5 तरीकों से जानें अपनी दोस्ती की सच्चाई
दोस्ती के शुरुआती दिनों में ही कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है ताकि दोस्ती असली है या नकली इसकी पहचान हो सके और आप धोखा खाने से बच सकेंI
Friendship is Real or Fake:एक अच्छे दोस्त का जीवन में होना बहुत जरूरी है और आज के समय में एक अच्छा दोस्त मिलना किसी तोहफे से कम नहीं होता हैI दरअसल दोस्त तो सभी लोग आसानी से बन जाते हैं, लेकिन जब दोस्ती निभाने की बारी आती है, तब असली दोस्ती का मतलब पता चलता हैI कई बार तो हम झूठे दोस्तों के बीच इतनी बुरी तरह फंस जाते हैं कि दोस्ती में हमारा सिर्फ नुकसान ही होता है और हमें मानसिक परेशानी मिलती है वो अलगI इसलिए दोस्ती के शुरुआती दिनों में ही कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है ताकि दोस्ती असली है या नकली इसकी पहचान हो सके और आप धोखा खाने से बच सकेंI
Also read:अगर दोस्त में हों ये 7 खूबियां तो कभी ना छोड़ें उनका साथ
दोस्ती में एकदूसरे को जज करना

अगर आपकी दोस्ती सच्ची है तो आपका दोस्त आपको कभी भी किसी बात के लिए जज नहीं करेगा, लेकिन अगर आपकी दोस्ती नकली है तो आपका दोस्त आपकी छोटी-छोटी चीजों के लिए आपको जज करेगा, जैसे आपने अच्छे कपड़े नहीं पहने या फिर अच्छे ब्रांड के कपड़े नहीं पहने, आप अच्छे-अच्छे होटल में खाने नहीं जाते, यहाँ जब कि आप पर पैसे खर्च करने का भी दबाव बनाएगाI अगर आपके आस-पास ऐसे जज करने वाला दोस्त है तो आप उसकी इस तरह की हरकतों को अनदेखा ना करें, क्योंकि वह आपका सच्चा दोस्त नहीं हैI
पीठ पीछे मजाक बनाने वाला दोस्त

दोस्ती में हलकी छेड़छाड़ और नोकझोंक चलती है लेकिन जब कोई आपकी पर्सनल चीजों को लेकर दूसरों के सामने बार-बार आपका मजाक बनाए तो वह इंसान कभी आपका सच्चा दोस्त नहीं हो सकता हैI यह फ्रेंडशिप में रेड फ्लैग है का निशान है, ऐसे दोस्त से दूरी बनाने में ही आपकी भलाई हैI
खुशियों में शामिल ना होने वाला दोस्त

अगर कोई आपका सच्चा दोस्त है तो वह आपकी खुशियों में जरूर शामिल होगा और ख़ुशी भी जाहिर करेगाI लेकिन अगर कोई दोस्त आपकी खुशियों में शामिल होने के बजाए आपसे जलन महसूस करे और आपको ताने मारे तो आपको बहुत जल्दी समझने की जरूरत है कि आपका वो दोस्त बिलकुल भी भरोसे के काबिल नहीं है और आपसे दोस्ती केवल अपने मतलब के लिए करता हैI
दूसरों से चुगली करने वाला दोस्त

मजाक में हलकी-फुल्की बातें तो हर कोई कहता है, लेकिन अगर कोई हमेशा पीठ पीछे आपकी बुराई करता है और आपकी पर्सनल बातें दूसरों से बार-बार शेयर करके आपको मुसीबत में डालता है, लेकिन आप हर बार उसे दोस्ती के लिए माफ़ कर देती हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दें और ऐसे दोस्तों से बचने की कोशिश करेंI
जरूरी जानकारी छिपाने वाला दोस्त

कुछ लोग हमारे जीवन में दोस्त केवल नाम के लिए होते हैं, लेकिन जब दोस्ती निभाने की बारी आती है तो केवल अपना फायदा देखते हैंI अगर आपके फ्रेंड सर्कल में भी ऐसा कोई दोस्त है जो आपसे जरूरी जानकारी छिपाता है और पूछने पर भी नहीं बताता है तो आप खुद ही समझ जाइए कि वह आपका असली दोस्त नहीं हैI आप उससे ज्यादा उम्मीद ना रखें और ना ही उस दोस्त के ऊपर निर्भर रहेंI
