Overview:
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान में विराट का अनुष्का को वीडियो कॉल करना हो या फिर भारत आते ही अनुष्का से मिलने के लिए लंदन की फ्लाइट पकड़ना। विराट और अनुष्का के इस शानदार बॉन्ड ने सभी के दिल को छू लिया है।
Virat and Anushka Bonding: सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक दो भारतीय क्रिकेटर्स की जिंदगी इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है। पहली है भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक का तलाक। वहीं दूसरी खबर है भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच का शानदार बॉन्ड। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान में विराट का अनुष्का को वीडियो कॉल करना हो या फिर भारत आते ही अनुष्का से मिलने के लिए लंदन की फ्लाइट पकड़ना। विराट और अनुष्का के इस शानदार बॉन्ड ने सभी के दिल को छू लिया है। लंदन की गलियों में विराट-अनुष्का का अपने बेटे अकाय के साथ फूल खरीदना और सत्संग में हिस्सा लेना साफ बताता है कि ये कपल एक दूसरे की कंपनी एंजॉय करता है।
Also read : क्या होता है लव बॉम्बिंग और यह खतरनाक क्यों है? हर प्रेमी को जानना चाहिए: What is Love Bombing
यहां से शुरू होती है बॉन्डिंग
किसी भी कपल में बॉन्डिंग की शुरुआत प्यार के साथ ही सम्मान से होती है। हर रिश्ते में इन दोनों का बराबर महत्व होता है। विराट न सिर्फ अनुष्का को प्यार करते हैं, बल्कि वे अपनी सफलता का श्रेय भी अपनी पत्नी को देना कभी नहीं भूलते हैं। यहां तक कि वल्र्ड कप जीते के बाद भी विराट ने एक प्यारे से पोस्ट से अनुष्का का धन्यवाद किया। विराट ने लिखा, ये सब आपके प्यार के बिना असंभव था। तुमने मुझे शांत और जमीन से जुड़े रहना सिखाया। मैं लकी हूं कि आप मेरी जिंदगी में हो। ये जीत जितनी मेरी है, उतनी आपकी है। धन्यवाद! मैं आपको बहुत प्यार करता हूं क्योंकि आप रियल हो। विराट के इस पोस्ट से साफ है कि इस रिश्ते में जितना प्यार है, उतना सम्मान भी। जब आप अपनी सफलता का श्रेय अपने पार्टनर को देना शुरू करते हैं तो यह रिश्ते को और भी मजबूत कर देता है।
पार्टनर साथ दे तो मिलती है सफलता
जीवनसाथी का सच्चा साथ जिंदगी में सफलता पाने की संभावना को बढ़ा देता है। अमेरिका की कार्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार जिन लोगों के पार्टनर उन्हें मेंटली और इमोशनली सपोर्ट करते हैं, वे निश्चिंत होकर अपना काम कर पाते हैं और उन्हें सफलता भी ज्यादा मिलती है। यह रिसर्च 150 से ज्यादा कपल्स पर की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब पार्टनर्स आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं तो वे एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इससे आप पॉजिटिव सोच पाते हैं।
ऐसे बनें सच्चे पार्टनर
पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही मजबूत माना जाता है। आप इसमें अपने पार्टनर को जितना प्यार और सम्मान देंगे, बदले में आपको उससे कहीं ज्यादा मिलेगा। अगर रिश्ते में इन दोनों फीलिंग्स की कमी होगी तो वो रिश्ता सिर्फ नाम का रह जाता है। ऐसे में छोटी-छोटी कोशिशें करके आप सपोर्टिव पार्टनर बनने की ओर कदम बढ़ाएं। कोई भी परफेक्ट नहीं होता, कमियां हर किसी में होती हैं। लेकिन कभी भी एक-दूसरे की कमियां न निकालें। बल्कि एक दूसरे की खूबियां पहचान कर उन्हें निखारने की कोशिश करें। जिंदगी में यह पॉजिटिव एप्रोच आपके बहुत काम आएगी। हालांकि इस दौरान पार्टनर की कमजोरियों के बारे में उसे जरूर बनाएं, लेकिन उसे सुधारने के उद्देश्य से। मुश्किल समय में नेगेटिव बातें बोलकर उसे और भी कठिन न बनाएं। बल्कि इसका पॉजिटिव पक्ष देखें और पार्टनर का हौसला बढ़ाएं।
