Best Time for Physical Intimacy
Best Time for Physical Intimacy

Best Time for Physical Intimacy : ऐसे कई कपल्स होते हैं जो अपनी मैरिड लाइफ में फिजिकल रिलेशन को लेकर परेशान रहते हैं। कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद वे अपने संबंधों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाते, जिससे उनके बीच तनाव बढ़ने लगता है और वो खुद भी टेंशन में रहते हैं। कुछ कपल्स के मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं उन्होंने गलत समय पर तो शारीरिक संबंध नहीं बनाए जिस वजह से वो संतुष्ट नहीं हो पाए।लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिजिकल रिलेशन बनाने का भी एक सही समय होता है? कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यदि सही समय पर संबंध बनाए जाएं, तो दंपति जोड़े को ज़्यादा संतुष्टि मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का सबसे बेहतर और सही समय क्या माना गया है।

Best Time for Physical Intimacy
Best Time for Physical Intimacy

एक स्टडी के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। रात भर की अच्छी नींद के बाद लोग इस समय शारीरिक और मेंटली रूप से फ्रेश महसूस करते हैं, जिससे वे इस पल को अधिक एंजॉय कर पाते हैं। रिसर्च में यह पाया गया है कि सुबह उठने के बाद दोनों पार्टनर एनर्जी से भरपूर होते हैं, और इस समय हार्मोन लेवल भी अपने चरम पर होता है। यही वजह है कि सुबह के समय संबंध बनाना अधिक संतुष्टिदायक माना गया है। रिसर्च में ये भी बताया गया है कि सुबह के वक्त संबंध बनाने से दोनों पार्टनर्स को ताजगी महसूस होती है और वे पूरे जोश के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

Physical Intimacy
Physical Intimacy

जिस तरह से सुबह के समय को शारीरिक संबंध बनाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है, उसी तरह डॉक्टरों की एक टीम ने यह भी बताया है कि रात के समय संबंध बनाने से बचना चाहिए। जो लोग रात को संबंध बनाते हैं, वे अक्सर सोते समय अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट महसूस नहीं करते।इसका सबसे बड़ा कारण होता है शारीरिक और मानसिक थकावट, जो दिन भर के काम के बाद होती है। इसलिए रिसर्च में मॉर्निंग को ही फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए सही माना गया है।

Best Time for Physical Intimacy for pregnancy
Best Time for Physical Intimacy for pregnancy

वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि जो कपल्स लंबे समय से प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रहे होते हैं, उन्हें डॉक्टर भी सुबह के समय संबंध बनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इस समय पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल हाई होता है, जिससे स्पर्म की क्वालिटी और काउंट बेहतर रहते हैं। इसके अलावा, सुबह के समय दोनों पार्टनर्स एनर्जी से भरपूर और मेंटली रूप से भी फ्रेश होते हैं, जिससे कंसीव करना आसान हो जाता है।वहीं दूसरी ओर, रात के समय कपल्स शारीरिक और मानसिक रूप से थके होते हैं, और हार्मोनल लेवल भी डाउन होता है। यही कारण है कि कई बार रात में संबंध बनाने के बावजूद महिलाएं कन्सीव नही कर पातीं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...