Sapna Transformation: सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं और हमेशा ही अपने लटके झटके से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आती हैं। एक डांसर होने के साथ उन्होंने रियलिटी शो में भी अपना जलवा दिखाया है। उन्हें बिग बॉस में देखा जा चुका है, जहां दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था।
हाल ही में उन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करते हुए देखा गया। जहां अपने बेहतरीन लुक से उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया। पिछले कुछ दिनों में सपना में काफी बदलाव देखने को मिले हैं क्योंकि उन्होंने अपने फिटनेस पर काफी काम किया है। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिरकार उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया है।
हेवी एक्सरसाइज
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सपना को अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए देख गया। उन्होंने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने सख्त रूटीन फॉलो किया और देवी एक्सरसाइज का सहारा लिया।
मसल्स टोन करने के लिए और एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए उन्होंने हेवी एक्सरसाइज का सहारा लिया। उन्होंने ये भी बताया कि स्टेज परफॉर्मेस के दौरान उन्हें एनर्जी कम महसूस हो रही थी इसलिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन का फैसला लिया।
जिम में गुजारा वक्त
सपना ने खुद को फिट बनाने के लिए अपना अधिकतर समय जिम में बिताया। वो यहां पर अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज किया करती थी। इसके संग ही जब उनका स्टेज शो नहीं होता तब भी वो डांस किया करती थी क्योंकि ये कैलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा तरीका है।
ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान ठंडा पानी
सपना को ठंडा पानी पीना बहुत पसंद है। उन्हें जब भी पानी होता है वो ठंडे पानी का ही सेवन करती हैं। वेट लॉस के दौरान भी उन्होंने ठंडे पानी का उपयोग किया जो सहायक साबित हुआ।
डाइट ने किया कमाल
वेट लॉस में सपना के लिए डाइट बहुत सहायक साबित हुई। वो अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी या फिर हर्बल चाय से किया करती थी। इस तरह से उनके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाया करते थे। नाश्ते में सोना मल्टीग्रीन ब्रेड और अंकुरित अनाज का सेवन करती थी और हर अल्टरनेट दिन पर एग व्हाइट का सेवन भी करती थी। उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता है इसलिए वो हेवी नाश्ता करना पसंद करती हैं।
दोपहर के भोजन में सोना हरी सब्जियां और फलियां खाना प्रेफर करती थी। उनका डिनर भी सेम ही होता था। इस तरह से उन्हें प्रॉपर प्रोटीन मिलता था और वो एनर्जेटिक बनी रहती थी। उन्होंने अपने ब्रेकफास्ट और लंच के बीच की चाय को बदल।कर नारियल पानी या फिर फलों का जूस लेना शुरू कर दिया था। शाम 7.30 से पहले अपना डिनर खत्म कर लिया करती थी। इस तरह से सपना ने वेटलॉस कर खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।