सामग्री :

  • देसी घी 1 कप,
  • सिंघाड़े का आटा 1 कप,
  • साबूदाना 1कप,
  • हरी इलायची ½ छोटा चम्मच,
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश- कसे हुए),
  • बूरा या पिसी चीनी 1 कप।

विधि :

स्टेप 1- साबूदाना पर 2 छोटे चम्मच पानी छिड़क कर 10 मिनट के लिए रख दें। एक कढ़ाही में ½ कप घी गरम करें और साबूदाना तलकर बाहर निकाल लें।

स्टेप 2- तले साबूदाने को मिक्सी में पीसकर अलग रख लें। अब बचा घी भी कड़ाही में डालकर गरम करें और सिंघाड़े का आटा डालकर अच्छी तरह भूनें।

स्टेप 3- गैस बंद करके इसे नीचे उतार लें। साबूदाना, इलाइची, ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। थोड़ा ठंडा होने पर बूरा मिलाएं और बॉल्स बनाएं। लीजिए तैयार हैं बॉल्स। अब इसे सर्व करें।

अन्य रेसिपीज पढ़े-

ग्रीन टी मड केक

ऑस्ट्रेलियन स्पंज केक- लैमिंगटन

एगलेस चॉकलेट केक

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।