Banarasi Silk Style: हाल ही में मुंबई में बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस इवेंट में देश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में हमेशा की तरह नीता अंबानी ने लाइम लाइट बटोरीं। नीता का एलिगेंट इंडियन लुक एक बार फिर से लोगों के दिल जीत ले गया। खास बात यह थी की इस इवेंट में कई सेलिब्रिटीज ने बनारसी सिल्क के साथ अपने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट किए। आइए जानते हैं बनारसी सिल्क को कैसे किया गया इस इवेंट में हाईलाइट-
यह भी देखे-बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों से सजा रहा NMACC: NMACC Celebration 2023
Banarasi Silk Style: नीता अंबानी का इंडियन अवतार

नीता अंबानी अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर उनका इंडियन अवतार बेहद खूबसूरत नजर आया। उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी वियर की। साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन ब्रॉकेट एंब्रॉयडरी की गई थी। साथ ही गोल्डन और रेड थ्रेड से फ्लोरल मोटिफ्स का जाल बनाया गया था, जिससे साड़ी को बहुत ही हैवी लुक मिल रहा था। साड़ी के पल्लू पर हैवी गोल्डन जरी वर्क और बॉर्डर था। जो साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए नीता ने कंट्रास्ट में हेवी गोल्ड और एमरल्ड नेकलेस वियर किया। कनौती के साथ मैचिंग इयररिंग्स वियर की। हाथों में ब्रेसलेट पहन कर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। इस दौरान उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा। न्यूड माॅव लिपस्टिक और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया, जो उनके इंडियन लुक को कंप्लीट कर रहा था।
65 साल पुरानी साड़ी को दिया नया लुक
इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद चर्चा में रहा। ग्रैंड ओपनिंग इवेंट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा ने पुरानी बनारसी साड़ी को नया लुक देकर सभी को चौंका दिया। इस माॅर्डन ट्विस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रियंका की इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका ने लिखा, इस ब्यूटीफुल आउटफिट को सिल्वर के धागे से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला ब्रोकेड साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोवेटिंग से तैयार किया गया है। यानी प्रियंका का यह आउटफिट 65 साल पुरानी एक साड़ी से तैयार किया गया है। नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करती इस शानदार बनारसी आउटफिट को एक मास्टर पीस कहा जा सकता है। आउटफिट को कंप्लीट लुक देने के लिए प्रियंका ने ऑफ शोल्डर हैवी ब्लाउज वेयर किया। गले में डायमंड चोकर और स्टड इयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। अगर आप भी अपनी किसी बनारसी साड़ी को नए लुक के साथ पहनना चाहती हैं तो प्रियंका का यह मॉर्डन अवतार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
ब्लैक बनारसी आउटफिट में कृति
बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश अदाकारा कृति सेनन हर पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहती हैं। कल्चरल सेंटर के इवेंट में भी कृति का गाॅर्जियस लुक छा गया। कृति ने इस इवेंट में ब्लैक और गोल्डन कलर का बनारसी आउटफिट कैरी किया। हाई स्लिट और स्टाइलिश ब्लाउज के कारण कृति का यह लुक बेहद शानदार नजर आया। स्कर्ट की स्लिट को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसके दोनों ओर बनारसी बॉर्डर यूज किया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन लॉन्ग इयररिंग्स पहने। साथ में चोटी बनाकर कुछ डिफरेंट लुक क्रिएट करने की कोशिश की। मेकअप को बोल्ड लुक देने के लिए उन्होंने स्मोकी आई मेकअप को चुना। आप भी किसी पुरानी साड़ी से ऐसा आउटफिट तैयार करवा सकती हैं।
