Daulat Aai Maut Lai Hindi Novel | Grehlakshmi
daulat aai maut lai by james hadley chase दौलत आई मौत लाई (The World is in My Pocket)

मसीनो ने अपनी कलाई पर बंधी घड़ी पर दृष्टि डाली और अपने डेस्क से उठ खड़ा हुआ। अभी दरवाजे के पास ही पहुंचा था कि टेलीफोन की घंटी बज उठी।

मसीनो वापस मुड़ा और बैरोली को आदेश दिया -‘देखो कौन है?’

बैरोली ने झपटकर फोन उठाया और दूसरी ओर से आने वाली आवाज को सुनकर फोन का रिसीवर मसीनो को थमा दिया – ‘कॉलो तान्जा का फोन है बॉस’

क्रोध से भुनभुनाते हुए मसीनो ने रिसीवर थामा और माउथ पीस में दहाड़ा – ‘क्या है कार्लो – मैं घर जा रहा था।’

दौलत आई मौत लाई नॉवेल भाग एक से बढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- भाग-1

‘अभी-अभी एक गर्मागर्म खबर मिली है’। तान्जा बोला – ‘वियान्डा के हुलिए से मिलता हुआ एक आदमी लिटिल क्रीक के नजदीक हाउस बोट में रह रहा है। लिटिल क्रीक न्यू साइमारा से पांच मील दूर है। वह आदमी दो दिन से एक पति-पत्नी के पास ठहरा हुआ है। औरत बहुत ही कामुक है उसका आदमी ट्रक ड्राइवर होने के कारण सारे दिन घर से बाहर रहता है। वह स्त्री स्वीडिश है और उस आदमी को अपना सौतेला भाई बतलाती है, जबकि वह आदमी तुम्हारी मेरी तरह से एक इटैलियन है। यह सूचना बड़े ही विश्वसनीय सूत्र द्वारा प्राप्त हुई है।’

‘तो फिर जाकर उसे चैक करो, मेरा दिमाग क्यों चाट रहे हो।’ मसीनो ने कहा।

‘उसको पहचानने के लिए मुझे तुम्हारा कोई आदमी चाहिए। क्या तुम किसी को भेज सकते हो?’

‘ठीक है मैं टोनी को भेज देता हूं।’

‘राइट। उससे कहो कि प्लेन द्वारा वह न्यू साइमारा पहुंचे। फिर टैक्सी द्वारा वाटर फ्रंट बार चला जाये। हमारे आदमी का नाम ल्यूगी है और सभी टैक्सी ड्राइवर उसे जानते हैं। वहां टोनी को तीन-चार आदमी और मिलेंगे जो उसके साथ ही लिटिल क्रीक तक जाएंगे। ठीक है।’

‘ठीक है।’ मसीनो ने सब-कुछ एक पैड पर लिख लिया और फोन का संबंध-विच्छेद कर दिया।

फिर उसने ल्यू बैरोली को आवश्यक आदेश दे दिये।

मसीनो के सभी आदमी प्रायः एक ही बार में जाते थे। बैरोली उसी बार में जा पहुंचा।

टोनी अर्नी के साथ बैठा बीयर सिप कर रहा था। वे दोनों अभी-अभी लॉकरों की निगरानी के बोर काम से लौटे थे। बैरोली ने मसीनो का संदेश टोनी को देते हुए उसके हाथ का लिखा कागज भी उसे थमा दिया।

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी दाल, हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां: Dal Fry Recipe

कागज को पढ़कर टोनी ने असमंजसतापूर्वक बैरोली की ओर देखा।

‘यह सब क्या घपला है?’ उसने पूछा।

‘ल्यूगी नाम के इस शख्स का कहना है कि उसने जौनी को देखा है और उसकी पक्की शिनाख्त के लिए उसे किसी आदमी की जरूरत है।’

‘जौनी।’ टोनी का चेहरा फक्क पड़ गया।

‘हां।’ बैरोली ने फिर कहा-‘बॉस ने कहा है कि तुम तुरन्त रवाना हो जाओ।’

‘तुम्हें यकीन है कि बॉस ने उस काम के लिए मुझे ही चुना है।’ मन ही मन उसे गालियां देते हुए टोनी ने अपने सूखे होंठों पर जुबान फिराई और उठ खड़ा हुआ। फिर मरे-मरे कदम उठाते बार से बाहर निकल आया।

दौलत आई मौत लाई भाग-25 दिनांक 12 Mar.2022 समय 08:00 बजे रात प्रकाशित होगा

Leave a comment