how to boost sex stamina ayurvedic
how to boost sex stamina ayurvedic

Overview:

सेक्स में भावनाओं के साथ ही सेक्सुअल हेल्थ और हेल्दी डाइट दोनों काफी मायने रखती है। इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और आप अंदर से फिट महसूस करते हैं।

Sexual Pleasure Tips: किसी भी कपल के रिश्ते की मजबूती और खूबसूरती कुछ हद तक सेक्स लाइफ पर भी निर्भर करती है। कई बार चाहते हुए भी कपल्स इस सुख तक पहुंच नहीं पाते। दरअसल, सेक्स में भावनाओं के साथ ही सेक्सुअल हेल्थ और हेल्दी डाइट दोनों काफी मायने रखती है। इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और आप अंदर से फिट महसूस करते हैं। सेक्स लाइफ में नया जोश और जुनून भरने के लिए आपको कुछ बातें फॉलो करने की जरूरत है।

मूड को बेहतर करेंगे ये फूड

Sexual Pleasure Tips-आयुर्वेद में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने और हार्मोन को बैलेंस करने के कई आसान तरीके बताए गए हैं।
Ayurveda tells many easy ways to increase sex drive and balance hormones.

आयुर्वेद में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने और हार्मोन को बैलेंस करने के कई आसान तरीके बताए गए हैं। इससे मूड बेहतर होने में मदद मिलती है। इसलिए अपने नियमित आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें। अखरोट, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं। ये आपके मूड को बेहतर करके सेक्स ड्राइव को रफ्तार देते हैं। और आपकी लव व सेक्स लाइफ में नया जोश आता है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर मूंगफली और हरी सब्जियां भी मददगार हो सकती हैं। इनसे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है।

यौन इच्छा बढ़ाने के लिए खाएं ये

भारतीय भोजन में कई सारे मसाले डाले जाते हैं। ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपको स्वस्थ भी रखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन और मिर्च खाने से रक्त वाहिकाएं खुलती हैं और रक्त संचार बढ़ने लगता है। इससे यौन उत्तेजना बेहतर होती है। वहीं मेथी दाना और शतावरी चूर्ण हार्मोन बैलेंस करने का काम करते हैं। इनसे भी सेक्स लाइफ बेहतर होती है।

पहचानें अनाज की ताकत

हमारे देश में कई प्रकार का अनाज खाया जाता है। हर मौसम के अनुसार अनाज भी बदलता है। ये अनाज न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि आपकी सेक्सुअल लाइफ को भी प्रभावित करते हैं। चना, छोले, ब्राउन राइस आदि में विटामिन बी होते हैं। ये न्यूरोट्रांसमीटर को कंट्रोल करते हैं और आपका मूड बेहतर होता है। आपको बता दें कि यौन इच्छा काफी हद तक न्यूरोट्रांसमीटर पर भी निर्भर करती है। वहीं साबुत अनाज और दालें भी तनाव दूर करने में मददगार हो सकते हैं। इनमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो एनर्जी को धीरे-धीरे जारी करते हैं। इससे मूड स्विंग की समस्या नहीं होती, टेंशन कम होता है।

योग को अपनाएं

भारत में योग को हमेशा से ही महत्वपूर्ण माना गया है। पारंपरिक योग और श्वास क्रियाएं करना आपकी सेहत और सेक्स लाइफ दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के एक शोध में सामने आया कि योग सेक्स का समय तीन गुणा या उससे ज्यादा बढ़ा सकता है। शोध में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक योग किया, सेक्स के दौरान उनके समय में औसतन 26 सेकंड से लेकर लगभग डेढ़ मिनट की वृद्धि हुई। खासतौर पर पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने वाले योग और एक्सरसाइज ज्यादा काम आ सकती हैं। ब्रिज पोज, लैग अप द वॉल, बॉन्ड एंगल पोज, कोबरा पोज आदि भी मददगार हो सकते हैं। ये सभी पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। जिससे मन शांत होता है और उत्तेजना बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह एनर्जी लेवल को भी बनाते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...