zoho mail features
zoho mail features

Overview:

ZOHO Mail भारत की अपनी टेक कंपनी ने बनाया है। दिलचस्प बात ये है कि अब कई हाई-प्रोफाइल लोग, यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नाम भी इस भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म पर स्विच कर रहे हैं।

zoho mail features : ईमेल की दुनिया में अब एक नया खिलाड़ी तेजी से चर्चा में है, जिसका नाम है ZOHO Mail। इसे भारत की अपनी टेक कंपनी ने बनाया है। दिलचस्प बात ये है कि अब कई हाई-प्रोफाइल लोग, यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नाम भी इस भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म पर स्विच कर रहे हैं। जीमेल और आउटलुक के बीच अब जोहो मेल अपने सुरक्षित और एड-फ्री अनुभव की वजह से जगह बना रहा है। आइए जानते हैं क्यों खास है जोहो मेल।

इसलिए जीमेल से स्विच कर रहे लोग

जोहो मेल का सबसे बड़ा फायदा है गोपनीयता और सुरक्षा।
The biggest advantage of Zoho Mail is privacy and security.

जोहो मेल का सबसे बड़ा फायदा है गोपनीयता और सुरक्षा। कंपनी का दावा है कि वह कभी भी यूजर्स के ईमेल को विज्ञापनों के लिए स्कैन नहीं करती। यानी आपका डेटा सिर्फ आपका ही रहेगा। वहीं जीमेल, गूगल की बाकी सर्विसेज से जुड़ा होता है, जो कई बार विज्ञापन या ट्रैकिंग के लिए आपके उपयोग को मॉनिटर करता है। इसके अलावा जोहो मेल का इंटरफेस काफी साफ-सुथरा और एड-फ्री है। यही कारण है कि इसमें कोई पॉपअप नहीं आते। न ही कोई बैनर दिखते हैं, इसमें सिर्फ ईमेल आते हैं।

स्पेशल फीचर भी है यहां

जोहो मेल में कई स्पेशल फीचर्स भी हैं। इसमें से एक है स्टीम्स फीचर। यह एक तरह से ऑफिस चैट जैसा टूल है। आप टीम के साथ पोस्ट शेयर कर सकते हैं, काम सौंप सकते हैं या इवेंट बना सकते हैं। इसी के साथ जोहो मेल यूजर्स को बड़ा अटैचमेंट सपोर्ट देता है। आप 1 जीबी तक की फाइल इससे भेज सकते हैं। अगर फाइल इससे बड़ी है तो जोहो उसे अपने आप एक लिंक में बदल देता है।

अनडू कर सकते हैं ईमेल

जोहो मेल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है कि इसमें आप भेजा गया ईमेल वापस भी ले सकते हैं। यानी जोहो ईमेल में रीकॉल की सुविधा है। जीमेल में सिर्फ कुछ सेकंड का ‘अनडू सेंड’ होता है। लेकिन जोहो मेल में आप भेजा हुआ ईमेल बाद में भी वापस बुला सकते हैं। जोहो मेल में पुराने ईमेल्स का बैकअप और जरूरत पड़ने पर रिकवरी की जा सकती है।

आसानी से होता है डेटा शिफ्ट

अगर आप भी जीमेल से जोहो मेल पर स्विच करने की सोच रहे हैं तो ये आसान स्टेप्स आपको अपनाने होंगे।
1. सबसे पहले ZOHO Mail की वेबसाइट पर जाएं और साइन अप करें। आप फ्री अकाउंट या पेड प्लान चुन सकते हैं।
2. अपने जीमेल अकाउंट में जाकर IMAP ऑन करें। इसके लिए सेटिंग्स और फिर फॉरवर्डिंग विकल्प पर जाएं।
3. जोहो मेल में लॉगिन कर Migration Wizard खोलें। ये आपके पुराने जीमेल ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर बिना डेटा खोए ट्रांसफर कर देगा।
4. जीमेल में फॉरवर्डिंग सेट करें। इससे नए आने वाले मेल सीधे आपके ZOHO इनबॉक्स में जाएं।
5. अब अपने सभी कॉन्टैक्ट्स को नया ईमेल बताएं और बाकी अकाउंट्स जैसे बैंक, सोशल मीडिया आदि में इसे अपडेट करें।
6. अगर आपका जीमेल पुराना है और उसमें बहुत ज्यादा डेटा है तो माइग्रेशन में थोड़ा समय लग सकता है।
7. कुछ जीमेल फीचर जैसे ड्राइव, लेबल्स, फिल्टर्स जोहो में पूरी तरह ट्रांसफर नहीं होते।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...