Sex Benefits after 50: कपल्स के बीच परफेक्ट केमिस्ट्री और इमोशनल रिश्ते को बांधे रखता है सेक्स। सेक्स करने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अधिकांश कपल्स की सेक्स के प्रति दिलचस्पी कम होने लगती है। माना कि बढ़ती उम्र में सेक्स को प्राथमिकता नहीं दी जाती लेकिन बता दें कि ये एक मात्र ऐसी एक्टिविटी है, जो फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी व्यक्ति को फिट और हेल्दी बना सकती है। 50 की उम्र में सेक्स करने से आत्मसम्मान को बढ़ावा मिलता है साथ ही बुढ़ापे में रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इस उम्र में सेक्स करने के अनेकों फायदें हैं लेकिन इस दौरान सावधानियां बरतना भी आवश्यक है। 50 की उम्र के बाद सेक्स से क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद में लाएं ये 5 बदलाव: Relationship after Breakup
इम्यूनिटी बूस्टर

कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि जो कपल 50 की उम्र में भी हेल्दी सेक्स करते हैं उनकी इम्यूनिटी अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक स्ट्रॉन्ग होती है। सेक्स करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बिमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। महीने में 3-4 बार सेक्स करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे पूरे शरीर में एंटीबॉडी वितरित करने में मदद मिलती है।
नींद में सुधार
जो कपल हफ्ते में 2 बार सेक्स करते हैं उन्हें नींद से संबंधित बीमारी होने का खतरा नहीं होता। सेक्स करने से आपके हैप्पी हार्मोन एक्टिवेट हो जाते हैं जिससे शरीर रिलेक्स महसूस करता है। यही वजह है कि व्यक्ति सेक्स के बाद गहरी और लंबी नींद लेता है। 50 के बाद अधिकांश लोगों की नींद कम हो जाती है। ऐसे में सेक्स करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार
50 की उम्र में कुछ पुरुषों को ये डर सताता है कि सेक्स के दौरान हार्ट अटैक ट्रिगर कर सकता है लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि ये ब्लड फ्लो को बढ़ाकर हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं उन्हें हेल्थ इशूज होने की संभावना कम होती है। अधिक उम्र में जैसे-जैसे सेक्स एक्टिविटी बढ़ती है स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा उतना ही कम हो जाता है।
दर्द से राहत

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई प्रकार के दर्द महसूस होने लगते हैं। कभी सिर दर्द तो कभी बदन दर्द की समस्या होती है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से सेक्स एक्टिविटी में इनवॉल्व रहते हैं उन्हें मांसपेशियों, सिरदर्द, गठिया और कमर दर्द अपेक्षाकृत कम होता है। साथ ही सेक्स माइग्रेन पेन को 60 प्रतिशत कम करने की क्षमता रखता है। यदि आपको नियमित रूप से पेन किलर खाने की आदत है तो एक बार इस प्रकार की एक्टिविटी करके देंखे यकीनन फायदा मिल सकता है।
मेनोपॉज में आरामदायक
नियमित सेक्स एक्टिविटी शारीरिक परिवर्तनों का मुकाबला करने में मदद कर सकती है, जैसे मेनोपॉज के दौरान होने वाली वैजाइनल ड्रायनेस और एट्रॉफी। सेक्स ब्लड फ्लो को उत्तेजित करता है और वैजाइनल टिशूज को हेल्दी, टोंड और स्ट्रेची बनाता है। अध्ययनों के अनुसार 50 की उम्र में जितना आप सेक्स करेंगे उतने की टिशूज हेल्दी रहेंगे।
Also read: नई बहू को ससुराल में सहज महसूस कराने के 5 असरदार तरीके: In-Law Relationship Tips
इन बातों का रखें ध्यान
सेक्स को प्रति युवाओं को ही नहीं बल्कि बुजुर्गों को भी सही जानकारी होना आवश्यक है। इस उम्र में यदि आप अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाए तो निराश होने की बजाये उसे बैटर करने का प्रयास करें। सेक्स के लिए पार्टनर को फोर्स न करें क्योंकि इस उम्र में महिलाओं के सेक्स के प्रति रुचि कम हो जाती है। इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान भी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना न भूलें। जो पोज आसानी से कर सकें वहीं ट्राई करें।
