Manushi Chhillar Look: हर युवती की चाहत होती है कि वो भी मिस वर्ल्ड जैसी खूबसूरत लगे। उनके लुक्स की भी तारीफ हो, हर कोई उससे पूछे कि आपकी स्टाइल का राज क्या है, अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं तो पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को फॉलो करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रहने वाली मानुषी एक फैशनिस्टा हैं। वो अपनी हर ड्रेस के साथ नया एक्सपेरिमेंट करने में विश्वास रखती हैं। प्लंजिंग नेकलाइन, बोल्ड साइड स्लिट उनकी ड्रेसेज में ग्लैमर एड करते हैं। इसी के साथ वे अपनी एक्सेसरीज और मेकअप पर ध्यान देना नहीं भूलतीं। चलिए जानते हैं इस खूबसूरत डीवा के लुक्स की खासियत।
पाउडर पिंक आउटफिट में मानुषी
हाल ही में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवार्ड में मानुषी छिल्लर ने फैशन डिजाइनर सूर्य सरकार का डिजाइन किया यह खूबसूरत पाउडर पिंक कलर का गाउन वियर किया। इस गाउन में मानुषी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सूर्य सरकार के समर कलेक्शन 2023 के इस ओनिरिक गाउन की खासियत थी इसकी लीफ पैटर्न नेकलाइन और फ्लावर पैटर्न की स्कर्ट। गाउन को स्टाइलिश बनाने के लिए बीच में एक बहुत ही खूबसूरत बेल्ट का यूज किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने। डेवी मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। मानुषी का यह लुक बेहद शानदार था।
स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस
बॉडीकॉन ड्रेसेस के ट्रेंड के बीच 25 साल की मानुषी ने बहुत ही अलग पैटर्न की बॉडीकॉन ड्रेस वियर की। एक्ट्रेस ने रेड कलर की हाई नेक ड्रेस वियर की। शॉर्ट ड्रेस का साइड स्लिट और कट पैटर्न स्लीव्स इसे बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने एक पतली सी गोल्ड चेन में हार्ट शेप पेंडेंट वियर किया। डार्क रेड लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
शिमर गाउन में चमकी मानुषी
एक इवेंट के लिए मानुषी ने मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया का डिजाइन किया यह शानदार शिमर गाउन वियर किया। इस डार्क ब्लू कलर के शिमर गाउन की शीयर डिटेनिंग इसे बहुत ही खास बना रही थी। बीच—बीच में जाल पैटर्न का सीक्वेंस वर्क इसे ग्रेसफुल लुक दे रहा था। गाउन की बैक हाई स्लिट इसमें ग्लैमर जोड़ रही थी। लाइट मेकअप और बोल्ड आई मेकअप के साथ मानुषी ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
मानुषी का रेट्रो लुक
मानुषी अपने लुक्स के साथ कुछ न कुछ नया करती हैं। एक इवेंट के लिए मानुषी ने बेबी पिंक कलर की यह हैंड एंब्रॉयडरी रफल साड़ी वियर कर रेट्रो लुक अपनाया। फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता की डिजाइन की गई इस साड़ी के साथ मानुषी ने बहुत ही खूबसूरत हैंड एंब्रॉयडरी रोज गोल्ड कलर का ब्लाउज पहना। ब्लाउज पर मोटो बूटी का हैंड वर्क किया गया था, जो साड़ी को और भी ग्रेसफुल बना रहा था। साड़ी के बॉर्डर पर और बीच-बीच में भी बूटी का बारीक काम किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने रोज गोल्ड चोकर सेट वियर किया।
ड्रेस नहीं जंपसूट है ये
मानुषी अक्सर अपने आउटफिट्स में एक्स फैक्टर जोड़ती हैं। उनकी कोशिश हमेशा डिफरेंट दिखने की होती है। जंपसूट के ट्रेंड के बीच मानुषी का यह जंपसूट काफी डिफरेंट और गॉर्जियस नजर आया। मानुषी ने खुद इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘यह एक जंपसूट है, ड्रेस नहीं।’ मानुषी के इस ग्लैमरस शीयर जंपसूट के रफल्स और प्लंजिंग नेकलाइन इसको बहुत ही शानदार लुक दे रही थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने बोल्ड मेकअप लुक अपनाया।
सिंड्रेला लुक में मानुषी
मानुषी की प्यारी सी हंसी और गालों में पड़ने वाले डिंपल उनके हर लुक में चार चांद लगा देते हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड पाओलो सेबस्टियन का डिजाइन किया यह शानदार सिंड्रेला गाउन वियर किया। इस गाउन की लॉन्ग ट्रेल इसे बहुत ही शानदार लुक दे रही थी। बेबी पिंक कलर के इस गाउन में मानुषी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। मिनिमम मेकअप लुक के साथ कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन कर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
बेस्ट बीच लुक
मानुषी ट्रैवलिंग की शौकीन हैं और अक्सर वे अपनी ट्रैवल डायरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्हीं खास पलों में से एक है मानुषी का यह क्यूट बीच लुक। मानुषी ने लेवेंडर कलर की बिकनी वियर की। इस बिकनी का नोट पैटर्न नेक बहुत ही ग्लैमरस लग रहा था। लुक को और बढ़ाने के लिए मानुषी ने इसके साथ शीयर शिमरी व्हाइट ओपन शर्ट वियर की। बीच हॉलिडे के लिए यह लुक बहुत ही परफेक्ट है। मानुषी के लाखों फैंस ने उनकी इस फोटो पर भरपूर प्यार लुटाया है।
व्हाइट लिली लुक में पूर्व मिस वर्ल्ड
मानुषी छिल्लर का यह वाइट आउटफिट बहुत ही आई कैचिंग और ब्यूटीफुल है। फ्लावर पैटर्न स्कर्ट और लीफ पैटर्न की प्लंजिंग नेकलाइन के साथ बनी इस शॉर्ट ड्रेस का लुक बहुत ही क्यूट और गॉर्जियस था। डिजाइनर सूर्या सरकार के डिजाइन की गई इस फ्रॉक के एक साइड में हुआ नियॉन कलर का फ्लावर सीक्वेंस वर्क इस आउटफिट को शानदार लुक दे रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने सिंपल लाइट मेकअप लुक चुना।
बोल्ड लुक है शानदार
मानुषी जितना इंडियन डिजाइनर्स के आउटफिट्स पसंद करती हैं, उतनी ही अहमियत वे इंटरनेशनल ब्रांड को भी देती हैं। अपने लुक्स को चेंज करते हुए मानुषी ने यह एंकल-लेंथ ड्रेस वियर किया। इस ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन और एक बोल्ड साइड स्लिट इसे बोल्ड लुक दे रही थी। गोल्डन नेकलेस वियर करके स्लीक हेयर और कॉन्टूर्ड मेकअप लुक उन्होंने अपनाया। इस ड्रेस के साथ मानुषी ने वियर की इंटरनेशनल फैशन लेबल जिमी चू की चमकदार हरी स्टिलेटोस हील्स।
ब्लैक ब्लेजर लुक
ब्लेजर ड्रेसेज लेटेस्ट ट्रेंड में शामिल हो चुकी हैं। मानुषी ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए यह शानदार बोल्ड लुक अपनाया। उनकी यह ब्लैक ब्लेजर ड्रेस एक मास्टरपीस है। मानुषी ने हाई-वेस्ट बिकिनी लोअर के साथ ब्रालेस आउटफिट पहना था। उसके ऊपर उन्होंने ब्लेजर वियर किया। गोल्डन टाईर्ड नेकपीस, गोल्डन ईयररिंग्स और ब्रॉन्ज-टोन्ड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
