Summary: International Yoga Day: सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 योगासन
योग केवल मानसिक और शारीरिक सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाता है। जानिए 5 ऐसे योगासन जो यौन शक्ति, लचीलापन और परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद करते हैं।
International Yoga Day: योगा केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही अच्छा नहीं होता है, बल्कि इससे सेक्स लाइफ भी बेहतर बनती है। आज खराब लाइफ स्टाइल और तनाव के कारण लोगों की सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है। वे सेक्स लाइफ का भरपूर आनंद नहीं ले पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में बोरियत आ गई है। लेकिन वे अपने दैनिक जीवन में योगा अपनाकर अपनी सेक्स लाइफ को शानदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं बेहतर सेक्स लाइफ के लिए 5 जरूरी योगासन।
आपको बता दें कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस साल योग दिवस का थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है।
पद्मासन

पद्मासन एक ऐसा आसन है, जो हमारे शरीर में स्ट्रेस लेवल को कम करता है और यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है। इस आसन से मांसमेशियों, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे ये अंग मजबूत होते हैं। सेक्स के दौरान हमारे मन में आने वाले तरह-तरह के विचारों के कारण हमारा ध्यान भटकता है और हम अच्छे से सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं। ऐसे में पद्मासन एक तरह से ध्यान की मुद्रा की तरह ही होता है, जिससे हमारे मन के विचार और जिज्ञासों को विराम देने में आसानी होती है और इससे मन भी शांत होता है और हम सेक्स का भरपूर आनंद ले पाते हैं।
हलासन

हलासन को अंग्रेजी में प्ले पोज भी कहा जाता है। इस आसन को हलासन इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर की मुद्रा एक हल की तरह दिखाई देती है। इस आसन से सेक्स के दौरान डीप पेनिट्रेशन में मदद मिलती है और इससे पार्टनर के अन्दर भी ज्यादा उत्तेजना पैदा होती है।
मार्जरासन

मार्जरासन आसन को अंग्रेजी में कैट पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करते समय शरीर एक बिल्ली की तरह दिखाई देता है। इस आसन को करने से रीढ़ और पीठ की मांसपेशियां लचीली बनती है। इस आसन को करने से तनाव भी काफी कम होता है। जब आप इस आसन को नियमित रूप से करना शुरू करते हैं तो सेक्स के कई अलग-अलग तरह के पोज को करने में आपको किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी नहीं होती है और इससे सेक्स करने की इच्छा में भी वृद्धि होती है।
सेतुबंधासन

सेतुबंधासन को अंग्रेजी में ब्रिज पोज कहा जाता है। यह आसन महिलाओं के लिए बहुत अच्छी होती है। इससे पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने में मदद मिलती है और इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती है, जिससे सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
बालासन

तनाव व चिंता के कारण ही सेक्शुअल परफॉर्मेंस में परेशानी आती है। ऐसे में बालासन का अभ्यास करने से काफी फायदा मिलता है। बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। यह आसन काफी सरल और फायदेमंद है। इसका नियमित अभ्यास करने से कूल्हे की मांसपेशियां लचीली बनती हैं। इससे शरीर को आराम भी मिलता है, जिससे तनाव व चिंता काफी हद तक कम होता है।
