भी एक साथ मिलकर करने की कोशिश करें।

लाँग ड्राइव
छुट्टी के दिन साथ में समय बिताने के लिए सबसे अच्छा तरीक़ा है साथ में लाँग ड्राइव पर निकल जाइए। कहीं भी दूर साथ में रोड ट्रिप करिए। गाड़ी में साथ मिलकर म्यूजिक का आनंद लीजिए और अपनी छुट्टी को यादगार बनाइये।
तो, आप भी अपने पार्टनर के साथ अच्छी बाण्डिंग चाहते हैं तो छुट्टी के दिन लैपटॉप और मोबाइल से दूरी बनाकर पार्टनर के साथ ये काम ज़रूर करिए।
