Sex Benefits A Happy Relationship
Sex Benefits A Happy Relationship

सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए जरूर में खाएं ये फूड्स, बढ़ेगी फर्टिलिटी क्षमता भी

Best Foods for Sexual Health : सेक्स पावर को बेहतर करने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन कर सकते हैं। यह फर्टिलिटी क्षमता को भी बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Best Foods for Sexual Health : स्वस्थ यौन जीवन और बेहतर फर्टिलिटी के लिए सही खानपान बेहद महत्वपूर्ण होता है। भोजन हमारे हार्मोन, रक्त संचार, ऊर्जा स्तर और संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन करने से यौन स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है और प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिससे सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के साथ-साथ फर्टिलिटी क्षमता को भी बूस्ट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Foods for Sexual Health-avocado
avocado

एवोकाडो को प्राकृतिक रूप से लव फूड माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोलेट होता है, जो हार्मोन को संतुलित करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। एवोकाडो खाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे यौन इच्छा और प्रदर्शन में सुधार होता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे- स्मूदी, सलाद, सैंडविच इत्यादि।

Chocolate
Chocolate

डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन और फिनाइलएथाइलामीन (PEA) जैसे तत्व होते हैं, जो “फील गुड” हार्मोन डोपामाइन को बढ़ाते हैं। यह यौन इच्छा को जगाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट को आप नाश्ते के बाद एक छोटा टुकड़ा खा सकते हैं। इसके अलावा आप स्मूदी या मिल्कशेक में मिलाकर पी सकते हैं।

Walnut
Walnut

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी में सुधार करते हैं। यह शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और अंडाणु (एग) को स्वस्थ रखता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए रोजाना 4-5 अखरोट खाएं। इसके अलावा आप अखरोट को स्मूदी, दही या सलाद में मिलाकर लें। वहीं, हल्के भूनकर स्नैक के रूप में भी इसे खाया जा सकता है।

Garlic
Garlic

लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है। बेहतर रक्त प्रवाह यौन अंगों की संवेदनशीलता को बढ़ाता है और यौन क्षमता को मजबूत बनाता है। यह पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) से बचाव में भी मदद करता है।
सेक्सुअल हेल्थ को बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाएं। सब्जियों और दाल में डालकर इसका सेवन करें। वहीं, शहद के साथ मिलाकर भी इसे खा सकते हैं।

अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाते हैं। यह पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को सुधारता है और महिलाओं में यौन इच्छा को बढ़ाता है। यौन ऊर्जा बढ़ाने के लिए रोजाना एक गिलास अनार का जूस पिएं। वहीं, सलाद में अनार के दाने मिलाकर खाएं।

pomegranate
pomegranate

स्वस्थ यौन जीवन और बेहतर फर्टिलिटी के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। एवोकाडो, डार्क चॉकलेट, अखरोट, लहसुन और अनार जैसे खाद्य पदार्थ यौन स्वास्थ्य को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करके न केवल यौन शक्ति बढ़ाई जा सकती है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...