पार्टनर के साथ मिलकर इस तरह तैयार करें कपल विशलिस्ट बकिट: Couple Bucket List
Couple Bucket List

Couple Bucket List: पार्टनर हमारा जीवनसाथी होता है, जिसके साथ हम अपने जीवन के हर अच्छे-बुरे पल को जीते हैं। हमारी खुशियां, हमारे सपने सब उसके साथ जुड़े होते हैं और ऐसे में हम अपने मन की हर इच्छा को उसके साथ पूरा करने का सपना देखते हैं। ठीक इसी तरह, सामने वाला व्यक्ति भी कुछ ऐसा ही सोचता है। लेकिन जब दो लोग अलग होते हैं, तो उनकी सोच व सपने भी अलग हो सकते हैं। शायद यही वजह है कि कपल्स को अक्सर यह सलाह दी जाती है कि वे मिलकर एक विशलिस्ट बकिट तैयार करें। जिसमें वे दोनों उन सभी पलों को लिखें, जिन्हें वे मिलकर जीना चाहते हैं या फिर अपनी लाइफ में एक्सपीरियंस करना चाहते हैं।

कपल विशलिस्ट बकिट बनाना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह आपकी रोजमर्रा की बोरिंग लाइफ को थोड़ा एक्साइटिड बनाता है। विशलिस्ट बनाने के बाद आप दोनों को ही यह पता होता है कि अभी ऐसे बहुत सारे पल हैं, जिन्हें आपको मिलकर जीना है। साथ ही साथ, आप उन पलों को हकीकत में जीने के लिए कोशिश भी करते हैं, जिससे रिश्ता और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। हालांकि, बहुत से लोगों को कपल विशलिस्ट बकिट तैयार करने में ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके लिए कपल विशलिस्ट बकिट तैयार करना काफी आसान हो जाएगा-

Couple Bucket List
Right time to talk

अगर आप कपल विशलिस्ट बनाएं तो उसके लिए सही समय व मूड होना बेहद जरूरी है। अगर दोनों पार्टनर में से कोई एक भी किसी तरह के तनाव या नेगेटिव सिचुएशन से गुजर रहा है तो ऐेसे में विशलिस्ट बनाने का यह सही समय नहीं है। साथ ही साथ, जब आप विशलिस्ट बनाएं तो ऐसी जगह ढूंढें जहां आप दोनों आराम से बैठकर अपने आइडियाज पर बात कर सकें। इस दौरान आपकी बातचीत में किसी भी तरह का खलल पैदा ना हो। यह आपके घर का कोज़ी कोना हो सकता है, पार्क में पिकनिक या आपकी फेवरेट कैफे। विशलिस्ट पर बात करने से पहले थोड़ी तैयारी करना जरूरी है। मसलन, आप अपने पास एक नोटबुक, डायरी या फिर कोई डिजिटल टूल तैयार रखें। अगर इसे थोड़ा क्रिएटिव बनाना चाहते हैं तो कलर पेन, स्टिकी नोट्स या विज़न बोर्ड भी ले सकते हैं।

आप दोनों मिलकर विशलिस्ट की बात करने वाले हैं तो ऐसे में आपका मूड भी उतना ही अच्छा व हैप्पी होना चाहिए। विशलिस्ट के बारे में आप दोनों खुलकर बात कर पाएं, इसके लिए आप थोड़ा माहौल बना सकते हैं। मसलन, कुछ लाइट म्यूज़िक चलाएं, कैंडल्स जलाएं या अपनी पसंदीदा ड्रिंक लेकर बैठ जाएं। माहौल जितना अच्छा होगा, बात करने में उतना ही मज़ा आएगा।

Share your dream
Share your dream

जब बात विशलिस्ट की हो रही है तो इसका मतलब है कि आप दोनों अपने सपने साझा कर रहे हैं। इसलिए, लिस्ट बनाने से पहले उसका मकसद तय करें। मसलन, क्या यह विशलिस्ट सिर्फ अगले साल के लिए है या फिर लाइफटाइम के लिए। आप चाहें तो जिन्दगी के किसी खास फेज़ के लिए भी विशलिस्ट बना सकते हैं। विशलिस्ट बनाते समय आप अपने बीते पलों को याद करें। अब तक जो भी खास चीजें आपने साथ में की हैं, उन पर बात करें। इससे आपको नए आइडियाज मिल सकते हैं और यह तय होगा कि आप दोनों की प्राथमिकताएं क्या हैं। साथ ही साथ, विशलिस्ट के लिए यह भी डिसाइड करें कि लिस्ट किन कैटेगरीज़ की होनी चाहिए। जैसे, ट्रैवल, रोमांटिक मोमेंट्स, नई चीज़ें सीखना, फिटनेस और वेलनेस आदि। 

विशलिस्ट बनाने का सबसे जरूरी स्टेप है आइडियाज पर ब्रेनस्टॉर्म करना। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप दोनों ही अपने बड़े और छोटे सपने लिखें। इसमें आप बस बड़े-बड़े प्लान्स जैसे दुनिया घूमना आदि ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी विशेज जैसे साथ में पिज्जा बनाना या फिर बंजी जंपिंग करना आदि भी शामिल करें। सबसे पहले आप दोनों अपनी-अपनी पसंद की चीजें लिस्ट करें, फिर उन्हें मर्ज करके एक कपल विशलिस्ट तैयार करें।

ask some questions
ask some questions

अपने पार्टनर की विशेज को जानने के लिए आप उनसे कुछ सवाल भी कर सकते हैं। मसलन, “ऐसी कौन सी तीन जगह हैं जहां तुम हमेशा जाना चाहते थे? या फिर “तुम्हें कौन सा नया एक्टिविटी ट्राई करना है?“ या फिर “हम दोनों को मिलकर क्या अचीव करना चाहिए? इस तरह के सवाल आपकी विशलिस्ट को और भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे। साथ ही साथ, जब आप अपने पार्टनर से इस तरह के सवाल पूछते हैं तो उसे यह लगता है कि विशलिस्ट बनाते समय आप सिर्फ अपनी खुशियों का ही नहीं, बल्कि उसकी खुशियों व सपनों का भी उतना ही ख्याल रख रहे हैं।

arrange the list
arrange the list

जब बात विशलिस्ट की हो तो आप दोनों की ही विशेज कुछ भी हो सकती हैं। ऐसे में उन विशेज को पूरा करने के लिए सबसे पहले उसे अरेंज करना जरूरी है। मसलन, आप दोनों अपनी विशेज को कैटेगरी वाइज़ डिवाइड करें। आप इसे अलग-अलग सेक्शन्स में बांटें। जैसे- एडवेंचर में स्काईडाइविंग, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक, या डॉल्फिन्स के साथ तैरना। रोमाटिंक विशलिस्ट में साथ में सूरज उगते देखना, हर मौसम में एक खास डेट नाइट करना आदि। लर्निंग में मिलकर कुकिंग क्लास लेना या किसी नई भाषा को सीखना आदि शामिल कर सकते हैं। एक बार विशलिस्ट अरेंज हो जाने के बाद आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आप किन विशेज को अगले महीने या अगले साल तक पूरा कर सकते हैं और किन विशेज को पूरा करने के लिए अधिक प्लानिंग व फंडिंग की जरूरत होगी। एक बात हमेशा याद रखें कि सिर्फ किताब में विशलिस्ट लिखने से वह कभी पूरी नहीं होंगी। इसके लिए आपको थोड़ी प्लानिंग करना भी उतना ही जरूरी है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...