मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
May Horoscope 2025: इस मास आप किसी की सलाह से आगे बढ़ेंगे। ऐश्वर्य व भोग विलास में समय व्यतीत होगा। आपका रुपया कहीं फंस भी सकता है, अत: उधार देने या बड़ा सौदा करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें। प्रेम -संबंधों की ओर आकर्षित होंगे। अपरिचित लोगों से बातचीत संयम से ही करें। आपकी जीत का डंका बज सकता है।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई)
इस मास आपको कोई बड़ा अचीवमेंट प्राप्त होगा। समय शुभता लिए होगा। घर में या किसी निकट रिश्तेदारी में विवाह आदि समारोह में व्यस्त रह सकते हैं ।
आप घूमने-फिरने के लिहाज से कहीं हिल स्टेशन या कहीं तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। आप अपने काम में पुन: लग जाएंगे तथा कैरियर के लिहाज से भी समय शुभ है।
मिथुन (21 मई – 20 जून)
इस मास आपको बच्चे के जन्म से संबंधित या इससे जुड़ी कोई बात आपको प्रसन्नता देगी। आपको अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पेशे में तरक्की मिलने के आसार हैं। पैतृक और वैवाहिक
जिमेदारियों को अच्छे से संभालेंगे। धर्म, आस्था, आलौकिक बातों पर आपका ध्यान लगा रहेगा एवं मुख्य रूप से आप प्यार पर अपना ध्यान फोकस करेंगे।
कर्क( 21 जून – 22 जुलाई)
आप इस मास जनसपर्क में लगे रहेंगे । इसकी झलक आपकी उपलब्धियों तथा लोकप्रियता में मिलेगी। आप खरीद फरो त में व्यस्त रह सकते हैं तथा अपने प्रियजनों को उपहार आदि देंगे एवं स्वयं
भी उत्तम वस्त्रों को धारण करेंगे । इन दिनों मित्रों व परिजनों से लाभ होगा। आपके सहयोगी आपकी मदद बढ़ चढ़कर करेंगे।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)
यह मास शानदार स्मरणीय घटना से परिपूर्ण रहेगा। मीडिया, कला, विज्ञापन या ऐसे किसी क्षेत्र के लोगों से नुकसान हो सकता है। आपको मनोरंजन के लिए वक्त निकालना भी भारी पड़ेगा लेकिन
आप इस बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा स्वभाव में चिड़चिड़ापन का भाव रहेगा। प्रियजन व परिवार के सदस्य आपके करीब आएंगे।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
इस मास आपको कुछ मामलों को सही ढंग से निपटाने की जरूरत पड़ सकती है।
आप अपनी व्यवस्था में सुधार लाएंगे। सुधार व बदलाव हमेशा अच्छा होता है। यह जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। यात्रा करेंगे व इससे उन्नति और विकास होगा। आप धर्म-कर्म, ध्यान आदि से शांति और सुकून हासिल करेंगे। इस मास आप समारोह आदि में भी भाग ले सकते हैं।
तुला( 23 सितंबर – 22 अक्टूबर )
इस मास स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका शरीर भारी-भारी रहेगा। कार्य करना चाहेंगे, परंतु कर नहीं पाएंगे। सारी मुसीबतें एक साथ आएंगी। आप अपनी योग्यता के बल पर आगे बढ़ेंगे । संतान संबंधी परेशानियां दूर होगी। उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे।
आपको उनकी तरफ से कोई सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक (23 अक्टू बर – 21 नवंबर)
इस महीने आपको उत्तम तरीके से उत्तम सम्पंती की प्राप्ति होगी। आपकी पदोन्नति व स्थानांतरण हो सकता है। कैरियर संबंधी मामले गति पकड़ेंगे । आप नई जिमेदारी संभालने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे । आप सभी बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे, ये गति इतनी तेज होगी कि समस्त
रूकावटे, परेशानियां दूर करती हुई पार होगी व मंजिल तक पंहुचा देगी।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
मासारंभ में कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप कहीं विवाहादि कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मास के मध्य में आप परेशान रहेंगे । आप रुपयों की तंगी का सामना करेंगे। धन संबंधी चिंता
आपको कर्ज लेने पर मजबूर कर सकती है। पति-पत्नी के मध्य टकराहट बढ़ेगी, झगड़ा होगा। नवीन कार्यों की शुरुआत स्थगित रखें ।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
इस मास आपको कोई दुघर्टना का शिकार होना पड़ सकता है। पैरों में दर्द रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा अटेंटिव रहें अन्यथा कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। समय रहते अपने सारे चेकअप करवा लें तो इलाज आरंभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अनुरूप बनेगी। आप अपनी हॉबी पूरी करने में व्यस्त रहेंगे परंतु इस चक्कर में कई महत्वपूर्ण कार्य छूट जाएंगे।
कुंभ(20 जनवरी – 18 फरवरी)
इस मास आप दतर, घर, दुकान, फैक्ट्री, गैरेज, सपत्ति की साज-सभाल, सजावट या मरमत का काम शुरू करा सकते हैं। प्रेम – प्रसंग के लिहाज से आपके लिए कुछ विशेष रहेगा। अच्छी योजना, सही
प्रबंधन तथा हालात के साथ खुद को ढालने का प्रयत्न करेंगे । सफलता की नई इबारत लिखेंगे। आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)
इस मास बोनस, फंड, व्यापार, भुगतान में आपको कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ेगी । दस्तावेजी
काम महत्वपूर्ण होंगे। सामाजिक स्थिति में चमकदार पोजीशन होगी और आप अपार उन्नति करेंगे। आप स्वयं में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
