Male Sexual Performance: फिजिकल रिलेशन बनाकर कपल्स अपने रिश्ते को और भी अधिक मजबूत करते हैं। आमतौर पर, पुरुषों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे बेड पर बहुत अच्छे होंगे और उनकी पार्टनर हमेशा ही उनसे खुश रहेंगी। कहीं ना कहीं इसी वजह से मर्दों पर परफार्मेंस प्रेशर भी होता है। हालांकि, कई बार यह होता है कि पुरुष बिस्तर पर उतने अच्छे नहीं होते है, जितना कि भारतीय समाज की सोच है। इतना ही नहीं, यह भी जरूरी नहीं है कि इसके पीछे आदमी की कोई मर्दाना कमजोरी ही हो। कई बार पुरुष फिजिकली तौर पर पूरी तरह से फिट होते हैं, लेकिन फिर भी वे बेड पर उतने अच्छे नहीं होते हैं। दरअसल, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ पुरुष बेड पर उतने अच्छे नहीं होते हैं-
1) परफार्मेंस एंग्जाइटी
बिस्तर पर कुछ मर्द अपनी पार्टनर को बिल्कुल भी खुश या संतुष्ट नहीं कर पाते हैं और इसके पीछे मुख्य कारण परफार्मेंस एंग्जाइटी होता है। दरअसल, पार्टनर के साथ पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाते हुए या फिर शादी के बाद पहली रात में उन पर बेहतर परफार्म करने का काफी दबाव होता है। इसी मानसिक दबाव के कारण कई बार वे अपने पार्टनर को संतुष्ट तक नहीं कर पाते हैं।
2) अनुभव की कमी
जो पुरुष पहली बार अपने पार्टनर के साथ रिलेशन बनाते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें अपने पार्टनर को किस तरह खुश करना चाहिए। वे फिजिकल रिलेशन भी नौसिखियों की तरह बनाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को वह संतुष्टि नहीं मिल पाती है, जिसकी चाहत उन्हें अपने पार्टनर से होती है। ऐसे में महिलाएं भले ही मुंह से कुछ ना कहें, लेकिन इस वजह से कई बार रिश्ते में खटास तक आ जाती है।
3) मनमर्जी करना
भारतीय समाज में आज भी महिलाएं अपनी शारीरिक जरूरतों व खुशियों के बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं। जिस तरह अन्य सभी चीजों में दो लोगों की सोच अलग होती है, ठीक उसी तरह फिजिकल रिलेशन बनाते समय भी दोनों पार्टनर की संतुष्टि अलग चीज में हो सकती है। चूंकि महिलाएं इस बारे में बात नहीं करती हैं तो ऐसे में पुरुष केवल अपनी संतुष्टि के बारे में ही सोचते हैं। जिसके चलते बाद में महिलाओं को फिजिकल रिलेशन बनाते समय वह खुशी नहीं होती है।
4) फिजिकल हेल्थ इश्यू
कई बार पुरुष का शारीरिक स्वास्थ्य भी बेड पर उसकी परफार्मेंस को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि आपको हार्मोन असंतुलन से लेकर डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम या फिर इरेक्टाइल डिसफंक्शन आदि की समस्या हो। ऐसे में व्यक्ति चाहकर भी अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाता है। इस स्थिति में यह बेहद जरूरी है कि आप डॉक्टर की मदद लें। उनकी सलाह और इलाज से आप बेहतर तरीके से फिजिकल रिलेशन बना पाएंगे।
5) हो सकते हैं साइकोलॉजिकल कारण
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन कई बार साइकोलॉजिकल कारणों के चलते भी लोग बेड पर अपने पार्टनर को बिल्कुल भी खुश नहीं कर पाते हैं। कई बार पिछले रिश्ते से बुरे अनुभवों से लेकर तनाव, आत्मसम्मान की कमी आदि कारणों के चलते व्यक्ति का मन-मस्तिष्क शांत नहीं होता है। ऐसे में जब वह बेड पर भी इन्हीं सब बातों के बारे में सोचता है तो वह कभी भी अपने पार्टनर को खुश नहीं कर पाता है। इससे भी उसका वैवाहिक जीवन काफी प्रभावित होता है।
6) कम्युनिकेशन की कमी
बेहतर कम्युनिकेशन सिर्फ भावनात्मक तौर पर ही आपके रिश्ते को मजबूत नहीं बनाता है, बल्कि इसका सीधा असर आपकी फिजिकल लाइफ पर भी पड़ता है। अगर दोनों पार्टनर के बीच आपसी समझ व कम्युनिकेशन अच्छा नहीं है तो वे कभी भी अपनी सेक्शुअल कम्पैटिबिलिटी बिठाने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। जिसके चलते कभी भी मर्द को इस बात का पता ही नहीं चल पाता है कि उनका पार्टनर बेड पर उनसे क्या चाहता है। जिसके चलते वे बेड पर बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए सेक्शुअल कम्पैटिबिलिटी बिठाने के लिए दोनों पार्टनर के बीच का रिश्ता भी उतना ही अच्छा होना चाहिए।
7) खराब लाइफस्टाइल जीना
व्यक्ति का लाइफस्टाइल ना केवल उसकी ओवर ऑल हेल्थ को प्रभावित करता है, बल्कि इसका सीधा असर उसकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। मसलन, अगर आप बहुत अधिक शराब का सेवन करते हैं या फिर नशीली दवाओं से लेकर स्मोकिंग आदि करते हैं तो इससे आपको बेड पर परफार्म करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप इन सभी बुरी आदतों से बचें। साथ ही साथ, अपने खान-पान से लेकर वर्कआउट और नींद आदि पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
8) जल्दबाजी करना
जब पुरुषों की बेड पर परफार्मेंस की बात आती है तो ऐसे में जल्दबाजी करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है। हालांकि, कई बार पुरुष जब रात में बहुत अधिक थके हुए होते हैं तो ऐसे में वे फोरप्ले पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं और सीधे ही फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। ऐसा करके उन्हें भले ही संतुष्टि मिल जाती है, लेकिन इससे महिला को फिजिकली वह खुशी नहीं मिल पाती है। इसलिए, पुरुष को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि रिलेशन बनाते समय वह फोरप्ले पर भी उतना ही ध्यान दें।