Sexual Health and Stress
Sexual Health and Stress

क्या तनाव की वजह से बढ़ रहा है महिलाओं में सेक्सुअल समस्याएं? जानिए क्या कहता है रिसर्च

Sexual Health and Stress : आज के समय में कई लोग तनाव से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन क्या तनाव आपके सेक्सुअल समस्याओं का कारण बनता है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Sexual Health and Stress: आज के समय में लोगों के बीच तनाव एक आम समस्या बन गई है, जिसका प्रभाव न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि यह यौन स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। खासतौर पर महिलाओं में तनाव के कारण यौन समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में कई रिसर्च में इस बात को साबित किया गया है कि शारीरिक और मानसिक तनाव महिलाओं की यौन इच्छाओं, संतुष्टि और संपूर्ण यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Sexual Health and Stress
Sexual Health and Stress

तनाव शरीर में हार्मोनल असंतुलन उत्पन्न करता है, जिससे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन महिलाओं के सेक्स हार्मोन (एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे उनकी यौन इच्छाओं में कमी आती है। साथ ही लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर की ऊर्जा को अन्य आवश्यक कार्यों की ओर मोड़ देता है, जिससे यौन गतिविधियों में रुचि कम हो जाती है।

यौन इच्छा में कमी और ऑर्गैज़्म प्राप्त करने में कठिनाई

2023 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, उच्च तनावग्रस्त महिलाओं में 60% तक यौन इच्छा में कमी देखी गई। इतना ही नहीं रिसर्च में यह भी देखा गया है कि कई महिलाओं ने यह महसूस किया कि तनाव के कारण वे चरम आनंद तक नहीं पहुंच पातीं हैं।

शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव

तनाव के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे योनि में पर्याप्त नमी नहीं बन पाती और सेक्स के दौरान असुविधा महसूस होती है। इसके साथ ही तनाव अवसाद और चिंता का कारण बन सकता है, जिससे महिलाओं की यौन रुचि और आत्मविश्वास प्रभावित होते हैं।

Couple
Research

महिलाओं को अपने यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए तनाव को प्रबंधित करना आवश्यक है। इसके लिए कुछ उपाय निम्नलिखित हैं-

योग और ध्यान तनाव को कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक होते हैं। इससे आपकी सेक्सुअल समस्याएं काफी हद तक कम होती हैं। साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहता है।

नियमित रूप से व्यायाम करने से एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे तनाव कम होता है और यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
अपने साथी के साथ खुलकर बात करें, इससे आपके मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही पाटर्नर से बात करने से यौन जीवन में संतुलन बना रहता है।

Stress
Stress

अच्छी नींद शरीर के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे यौन इच्छा में सुधार होता है। सेक्सुअल समस्याओं को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है।

तनाव और महिलाओं के यौन स्वास्थ्य के बीच एक गहरा संबंध है। यदि इसे समय रहते प्रबंधित नहीं किया गया तो यह न केवल उनके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। शोधों के अनुसार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तकनीकों और स्वस्थ संचार से इस समस्या से बचा जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...