NMACC Celebration: अंबानी परिवार इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है। उसकी वजह हाल ही में शुरू किया गया नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर है, जिसका इनॉग्रेशन फंक्शन लगातार तीन दिनों के लिए आयोजित किया गया है। फंक्शन में देश के कई नामी लोग नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए पहुंची हैं।
इस इवेंट में पूरा अंबानी परिवार अपने फैशन सेंस का तड़का लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट जहां अपने लुक का जलवा बिखेर रहे हैं। वही बॉलीवुड के सितारों को भी महफिल में चार चांद लगाते हुए देखा जा रहा है। सितारों का मेला इस फंक्शन में लगा हुआ है।
NMACC Celebration: क्या है NMACC
नीता और मुकेश अंबानी ने मिलकर वैश्विक स्तर पर एक कल्चरल सेंटर की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य देश और विदेश के सभी कलाकारों को अपने प्रदर्शन की झलक दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। हाईटेक सुविधाओं से लैस यह कल्चरल सेंटर बहुत सारी विशेषताओं के साथ दर्शकों को वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस प्रदान करने वाला है। इस संस्थान में आर्ट हाउस, स्टूडियो थिएटर, डायमंड बॉक्स पब्लिक आर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद है जो इस खास बनाती हैं।
नजर आए ये बॉलीवुड सितारे
इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों का मेला लगा हुआ दिखाई दिया। सलमान खान और शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सारा अली खान, कृति सेनन समेत कई सितारे यहां पर दिखाई दिए।
नजर आए ये हॉलीवुड स्टार
इस शानदार फंक्शन में बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास और हॉलीवुड के स्पाइडर मैन टॉम हॉलैंड,जेंडया और पेनेलोप क्रूज सहित सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल रहीं।
इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड के सितारे
नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के इस इवेंट में पहुंचे सभी सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट में दिखाई दिए। सलमान खान की बात की जाए तो वह यहां पर ओलिव ग्रीन रंग के शानदार सूट में पहुंचे और एक बार फिर अपने दबंग अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख खान तो वैसे भी हमेशा ही फैंस का दिल धड़काते रहते हैं और इस बार तो वह इतने अलग अंदाज में नजर आए कि लोगों की नजरें उनसे नहीं हट पा रही थी। अपनी फिल्म पठान और जवान के लिए किंग खान ने लुक में बहुत परिवर्तन किया है और वह इस इवेंट के दौरान दिखाई दिया। उनका ये लुक उनकी अब तक की सभी तस्वीरों से बहुत जुदा था।
बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय भी इस मौके पर खास अंदाज में नजर आई। ऐश्वर्या को वैसे भी एक से बढ़कर एक एथेनिक आउटफिट पहने हुए देखा जाता है और इस बार वह ब्लैक रंग के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थी। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंची थी और उन्होंने ग्रीन रंग का सूट पहना हुआ था, जिसमें उनकी क्यूटनेस साफ तौर पर नजर आ रही थी।
प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए खास तौर पर इंडिया पहुंची हैं और उनके साथ उनके पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी भी आई हुई हैं। इस इवेंट में एक्ट्रेस को थाई हाई स्लिट मल्टी कलर ड्रेस में देखा गया। एक्ट्रेस की इस खूबसूरत ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है, वहीं उनके पति निक जोनास फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। इस फंक्शन के दूसरे दिन गौरी खान अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर नजर आए इस दौरान उन्होंने व्हाइट रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। वहीं मुहाना खान गोल्ड शिमरी नेट साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी और आर्यन में ब्लैक आउटफिट पहना था।
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने भी इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और इस दौरान उन्हें नीता अंबानी के साथ पोज देते हुए देखा गया। इस दौरान गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी में हाथों में चूड़ी, गले में नेकलेस और सिर पर माथा पट्टी लगाएं एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।
हॉलीवुड सितारों पर चढ़ा इंडियन रंग
इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए जितने भी सितारे पहुंचे हैं वह भी इंडियन आउटफिट में नजर आए और इस दौरान सभी बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे। जेंडेया और गिगी दोनों को इस मौके पर साड़ी पहने हुए देखा गए जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल की थी।
नीता अंबानी का डांस
इस कल्चरल इवेंट के उद्घाटन समारोह के पहले दिन नीता अंबानी ने अपने क्लासिकल डांस से सभी को हैरान कर दिया था। घोषाल की खूबसूरत आवाज में गाए गए भजन रघुपति राघव राजाराम पर नीता ने जब हर एक ताल पर अपने कदम उठाना शुरू किए तो वहां बैठे हर शख्स को हैरान होते हुए देखा गया। अपने डांस परफॉर्मेंस के दौरान नेता के चेहरे पर जो एक्सप्रेशन थे वह वाकई में हैरान कर देने वाले थे और उन्होंने अपने इस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।
गले लगे करण और प्रियंका
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए इंडिया पहुंची है। आने से पहले एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़े जाने की वजह शेयर की थी और उसके बाद से हर जगह उनके और करण के बीच में मनमुटाव को लेकर बातें की जा रही है और यह बताया जा रहा है कि करण जौहर ही एक्ट्रेस के इंडस्ट्री छोड़कर जाने की वजह थी।
लेकिन जब यह दोनों सितारे एक दूसरे से इस इवेंट के दौरान मिले तो दूसरा ही नजारा देखने को मिला क्योंकि इन्होंने एक दूसरे को देखते हैं खुशी से गले लगा लिया और यह आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। इनका एक दूसरे को हग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और यह सवाल किए जाने लगे थे कि जब इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है तो फिर एक्ट्रेस के इंडस्ट्री छोड़ने की वजह करण को क्यों बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इस दौरान कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए भी दिखाई दिए थे।
सालों बाद साथ नजर आए सलमान ऐश्वर्या
इस इवेंट में बॉलीवुड के सितारों का जो जमावड़ा लगा है उस बीच कई सारी ऐसी चीजें देखने को मिली है जो लंबे समय से फैंस ने नहीं देखी थी। एक तरफ जहां प्रियंका और कर्ण के बारे में वीडियो में धमाल मचाया था। वहीं अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल में मचाती हुई नजर आ रही है। सभी जानते हैं कि सलमान और ऐश्वर्या राय लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं। उसकी वजह इन दोनों की पर्सनल जिंदगी में घटी एक घटना है। इसके बाद से ना तो इन दोनों को कभी बड़े पर्दे पर साथ में काम करते हुए देखा गया ना ही यह कभी पब्लिकली साथ आए। यह अगर किसी एजेंट का हिस्सा भी बनते हैं तो एक दूसरे को इग्नोर करते हुए आगे चले जाते हैं।
लेकिन इस कल्चरल इवेंट के दौरान एक नजारा देखने को मिला जब यह दोनों एक ही फ्रेम में कैद हो गए। दरअसल शाहरुख खान सलमान खान और नीता अंबानी हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे और तभी ऐश्वर्या राय का निकलना वहां से हुआ। यह तस्वीर जैसे ही इंटरनेट पर आई तेजी से वायरल हो गई और यह कहा जाने लगा कि भले दूर ही सही लेकिन सालों बाद सलमान और ऐश्वर्या एक बार फिर साथ नजर आए हैं।
