भाई की गर्लफ्रेंड से मिलें तो कभी ना करें ये 5 गलतियां: Meeting Brother's Girlfriend
Meeting Brother's Girlfriend

भाई मिलवा रहा है अपनी गर्लफ्रेंड से तो बचें ये गलतियाँ करने से

जब बहन भाई की गर्लफ्रेंड से मिलती है तो बहन को अपनी तरफ से कभी भी ये 5 गलतियाँ नहीं करनी चाहिए, ताकि भाई का रिश्ता बहन के कारण ना टूटेI

Meeting Brother’s Girlfriend: भाई का अपनी बहन के साथ अलग तरह का रिश्ता होता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिलकुल अलगI ऐसा भी हो सकता है कि भाई अपनी बहन के साथ कहीं बाहर जाता हो तो तैयार होना बिलकुल पसंद ना करें और जब अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जाएँ तो अच्छे से तैयार होकर परफ्यूम लगा कर जाएI ऐसे में जब भाई कभी अपनी बहन को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाने के लिए लेकर जाता है या बहन खुद ही किसी दिन भाई और उसकी गर्लफ्रेंड से मिल जाती है, तो बहन को अपनी तरफ से कभी भी ये 5 गलतियाँ नहीं करनी चाहिए, ताकि भाई का रिश्ता बहन के कारण ना टूटेI

Also read: बॉयफ्रेंड को है खोने का डर, तो ऐसे बनें अच्छी गर्लफ्रेंड

Meeting Brother's Girlfriend
Do not start telling the shortcomings of the brother

बहनें अक्सर अपनी भाई की टांग खींचने के लिए जानबूझ सबके सामने उसकी कमियां बताने लगती हैं, ताकि सब भाई को खरी-खोटी सुनाएI लेकिन जब आप भाई की गर्लफ्रेंड से मिलें तो ऐसा कभी भी ना करेंI आपके भाई में जो भी कमियां हैं उसे भाई को अपनी गर्लफ्रेंड को खुद बताने देंI अगर आप ऐसा करती हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि आपकी इस छोटी सी गलती की वजह से उन दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाएI 

negative behavior
Do not show negative behavior regarding the relationship

आपका भाई किसी लड़की को पसंद करता है और आपको यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं हैI ऐसे में जब कभी आप उस लड़की से मिलती हैं तो कभी भी उसके साथ इस रिश्ते को लेकर नकारात्मक व्यवहार ना दिखाएँ और ना ही यह बात कहें कि पेरेंट्स उनके इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होंगेI जरा सोचिये, अगर भाई आपके रिश्ते को लेकर ऐसा व्यवहार करे तो आपको कैसा लगेगा, इसलिए आप भी ऐसा करने से बचेंI

Pride of Personality
Do not show pride of your personality

हर इंसान की पर्सनालिटी अलग-अलग होती हैI ऐसे में जब आप अपने भाई की गर्लफ्रेंड से मिलें, तो उसकी पर्सनालिटी देखकर उसके सामने ही अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी का घमंड ना दिखाएँ और ना ही इस छोटी सी बात के कारण भाई की गर्लफ्रेंड को यह एहसास होने दें कि आप उनसे मिलकर बिलकुल भी खुश नहीं हुईंI

Do not try to scare the girlfriend
Do not try to scare the girlfriend

जब आप भाई की गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलें, तो कभी भी अपने परिवार को लेकर उसे डराने की कोशिश ना करें, बल्कि आप भाई की गर्लफ्रेंड के साथ अच्छी तालमेल बैठाने की कोशिश करें, ताकि आपके भाई को भी आपके ऊपर गर्व हो कि उसकी बहन कितनी अच्छी और प्यारी हैI

Do Not Talk EX
Do not talk about your brother’s ex-girlfriend

अगर इस रिश्ते से पहले आपका भाई किसी और लड़की को डेट कर रहा था और किसी कारण से उन दोनों का ब्रेकअप हो गया, तो ऐसे में आप भाई की जब प्रेजेंट गर्लफ्रेंड से मिलें तो कभी भी एक्स के बारे में ना बताने लग जाएँ या जानबूझ एक्स की बातें ना उठाएं, ताकि उनके बीच लड़ाई होI 

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...