तैयारी का समय: 20 मिनट
बनाने का समय: 30 मिनट
कुल लोग- 4
सामग्री:
पाई की क्रस्ट बनाने के लिए
अखरोट 1 कप,
काजू 1 कप,
अंजीर 1 कप,
खजूर 2 कप मोटे मोटे कटे हुए
व्हिप्ड कोकोनट क्रीम के लिए
कोकोनट मिल्क 1 कैन
हंग कर्ड 1/2 कप (जब फास्टिंग में न हो तो हंग कर्ड की जगह मैस्क्रोपोन क्रीम चीज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं) ,
हनी 1 टेबलस्पून
बेरीज़
ताज़ा स्ट्रॉबेरीज़ 1 कप
ताज़ा यलो बेरीज़ 1/2 कप
सूखे ब्लूबेरीज़ 1 कप
सूखे चेरीज़ 1 कप
हनी 2 टीस्पून
विधि:
बेरीज़ के लिए
सभी बेरीज़ को पैन में अच्छे से मिलाते हुए मुलायम होने तक पकाएं।
क्रस्ट बनाने के लिए
ब्लेंडर में सारे मेवे डालकर दरदरा पीस लें। 
अब ब्लेंडर में अंजीर और खजूर डालकर इतना पीसे कि वो गूंदे हुए आटे की तरह हो जाए। 
इस मिश्रण में सूखे मेवे का पावडर मिलाएं। इस मिश्रण को हाथ से दबाकर देखें, अगर ये आपस में चिपक रहा है तो ये तैयार हो चुका है।
इस मिश्रण को टार्ट टिन में डाले। अगर मिश्रण हाथ में चिपक रहा है तो पार्चमेंट पेपर की मदद से ये काम करें। 
इसे सेट होने के लिए आधे घंटे के लिए फ्रीज़र में रखें।
व्हिप्ड कोकोनट क्रीम के लिए
रातभर के लिए कोकोनट मिल्क को फ्रिज में रखें। इससे कोकोनट क्रीम सॉलिड बन जाएगा। 
एक चम्मच से आइस क्रीम स्कूप की तरह इसे बोल में निकालें। इसमें हंग कर्ड और हनी मिलाएं। 
इस मिश्रण को इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से मीडियम से हाई स्पीड में तब तक ब्लेंड करें जब तक की ये हल्का न हो जाए। 
सबको साथ करने की विधि
तैयार किए गए ड्राई फ्रूट्स वाले क्रस्ट के ऊपर चम्मच के पीछे वाली साइड से  कोकोनट और हंग कर्ड से बना क्रीम लगाएं। इसके उपर से एक परत पकाए गए बेरीज़ की डालें। 
फिर एक परत क्रीम की लगाएं और ताज़ा फलों से सजाएं।

इस तुरंत सर्व कर सकती हैं या फ्रिज में रखकर जब मन हो तब खा सकती हैं।