Summary: कपल्स के लिए बाथरूम सेफ्टी और इंटिमेट मोमेंट्स के दौरान हेल्थ हाइजीन टिप्स
शॉवर टाइम को रोमांटिक और रिलैक्सिंग बनाने के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स जरूरी हैं। सही तापमान, एंटी-स्लिप मैट और म्यूचुअल कंफर्ट का ध्यान रखकर कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने का खूबसूरत अनुभव पा सकते हैं।
Shower Sex Safety Tips: सेक्स का भरपूर मजा लेने के लिए इसमें नयापन और रोमांच बरकरार रखना बहुत जरूरी है, तभी आप इसका भरपूर आनंद ले सकेंगे। सेक्स को खुशनुमा बनाने के लिए आपने नए-नए पोजीशन तो जरूर ही ट्राई किया होगा, लेकिन इसे एक नए जगह पर करने, वह भी शावर लेने के दौरान करने के बारे में आपका क्या ख्याल है? शावर सेक्स का नाम सुनकर आपको यह जरूर लग रहा होगा कि यह कैसे संभव हो पाएगा और इसमें वे कैसे अपने पार्टनर को खुश कर पाएंगे।
शावर सेक्स भी नॉर्मल सेक्स की तरह ही लॉग लास्टिंग होता है, जिसमें शावर के नीचे खड़े होकर पार्टनर के साथ सेक्स का मजा लिया जाता है। शावर सेक्स कपल के लिए काफी रोमांच भरा होता है, लेकिन इसमें थोड़ी सावधानी भी बरतनी पड़ती है, ताकि किसी तरह का कोई हादसा ना हो। आइए जानते हैं कि शावर सेक्स के दौरान किन जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
पानी के टेम्परेचर का रखें ध्यान

हर किसी का शारीरिक टेम्परेचर अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को ठंडे पानी से नहाना अच्छा लगता है, तो कुछ लोगों को गुनगुने पानी से नहाना अच्छा लगता है। इसलिए इस दौरान आप अपने पार्टनर के पसंद के अनुसार ही टेम्परेचर रखें, ताकि उन्हें नहाने के दौरान असुविधा ना हो और उन्हें आपके साथ इस दौरान अच्छा महसूस हो। अगर आप इस दौरान पानी बहुत ज्यादा ठंडा रखेंगे तो उन्हें ठण्ड लगेगी और वे जल्दी बाहर निकलने की कोशिश करेंगे, इसलिए उनकी पसंद को प्राथमिकता दें।
बाथरूम में जरूर रखें शावर मैट
आप बाथरूम में शावर लेते हुए सेक्स कर रहे हैं तो शावर मैट जरूर रखें, ताकि आपका पैर फिसले नहीं और आपको कहीं चोट ना लगे, क्योंकि बाथरूम में पानी होने के कारण पैर फिसलने की संभावना रहती है। लेकिन जब आप शावर मैट पर खड़े होते हैं तो आपका पैर नहीं फिसलता है और आप सुरक्षित रहते हैं।
पोजीशन का चुनाव सावधानी से करें

शावर सेक्स के दौरान आप सेक्स पोजीशन का चुनाव सावधानी से करें। वैसे पोजीशन का चुनाव करें, जिसमें आप दीवार के खिलाफ खड़े होकर या बैठकर एक दूसरे को सहारा देते हुए सुरक्षित और आरामदायक सेक्स का आनंद ले सकें। इस दौरान उन पोजीशन का चुनाव ना करें, जिनमें बहुत ज्यादा बैलेंस बनाने की जरुरत होती है।
लुब्रिकेंट का इस्तेमाल जरूर करें

जब आप शावर लेते हुए अपने पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद लें, तो इस दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना बिलकुल ना भूलें। लुब्रिकेंट सुरक्षित होता है और यह पानी के संपर्क में काफी आसानी से काम करता है।
प्रोटेक्शन को अनदेखा ना करें

आप शावर सेक्स कर रहे हैं, इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप प्रोटेक्शन को अनदेखा कर दें और कंडोम का उपयोग न करें। इस दौरान भी प्रोटेक्सन का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आप दोनों को किसी तरह का कोई यौन संक्रमण न हो।
इन छोटी-छोटी सावधानियों को ध्यान में रखकर आप शावर सेक्स का अनुभव अधिक सुखद और सुरक्षित बना सकते हैं और अपने पार्टनर को भी खुश कर सकते हैं।
