21 जून के इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है और हर साल कई सारे बॉलीवुड स्टार्स पब्लिक से अपील करते हैं कि वह योग से जुड़े और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाएं। यूं तो बी-टाउन के कई सारे एक्टर्स पर्सनल लाइफ में योगा से जुड़े हुए हैं लेकिन इस लिस्ट में सबसे आगे है फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी जो सिर्फ योगा दिवस के दिन नहीं बल्कि हर दिन की शरूआत योग के साथ करती हैं।
ऐसे में योगा दिन के आने से पहले शिल्पा शेट्टी योगा नाम से ऐप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए शिल्पा उन लोगो की मदद करना चाहती हैं जिन्हें रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग करने में दिक्कतें होती हैं। शिल्पा का मानना है कि इस ऐप की मदद से आम जन जीवन में लोग योगा को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।
शिल्पा के अनुसार योग हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए और हमें सिर्फ योग दिवस के दिन नहीं बल्कि हर दिन सिर्फ 10 मिनट का ही सही पर योगा जरूर करना चाहिए।
इसका अवाला शिल्पा की सलाह माने तो सभी को प्राणायाम जरूर करना चाहिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी डॉक्टर द्वारा प्रिसक्राइब की गई दवाइयां तो जरूर ले लेते हैं, लेकिन फ्री में कुदरती तौर पर दिए गए योगा का अनुसरण नहीं करते. शिल्पा शेट्टी का कहना है कि आज से अभी से योगा करें और स्वस्थ रहे.
