जब बात हो किसी खास फंक्शन की हो तो बॉलीवुड की ग्लैमरस लेडीज साड़ी ही चूज़ करती नज़र आती है और हो भी क्यों न, साड़ी में  भारतीय फैशन की झलक जो नजर आती है। ऐसा ही कुछ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की मेहंदी और एंगेजमेंट पार्टी में देखने को मिला। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्‍टार्स अपने बेस्ट लुक में पहुंचे थे. पार्टी में हर एक एक्‍ट्रेस अपने बेस्‍ट आउटफिट में नजर आई मगर कुछ एक्‍ट्रेसेस एेसी भी थीं, जिन्होंने साड़ी पहनकर कहर ढाया और मीडिया का सारा ध्‍यान खुद की ओर खींच लिया। 

पार्टी में रेखा, ऐश्वर्या राय समेत कई सेलेब्स ने साड़ी पहन रखा था। सेलिब्रिटीज की इन साड़ियों से, और उनके तैयार होने के अंदाज़ से आप भी कुछ टिप्स क्ले सकती है। देखिए-

रेखा

अंबानी की सगाई में बॉलीवुड की गोल्डेन ब्यूटी सदाबहार रेखा ने सिल्क गोल्डन कलर की साड़ी पहनी जिस में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वैलरी के साथ बालों में गजरा लगा रखा था। साड़ी में जो बात और ग्रेस रेखा में नजर आती है वो शायद ही किसी और एक्ट्रेस में नजर आए।

 

63 की उम्र में भी उनकी अदाएं देखकर कोई भी फिदा हो जाए आखिर ऐसा हो भी क्यों ना रेखा हैं भी तो खूबसूरती की मिसाल।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने पिंक फ्लोरल प्रिंट की सिंपल साड़ी में अपनी नेचुरल ब्‍यूटी को फ्लॉन्‍ट किया। उन्होंने अपने बालो को खुला छोड़ रखा था और उनकी साड़ी का पिंक पीच शादी की वजह से  उनका नेचुरल लुक उन्हें और भी खूबसूरत लग रहा था।

श्‍वेता बच्‍चन और नव्या नवेली नंदा 

पार्टी में श्‍वेता गार्जियस लुक में थीं। श्‍वेता ने व्हाइट फ्रिल साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने गोल्डन इम्ब्रॉयडरी वर्क वाला ब्लाउज पहना। श्वेता बच्चन की ये डिज़ाइनर रफ्फल इंडो वेस्टर्न साड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन की थी। श्वेता बच्चन बहुत स्टनिंग लग रही थी।

श्‍वेता बच्‍चन की बेटी और अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा की बात करें तो वह अंबानी की पार्टी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। नाव्या ने बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जिस पर काफी हेवी वर्क किया हुआ था। साड़ी में नाव्या काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहीं थीं। उनकी ये साड़ी फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने  डिज़ाइन की थी। जिसके साथ उन्होंने सिल्वर हाई हील ट्राई की और मांग-टीका के साथ ईयररिंग्स पहनकर अपना ट्रैडीशनल लुक कंप्लीट किया। 

गौरी खान 
सगाई समारोह के दौरान गौरी सिल्वर कलर की शिमरी खूबसूरत साड़ी को पहने हुए थे जिसें मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया हुआ था इस साड़ी को गौरी ने गाउन स्टाइल में कैरी किया हुआ था। जिसमें उनका ये शानदार अवतार हर किसी के होश उड़ा देने वाला था।

 

वही इस साड़ी के साथ गौरी ने डिजाइनर ईयररिंग्स कानों में पहने हुए थें। ग्लॉसी लिप्स और कर्ली हेयर के साथ गौरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या एक बार फिर से अंबानी पार्टी में अपने ग्लैमरल स्टाइल से चार चांद लगा रही थी। दरअसल इस सगाई समारोह के दौरान ऐश्वर्या ने खूबसूरत डिजाइनर गोल्डन साड़ी को कैरी किया हुआ था। कर्ली हेयर और गोल्डन ईयररिंग्स पहने ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उनकी नेचुरल ब्‍यूटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सचमुच ब्‍यूटी क्‍वीन हैं। 

 

प्रियंका चोपड़ा

आकाश अम्बानी की पार्टी में प्रियंका ने फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिज़ाइनर ब्राइडल गोल्डन कलर के बॉर्डर वाली रेड कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमे गोल्डन इयररिंग,लाल लिपस्टिक और बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया। 

 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on



इससे पहले आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की मेहंदी के फंक्‍शन में प्रियंका फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई आइवरी कलर की लाइलिक जॉर्जेट की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में जहां लेस वर्क था वहीं इसके ब्‍लाउज के बैक में फ्रेंच नॉट और एपलिक वर्क किया गया था। इस खूबसूरत साड़ी के साथ प्रियंका का मेकअप भी उन पर खूब जंच रहा था। प्रियंका ने डार्क लिपस्टिक के साथ न्‍यूड आई मेकअप कैरी किया था जो उनको बेहद हॉट लुक दे रहा था।

 

इसके साथ ही प्रियंका ने ज्‍वैलरी डिजाइनर काजल फैबिआनी की डिजाइन की हुई ज्‍वैलरी पहनी थी, जो उनके इंडियन ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्‍यादा ब्‍यूटीफुल बना रही थी। 

विद्या बालन
काफी समय बाद विद्या बालन पार्टी में नज़र आई । विद्या ने अंबानी की पार्टी में वाइट पिंक5 साड़ी पहनी हुई थी। व्हाइट और पिंक साड़ी में विद्या का लुक कहर ढा रहा था।