Tulasi Puja
Never make such mistakes while worshipping Tulsi

Summary:तुलसी पूजन में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। लेकिन अगर पूजन में नियमों का पालन न किया जाए तो इसके लाभ मिलने की बजाय अशुभ फल भी मिल सकते हैं।

Tulsi Pujan: हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है। तुलसी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन तुलसी पूजा सही विधि और नियम से करना जरूरी होता है। अगर गलत तरीके से तुलसी की पूजा की जाए तो इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए आइए जानते हैं कि तुलसी पूजन का क्या है सही नियम और तुलसी पूजा में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Tulasi
What is the right method and rule of Tulsi worship?
  • तुलसी का पौधा वृहस्पतिवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए कार्तिक मास सबसे सही महीना माना जाता है।
  • कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
  • तुलसी का पौधा हमेशा ही घर या आगन के बीचोबीच लगाना चाहिए।
  • तुलसी का पौधा आप अपने सोने वाले कमरे की बालकनी में भी लगा सकते हैं।
  • सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल डालकर उसकी परिक्रमा अवश्य ही करनी चाहिए।
  • रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे एक घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आस-पास का वातावरण पवित्र बना रहता है।
Tulasi pooja
Never make these mistakes while worshipping Tulsi

सुबह उठते ही बिना स्नान किए हुए सीधे तुलसी को ना छुएँ। तुलसी को स्पर्श करने या पूजन करने से पहले स्नान जरूर करें।

तुलसी पूजन में तुलसी माँ को दूब, शंखपुष्पी, तुलसी की ही अन्य पत्तियाँ या मांसाहार से जुड़ी चीजें कभी न चढ़ाएं। तुलसी पर हमेशा जल, रोली, हल्दी, फूल और दीपक ही अर्पित करना शुभ माना जाता है।

रविवार, द्वादशी और एकादशी के दिन कभी भी तुलसी की पत्तियाँ नहीं तोड़ना चाहिए है। इन दिनों में तुलसी पत्तियाँ तोड़ने से घर के धार्मिक कार्यों में बाधा आती है और जीवन के सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

Tulasi
Some precautions related to Tulsi plant

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी पूजन को लेकर कुछ विशेष नियम और सावधानियां बताई गई हैं, जिनका ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि तुलसी पूजन में किन-किन जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • तुलसी के पत्ते कभी भी शाम होने के बाद नहीं तोड़ना चाहिए, कोशिश करें कि तुलसी के पत्ते हमेशा सुबह के समय ही तोड़ लें।
  • तुलसी की पूजा करते समय कभी भी रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं डालना चाहिए और ना ही रविवार के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिए।
  • भगवान विष्णु और इनके सभी अवतारों की पूजा के दौरान तुलसी की पत्तियां जरूर शामिल करें।
  • भगवान श्री गणेश और माता दुर्गा की पूजा में तुलसी कभी भी अर्पित ना करें।
  • तुलसी के पत्ते कभी भी बासी नहीं होते, इसलिए इन्हें कभी भी तोड़ के फेंके नहीं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...