47 की उम्र में भी जवां दिखने के लिए शिल्‍पा शेट्टी की तरह करें ये 2 योगासन: Shilpa Shetty Yoga Asanas
Shilpa Shetty Yoga Asanas
शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. बॉलीवुड में 44 साल की उम्र में उनकी फिटनेस लेवल की शायद ही कोई दूसरी एक्ट्रेस हो. शिल्पा शेट्टी ने सिर्फ फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया बल्कि खुद की फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं. साथ ही साथ फैंस को भी फिटनेस बनाए रखने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं.
जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही है, भारत में कोरोनावायरस के संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने वायरस से लड़ने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी. वैसे तो बॉलीवुड अदाकारा अक्सर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती रहती रहती हैं लेकिन जब कोरोना वायरस को लेकर लोगों में चिंता हो तो ऐसे में समय में सिलेब्रिटी भी लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स और एक्सरसाइज पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने वीडियो साझा कर कहा कि मैं ऐसे लोगों में विश्वास रखती हैं एक्सरसाइज करते हैं खासकर छुट्टी वाले दिन एक्सरसाइज करना हमारे समय का सही उपयोग है. एक्सरसाइज कर आप न इम्यूनिटी और स्टेमिना भी बढ़ा सकते हैं. एक्सरसाइज ही कोरोना वायरस से बचने की बेहतर एंटी डोज हो सकती है. शिल्पा शेट्टी ने सीढ़ियों के सहारे एक्सरसाइज करते वीडियो शेयर किया.
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि समय की कमी कई लोगों के लिए व्यायाम न करने का प्रमुख कारण है. हफ्ते में कम से कम 4 बार व्यायाम करने और एक मजबूत इम्यूनिटी बनाने के लिए खुद के कीमती समय का उपयोग कीजिए. शिल्पा शेट्टी ने बताया कि कैसे सीढ़ी का उपयोग करके एक्सरसाइज की जा सकती है. दिन में कभी भी इसका अभ्यास करें (खाने के एक घंटे बाद). शिल्पा शेट्टी आखिर में लिखती हैं स्वस्थ रहो मस्त रहो! शिल्पा शेट्टी के ये एक और योगा वीडियो है जो वह अक्सर करती हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह एक बार फिर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं वह अपनी अपकमिंग फिल्म के जरिए 20 साल बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा 2′ में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें –ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती हूं – कंगना रनौत

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com