आमतौर पर लोग ऐसा सोचते हैं कि सेक्स केवल अच्छे एहसास  खुशी या प्लेज़र के लिए किया जाता है। ऐसा मानना पूरी तरह से सही नहीं हैं। यदि आपको रोज़ाना सेक्स करना पसंद है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। बल्कि ये आपकी सेहत के लिए अच्छा है क्योंकि इससे न केवल आपको अच्छी नींद आती है बल्कि आपके स्ट्रेस लेवल को भी काम करता है।  यही नहीं सेक्स आपके शरीर की कैलोरी को भी कम करता है।  
 
ऐसा माना जाता है कि  जो लोग पुरुष हफ्ते  में दो बार से ज्यादा सेक्स करते हैं, उनके लिए हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों की तुलना में काफी कम हो जाता है जो महीने में एक बार या काफी कम सेक्स करना पसंद करते हैं। 
 
कई बार देखा गया है कि  किसी बात को लेकर सेक्स से बचना आपकी आदत बन जाता है ऐसा करना गलत है। जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते है उन्हें बीमारियों का खतरा काफी हद तक काम हो जाता है बीमारियां  न सिर्फ कम घेरती हैं, बल्कि  उनकी सेहत में सुधार भी आ जाता  है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अच्छी सेहत के लिए सेक्स भी हेल्दी होना चाहिए। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य में सुधार लाता है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद   लगाता  है।  हेल्दी सेक्स से स्किन ग्लोइंग हो जाती है। 
 
नियमित रूप से सेक्स आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनता है। सेक्स, आपके मूड को तो बेहतर बनाता ही है साथ ही आपके और पार्टनर के बीच प्रेम  मजबूत करता है। सेक्स से स्ट्रेस और थकान को दूर किया जा सकता है। 
सबसे अहम् बात है कि यदि आप  अपनी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं तो  आपको बता दें कि सेक्स, खुद को शेप में रखने का एक बेहतरीन तरीका है।  नियमित सेक्स आपके शरीर को फिट रखता है। अपने  प्यार के लिए बिताया गया  आपका आधा घंटा शरीर की 80 कैलोरी से अधिक बर्न कर देता है। 
 
ये भी पढ़ें –