मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
मेष राशि वालो के लिए नये वर्ष की शुरुआत उन्नतिप्रद होगी। इस मास रोग व शत्रुओं का नाश होगा। बौद्धिक कौशल व योग्यता में निखार आएगा। आप शारीरिक रूप से स्फूर्तिवान रहेंगे। कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी जिसमें कुछ परेशानी के बाद अंत में सफलता हाथ लगेगी। इस समय कामकाज के विस्तार
को लेकर यात्राएं करेंगे।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई)
ये मास कुछ जिम्मेदारियों से परिपूर्ण साबित होगा। कुछ शत्रु व विरोधी जरूर हावी होंगे किन्तु आप अपनी समझदारी से उनको आसानी से टाल देंगे। व्यापार की दृष्टि से मास सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस मास उदर विकार, पैरों में दर्द जैसी समस्याएं उभरेगी। धन हानि के योग हैं। कुछ मामलों में आपको इंतजार
करने की जरूरत रहेगी।
मिथुन (21 मई – 20 जून)
इस मास कारोबारी कामकाज में मिश्रित फल प्राप्त होंगे। परिश्रम के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाएगा। मास के मध्य के बाद समय में बदलाव आएंगे। कारोबारी विस्तार का मानस बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी से चली आ रही परस्पर खींचातानी में कमी आएगी। स्वविवेक से तयशुदा काम को
बनाने में आसानी रहेगी।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई)
इस मास काम बनाने में आसानी रहेगी। पराए भरोसे काम को नहीं छोड़कर स्वयं करें। सेवारत लोगों को उच्चस्थ अधिकारी से संबंध में अनबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआती परिश्रम का लाभ मासांत में मिलेगा। मासांत में जोड़-तोड़ से पुरानी हानि की भरपाई होगी। अर्थ लाभ, परिवार में नये सदस्य के आगमन की खुशी मिलेगी।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)
इस मास निजी समस्या का हल निकल आएगा परिवार की भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबे समय से टलते आ रहे काम में आवश्यक प्रगति हो जाएगी। पुराने रोग में भी सुधार होगा। एकाकी भाव की जगह साझा रूप से काम करने का मानस लाभ देगा। जीवनसाथी के परामर्श का लाभ मिल
जाएगा।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
कारोबारी कामकाज में नवीनता आएगी। आय का नवीन स्त्रोत बन जाएगा। कामकाज का विस्तार होगा। बिखरा काम समेटने के साथ आगे के लिए रास्ता बन जाएगा। लेन-देन में अस्पष्टता की स्थिति
रहेगी। यात्रा करेंगे। यात्रा प्रवास का दूरगामी परिणाम मिलेगा। त्वचा से संबंधित रोग उभरेंगे। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)
इस मास शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। सर्दी जनित रोगों से व मौसमी बीमारियों से आप परेशान रहेंगे। सम्पत्ति के रख-रखाव पर आपको कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। व्यापार में मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसके बावजूद आप कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में परिणाम आशा के अनुकूल ही आएंगे।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
इस मास की शुरुआत में आपको कहीं से कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप उत्तम सुखों का भोग करेंगे। पुराने व लम्बे समय से चली आ रही बीमारी व कष्ट से राहत मिलेगी। इस मास कामकाज पर
ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें अन्यथा इसका असर पारीवारिक जीवन, व्यावसायिक जीवन व पढ़ाई पर पड़ेगा।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
इस मास धन हानि के योग प्रबल है। आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो प्रेम संबंध बनेंगे। प्रेम-प्रसंगों को गुप्त रखने में भी आप सफल होंगे। जितना कमाएंगे उतना खर्च भी हो जाएगा। स्वास्थ्य में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक मोर्चे पर हर जगह सफलता मिलेगी। समझदारी से आप हर स्थिति से टक्कर ले लेंगे।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
इस मास कारोबार की स्थिति में उतार- चढ़ाव रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी वहीं कोई पुराना प्रेम-प्रसंग भी सामने आ सकता है। कहीं मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। वहीं कोई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व से मुलाकात हो सकती है, जो कि आगे चलकर काम आएगी। पुराना किया गया कोई निवेश आपको
लाभ देगा।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)
इस मास कार्यक्षेत्र में आप परिश्रम एवं पराक्रम से ही न्यूनाधिक सफलता अर्जित कर सकते हैं। शुभ एवं महत्वपूर्ण कार्यों में आपको व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। पेट से संबंधित या कमर की
समस्या उभर सकती है एवं कोई गुप्त रोग आपको परेशान कर सकता है। कॅरियर में आपको नई-नई जॉब ऑपरच्यूनिटी व ऑफर प्राप्त होना शुरू होंगे।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)
यह मास सामान्य फलदायी रहेगा। मासकी शुरुआत अच्छी रहेगी वहीं मध्य कुछ चिन्ताजनक रहेगा। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मधुमेह व रक्तचाप से संबंधित परेशानी संभव है। वायु विकार व कब्ज की समस्या का समाधान कर पाएंगे। घर-परिवार में स्थिति काफी तनावपूर्ण रहेगी। विद्यार्थी
मनोरंजन छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
