पति और बेस्‍ट फ्रेंड के बीच रखें अंतर, कभी नहीं होगा कंफ्यूजन: Husband and Best Friend
Husband and Best Friend

Husband and Best Friend: लाइफ में जितना अहम पति-पत्‍नी का रिश्‍ता होता है उतना ही प्‍यारा और अनोखा दोस्‍ती का रिश्‍ता भी होता है। पति चाहे कितना भी केयरिंग और प्‍यार करने वाला क्‍यों न हो लेकिन दोस्‍त की जगह नहीं ले सकता। शादी के पहले दोस्‍ती निभाने के लिए आपको सोचना नहीं पड़ता और न ही किसी की इजाजत लेनी पड़ती है। लेकिन शादी के बाद जब दोस्‍त आप पर हक जताने लगे या फ्रेंक हो जाए तो पति-पत्‍नी के रिश्‍तों में खटास आना लाजमी है। इससे आपके रिश्‍ते प्रभावित होने लगते हैं और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए हमेशा अपने बेस्‍ट फ्रेंड और पति के बीच का अंतर बनाएं रखें ताकि रिश्‍ते में किसी प्रकार का कंफ्यूजन न हो। तो चलिए जानते हैं कैसे दोस्‍ती और रिश्‍तों को अलग-अलग रखा जा सकता है।

दोनों को दें अलग स्‍थान

Husband and Best Friend
Give space to both

दोनों ही रिश्‍ते अलग-अलग हैं और उनका आपके जीवन में महत्‍व भी अलग है। दोस्‍ती से बढ़कर पति-पत्‍नी का रिश्‍ता होता है इसलिए अपनी प्राइवेसी के बीच अपनी दोस्‍ती को न आने दें। अपने और पति के बीच की बात को अपने बेस्‍ट फ्रेंड को न बताएं। वहीं दोस्‍तों से साथ की गई बातों को अपने तक ही सीमित रखें। पति के साथ होने पर हर बात पर दोस्‍त का नाम न लें। ऐसा करने से लड़ाईयां बढ़ सकती हैं। पति और दोस्‍त को अलग-अलग रहने दें।

यह भी देखें-आखिर क्यों गाय को डाली जाती है पहली रोटी, जानें क्या कहता है शास्त्र: First Roti To Cow

खुद के लिए बनाएं लिमिट

शादी के पहले आप भले ही अपने दोस्‍तों के साथ कितनी भी फ्रेंक क्‍यों न हों लेकिन शादी के बाद आपको अपनी सीमाएं निर्धारित करनी होंगी। कोई भी पुरुष अपनी पत्‍नी को किसी अन्‍य पुरुष के साथ शेयर नहीं कर सकता। आपकी दोस्‍ती भले ही कितनी प्‍योर और साफ क्‍यों न हो लेकिन आपको अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। आप अपने दोस्‍त को भी समझाएं कि वह आपके दांपत्‍य जीवन में दखलंदाजी न करे और अपनी हद में रहे।

हर बात न करें शेयर

पति और ब्रेस्‍ट फ्रेंड में अंतर
Don’t share everything

पति और बेस्‍ट फ्रेंड के बीच अंतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप हर बात अपने दोस्‍त से शेयर न करें। पति और पत्‍नी के बीच कुछ खट्टे और मीठे राज होते हैं जो उन्‍हीं तक सीमित रहें तो बेहतर होता है। पति की निगेटिव बातें जब दोस्‍त तक पहुंच जाती हैं तो पति छोटा और इनसिक्‍योर महसूस करने लगता है, जिस वजह से रिश्‍ते में गलतफहमियां घर कर जाती हैं। वहीं दोस्‍त की जिंदगी में क्‍या चल रहा है, ये बातें भी अपने पति से डिसकस करने की गलती न करें।

एक साथ करें सेलिब्रेशन

कई बार हम दोस्‍तों के साथ की गई पार्टी या सेलिब्रेशन में पति को शामिल करना जरूरी नहीं समझते। हालांकि दोस्‍तों के साथ सेलिब्रेट करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन पति को इनवाइट न करने से वह इंसल्‍टेड फील कर सकता है। साथ ही उसे लग सकता है कि आप उससे कोई बात छुपा रही हैं। दोनों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए एक साथ पार्टी या सेलिब्रेशन करें ताकि दोनों के बीच किसी प्रकार का कंफ्यूजन न र‍हे। इससे पार्टी की रौनक कहीं अधिक बढ़ जाएगी।