एप्लाइंसेज फॉर वर्किंग वूमेंस: Appliances Tips
appliances for working women

Appliances Tips: आज के समय में महिलाओं के पास समय की काफी कमी होती है। उन्हें घर और बहार दोनों के काम निपटाने होते हैं। इसलिए आजकल बाजार में ऐसे कई एप्लाइंसेज उपलब्ध हैं, जो आपके काम को आसान बनाते ही हैं साथ ही समय की भी बचत करते हैं।

Also read: मेरा घर-गृहलक्ष्मी की कहानियां

ब्रकफास्ट के लिए टोस्ट अच्छा ऑप्शन है। तो ऐसे में आप प्रेस्टीज का 850 वॉट का पॉपअप टोस्टर भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें 2 ब्रेड स्लाइसेस को एकसाथ सेंका जा सकता है। आप इसकी ऑटोमेटिक सेटिंग में ब्रेड रखकर अपना काम कर सकते हैं। ब्राउनिंग कंट्रोल इसका खास फीचर है। ब्रेड स्लाइस को सेंटर करने एवं मोटे ब्रेड के लिए चौड़े स्लॉट होने के चलते इस टोस्टर का प्रयोग बहुत ही आसान है। इसकी क्रम्ब ट्रे को बाहर निकाला जा सकता है, जिससे आप इसमें जमा हुए अवशेष को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इसमें शॉकप्रूफ, टोस्टिंग, रिहीटिंग एवं ब्राउनिंग कंट्रोलिंग जैसे फंक्शन के साथ डिफ्रॉस्टिंग बटन, ​कैंसिल बटन और ​री—हीट बटन दिया हुआ है। इस पर 1 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत- 1960 रुपये के करीब है।

बेकरी फूड लवर्स के लिए इस तरह का ब्रेडी ब्रांड का रोबोटिक बेकिंग सिस्टम मशीन भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें गेहूं से बने बेक्ड फूड के अलावा ग्लूटन फ्री बेक्ड फूड भी तैयार किया जा सकता है। इसमें टोस्ट, ब्रेड, केक, और गार्लिक ब्रेड आदि बना सकते हैं। इसमें आटा गूंदने से लेकर बेक होने तक सभी कार्य हो जाते हैं। स्वीडन में डिजाइन की गई इस एडवांस टेक्नोलॉजी से बनी यह रोबोटिक बेकिंग मशीन में अंदर बैटर बैग दिया गया है, जिसमें आप जो बनाना चाहते हैं उसकी सामग्री डाल दीजिए और उसके बाद बस प्रेस का बटन दबाएं। इसके बाद बेक आइटम अपने आप तैयार मिलेगा। यह डाइट कॉन्शियस लोगों के लिए भी काफी अच्छा है। कीमत- अनुरोध पर।

रोटी बनाने के ​लिए अब रोबोट के रूप में डिजाइन किया हुुआ रोटीमैटिक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि रोटियां खाने में काफी मुलायम होती है, जिसमें आटा गूंदने से लेकर रोटी बेलने और बनाने तक का सभी काम अपने आप आसानी से हो जाता है। इसका लुक मॉर्डन होने के साथ ही किचन में आसानी से सेट भी किया जा सकता है। इस रोटीमैटिक में बस आपको सूखा आटा और पानी डालना होगा और उसके बाद प्रेस का बटन दबाएं। कुछ मिनट में आपको गर्मा-गर्म रोटियां तैयार मिलेगी। इसमें एक बार में 15 तक रोटियां तैयार हो जाती हैं। यह साफ-सफाई में भी बेहद आसान है। इसमें 10 मोटर और 5 सैंसर लगे हैं। कीमत- अनुरोध पर।

हैल्थ और हाइजिन को ध्यान में रखते हुए अब घर में ही आटा पीसने के लिए आटा चक्की मशीन उपलब्ध है। इसमें घर में एक बार में 4-5 किलोग्राम तक आटा पीसा जा सकता है। इसकी ग्राइंडिंग कैपेसिटी 7 से 10 किलोग्राम तक है। ये काफी स्टाइलिश और मॉड्यूलर ढंग से डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत एमडीएफ बोर्ड के बने मॉड्यूलर कैबिनेट दिए गए हैं। इनके कुछ मॉडल्स में वैक्यूम क्लीनर भी उपलब्ध है।
कीमत- लगभग 19,000 रुपये।

Appliances Tips
Appliances Tips-Ice Cube Maker

गर्मियों में बर्फ की जरूरत खासा बढ़ जाती है तो ऐसे में आप एल्लाइड का यह प्लास्टिक पोर्टेबल आइस क्यूब मेकर भी अपने किचन में शामिल कर सकती हैं। यह पार्टी या किसी गेट-टू-गैदर में ड्रिंक्स सॄवग के दौरान के लिए प्रभावकारी है। इसमें ​बर्फ आसानी से जमने के साथ ​क्यूब्स निकालने में भी आसान है। यह मैनुअल है। इसके अलावा आप इसमें जूस, कॉकटेल, शै​म्पियन और अन्य ड्रिंक्स आदि रख सकते हैं। इस पर 1 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। कीमत- 12,850 रुपये के करीब है।

कई भारतीय व्यंजनों को ब्लेंडिंग और मिक्सिंग के लिए ब्लैंडर की आवश्यकता होती है। तो ऐेसे आप पीजन का हैंड ब्लैंडर विद इन-बिल्ट वॉल माउंट हैंगर भी चुन सकती हैं। इससे प्यूरी, स्मूथी और सॉस आदि असानी से तैयार किया जा सकता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और इसके मोटर की क्षमता 150 वॉट होने के साथ इसकी स्पीड 18,000 आरपीएम है। इसमें ऑपरेशंस के लिए एक मल्टीफंक्शनल ब्लेड और सॉफ्ट पुश बटन उपलब्ध है। इसके ब्लेड स्टेनलेस स्टील के हैं और इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर दिया हुआ है। इसके साथ 2 साल की वॉरंटी भी मिलती है। कीमत- 900 रूपये के करीब है।

वैक्यूम क्लीनर आज के समय में अधिकतर घरों की जरूरत बन चुका है। इसलिए स्मार्ट लुक में डिजाइन किया गया करचर डब्लूडी 3 ​मल्टी पर्पस वैक्यूम क्लीनर भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसका पावर कंजंम्पशन 1000 वॉट है और कंटेनर की कैपेसिटी 17 लीटर है। जर्मन टैक्नोलॉजी से बनेेे पावरफुल मोटर, पिकअप ब्रश और पावरफुल अल्ट्रावॉयलेट लैंप इसके मुख्य फीचर्स हैं। पिकअप ब्रश धूल और मिट्टी को जड़ से खींचता है और पावरफुल यूवी लैंप धूल के साथ एलॄजस का भी सफाया करता है। डस्ट कलेक्शन के लिए बैग और चार प्रकार के ब्रश भी दिए गए हैं। इस पर एक वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध हैै। कीमत- 6,000 रुपये के करीब है।