ये 4 टिप्स निकाल फेंकेगी तीसरे इंसान को आपके रिश्तों से मीलों दूर, मनमुटाव होगा गायब
अब बात आती है कपल की समझदारी पर। एक दूसरे की परिस्तिथि समझते हुए झगडे सुलझा लें। इस तरह रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
Husband-Wife Relation: पति पत्नी के झगड़े का सबसे बड़ा कारण होता है तीसरा व्यक्ति। ऐसा व्यक्ति सबको अपने हिसाब से चलाना चाहता है। अपने रिश्ते के बीच में किसी तीसरे को ना आने दें। हर पति पत्नी के बीच छोटे झगडे होना आम बात है। प्यार और झगड़ा एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। बातों को ज्यादा ना खींचें। अपनी पर्सनल बातों में किसी को आड़े ना आने दें। ये बात दोनों को समझना बेहद जरुरी है। ज्यादातर झगडे़ खर्च कम ज्यादा होने पर होते हैं। बच्चों को लेकर कहा सुनी या अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी कुछ बातें। अब बात आती है कपल की समझदारी पर। एक दूसरे की परिस्थिति समझते हुए झगड़े सुलझा लें। इस तरह रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
आइये जानते हैं कैसे एक दूसरे का साथ दें।
Also read : वास्तु से जानिए क्यों होते हैं पति-पत्नी के बीच झगड़े
बुराई क्यों

जीवन भर साथ निभाने का वादा ना भूलें। हर इंसान में कुछ कमी और खूबियां दोनों होते हैं। सर्वगुण संपन्न होना किसी के बस की बात नहीं। अपनी निजी बातें इधर उधर जाकर न कहें। कुछ बातें बस कपल अपने तक ही रखें। इस तरह आप एक दूसरे का सम्मान बनाये रखते हैं। अपनी कमियों पर काम करें। खूबियों को और निखारें। यही बात अपने पार्टनर पर भी अप्लाई करें। एक दूसरे से मनमुटाव होने पर धीरज बांयें रखें। कसी भी तीसरे व्यक्ति से अपने पार्टनर की बुराई ना करें।
समझदारी दिखाएं

अगर एक पार्टनर गुस्से में है और दूसरा शांत तो झगड़ा जल्दी शांत होता है। इसलिए समझदारी का परिचय दें। धैर्य रखें और बात समझने की कोशिश करें। इसके अलावा कपल हमेशा एक दूसरे की गोपनीयता बनाएं रखें। ये बात दोनों के हित के लिए सामान रूप से महत्वपूर्ण है। पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचें। और बात यहीं खत्म नहीं होती है। पहले तो किसी तीसरे को बीच में आने का मौका ना दें। और फिर भी कोई आता है तो उसे साफ़ शब्दों में अपने बीच से जाने के लिए कहें।
शांत रहें

शांत रहना तो चाहतें हैं लेकिन कैसे। ये समझने के लिए अपने रिश्ते को और बेहतर बनाएं। क्यूंकि इस तरह आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे। इस तरह आपको एक दूसरे की अहमियत समझ आ आएगी। शांत रहने से जो तीसरा आपके झगडे की वजह बन रहा है। उसे अब आपके बीच झगड़ा करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी। एक चुप सौ सुख पर अमल करें क्यूंकि शान्ति बनाए रखने के लिए ये बेहद जरुरी है। इसलिए कोशिश करें किसी भी तीसरे को अपने झगड़ों की वजह ना बनने दें।
साथ दें

अपने जीवन साथी का हर हाल में साथ दें। बेशक आपके बीच थोड़ी बहुत नाराज़गी ही क्यों ना हो। सामने वाले को इस बात का एहसास भर भी ना होने दें। हमारी कमियां ही किसी तीसरे को बढ़ावा देती हैं इसलिए मजबूत बने रहें और अपने साथी की ढाल बनें। अपने आपसी झगडे आपसे में ही सुलझा लें। किसी तीसरे तक ये बात जाने ही ना दें। इस तरह आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। आप सबके लिए एक मिसाल साबित होंगे। ध्यान रखें आपके लिए सबसे पहले, आपका साथी होना चाहिए।
