दगाबाज रे...झूठे, मक्कार लोगों को पलक झपकते पहचान जाएंगे आप, ये हैं सीक्रेट तरीके: Body Language Signs
Body Language Signs

Body Language Signs: झूठ बोलना कुछ लोगों की फितरत होती है। अपने फायदे के लिए कुछ लोग बात बात पर झूठ बोल देते हैं। ऐसे में सही समय पर इस झूठ को पकड़कर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर झूठ पकड़े कैसे। दरअसल, यह कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसी कई साइकोलॉजिकल ट्रिक्स हैं, जिनसे आप चुटकियों में पहचान जाएंगे कि सामने वाला झूठ बोल रहा है या सच।

बॉडी लैंग्वेज पहचानें

Body Language Signs
By looking at body language you can find out that they are not telling the truth.

वैसे तो लोग आजकल बहुत ही कॉन्फिडेंस से झूठ बोलते हैं, लेकिन फिर भी उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर आप ये पता लगा सकते हैं कि वे सच नहीं बोल रहे। झूठ बोलते समय अक्सर लोग अपने हाथों या पैरों को हिलाते हैं। कई बार उनकी जुबान लड़खड़ा जाती है। कई बार वे आपसे आंखें नहीं मिलाते। ये सभी इस ओर इशारा है कि सामने वाला झूठ बोल रहा है।

चेहरों के भाव

चेहरों के भाव अगर आप पढ़ना सीख लेंगे तो ये मान लीजिए कि आप हर झूठ को पकड़ लेंगे। झूठा इंसान अक्सर अपने एक्सप्रेशन छिपाने की कोशिश करता है। वह इधर उधर ज्यादा देखता है। या फिर बहुत ज्यादा हंसने की कोशिश करता है। वे मेज पर अंगुलियां चलाते हैं। कई बार चेहरे पर घबराहट साफ नजर आती है। इससे आप पता कर सकते हैं कि वह सच बोल रहा है या झूठ।

आंखें देती हैं इशारा

आंखें आपके व्यक्तित्व का आइना है।
Body Language Signs-Eyes are the mirror of your personality.

आंखें आपके व्यक्तित्व का आइना है। आप सामने वाले की आंखों को देखकर ये पता लगा सकते हैं कि वह शख्स झूठ बोल रहा है। कई बार लोग झूठ बोलते समय आंखें चुराते हैं। या फिर दूर देखना शुरू कर देते हैं। कई बार झूठ बोलने के दौरान लोग पलकें जल्दी जल्दी झपकाना शुरू कर देते हैं। ये इशारे सामने वाला का झूठ पकड़वा सकते हैं।

बातें करने का तरीका

एक्सपर्ट्स के अनुसार झूठ बोलने के दौरान अक्सर लोगों के बात करने का अंदाज बदल जाता है। वे खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी दिखाने की कोशिश में ऊंची आवाज में बात करने लगते हैं। कई बार झूठे लोग अपनी बातें बहुत जल्दी जल्दी बोलते हैं। वहीं कई बार इसका बिलकुल उल्टा भी होता है और लोग हकलाने लगते हैं। ऐसे में अगर अगली बार आपको भी ऐसे कुछ इशारे दिखें तो आप मान लीजिए सामने वाला झूठ बोल रहा है।

कुछ पूछ कर देखें

झूठ बोलते समय अक्सर लोग अपने मन में एक भूमिका गढ़ लेते हैं और उसी के अनुसार बात करते हैं। अगर आपको लगता है कि सामने वाला झूठ बोल रहा है तो आप उससे बीच बीच में कई सवाल लगातार एक साथ पूछें। ऐसी स्थिति में दो बातें होंगी या तो वह जवाब देने में सोचेगा या फिर झिझकेगा। कई बार वो आपको इन सवालों का जवाब देने से बचने की कोशिश भी करेगा। ऐसे में साफ है कि वह झूठ बोल रहा है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...