Overview: क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी आपको कहती है ब्रो, जानें क्या है इसका मतलब
जब कोई लड़की आपको ‘ब्रो’ कहती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह फ्रेंड-ज़ोन का संकेत है लेकिन कई बार यह क्रश और नाराज़गी हो सकती है।
Why Girl Says Bro: गर्लफ्रेंड जब प्यार से शोना, बाबू या बेबी कहकर बुलाती है तो प्यार का अहसास दोगुना हो जाता है लेकिन वहीं यदि वह आपको कभी ब्रो कहकर बुला देती है तो यकीनन शॉक लग जाता होगा। जी हां, ब्रो एक ऐसा शब्द है जिसे आजकल आम बोलचाल की भाषा में यूज किया जाने लगा है। खासकर ज़ेन ज़ी इसका उपयोग अधिक करते हैं। हालांकि फ्रेंड और भाई-बहन के मुंह से ब्रो सुनना तो अच्छा लगता है लेकिन अगर कोई लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को ब्रो कहती है, तो इसका क्या मतलब हो सकता है? यह जरूरी नहीं कि यह ब्रो-ज़ोन का संकेत हो। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर एक लड़की के ब्रो कहने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं।
सिर्फ़ दोस्त मानती है

यह स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कई बार लड़की आपको ब्रो इसलिए कहती है, क्योंकि वह आपको सिर्फ़ एक अच्छा दोस्त मानती है। अगर वह आपके सामने दूसरे लड़कों की बात करती है या छोटे-छोटे मैसेज देती है, तो यह फ्रेंड-ज़ोन का संकेत हो सकता है।
सभी को ब्रो कहना
कुछ लड़कियों की आदत होती है कि सभी को ब्रो कहती हैं, फिर चाहे वह उनकी सहेलियां हों या पुरुष दोस्त। अगर आपकी क्रश हर किसी को ब्रो कहती है, तो आपको ब्रो-ज़ोन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं। यह उसका अपने करीबियों को संबोधित करने का तरीका हो सकता है।
हो सकता है क्रश
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कई बार लड़की आपको ब्रो इसलिए कहती है, क्योंकि वह आप पर क्रश रखती है। अगर वह बार-बार ऐसा करती है, तो हो सकता है कि वह अपने रोमांटिक भावनाओं को छिपाने की कोशिश कर रही हो। ब्रो कहना उसका एक तरीका हो सकता है, जिससे वह अपनी भावनाओं को दबा सके और रिश्ते को दोस्ती की सीमा तक रख सके।
हो सकती है प्रोटेक्टिव
कभी-कभी लड़की आपको ब्रो कहकर आपकी रक्षा करने की कोशिश करती है। खासकर अगर वह आपसे उम्र में बड़ी है, तो वह आपको भाई जैसा मान सकती है। यह उसका आपको सपोर्ट करने का तरीका हो सकता है।
नाराजगी दिखाने का जरिया

अगर आप और आपकी गर्लफ्रेंड रोमांटिक रिश्ते में हैं, तो ब्रो कहना इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आपसे नाराज है। कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ब्रो कहकर अपनी नाराज़गी जताती हैं। अगर वह तंज भरे लहजे में कहती है, “ठीक है ब्रो, मैं आज रात अकेले ही टाइम स्पेंड कर लूंगी,” तो आपको स्थिति को समझकर जल्द से जल्द सुलह करने की कोशिश करनी चाहिए।
असमंजस की भावना
हो सकता है कि वह आपको ब्रो इसलिए कह रही हो, क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा कि वह आपके लिए क्या महसूस करती है। वह कह सकती है, “हाय ब्रो, तुम्हारे साथ समय बिताना मुझे सचमुच अच्छा लगता है,” क्योंकि वह दोस्ताना व्यवहार करना चाहती है। यह भी संभव है कि वह खुद को प्यार में पड़ने से रोकने की कोशिश कर रही हो।
किसी और को करती हो पसंद
ब्रो-ज़ोन का एक और कारण यह हो सकता है कि वह किसी और को पसंद करती है। इसका मतलब यह नहीं कि आपमें कोई कमी है, बल्कि आपमें वह एक अच्छा दोस्त तलाशती हो।
ब्रो कहने पर क्या करें
– अगर आपकी क्रश आपको ब्रो कहती है और आपको यह पसंद नहीं, तो उसके ब्रो कहने के पीछे का कारण समझें।
– अगर यह उसका मज़ाकिया या दोस्ताना अंदाज़ है, तो इसे नज़रअंदाज़ करें।
– उसकी बॉडी लैंग्वेज और टोन को पढ़ें, ताकि उसकी भावनाओं का अंदाज़ा हो सके।
– आप भी उसे किसी प्यार भरे नाम से पुकारकर उसकी प्रतिक्रिया देख सकते हैं।
– अगर आपको ब्रो कहलाना असहज लगता है, तो उसे विनम्रता से बताएं।
– अगर आपको लगता है कि वह आप पर क्रश रखती है, तो पहल करके उसे डेट के लिए पूछ सकते हैं।
