20+ दार्जिलिंग में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Darjeeling in Hindi : दार्जिलिंग में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। आइए जानते हैं 20 ऐसे शानदार जगहों के बारे में-
Darjeeling me Ghumne ki Best Jagah: यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और पहाड़ों और घाटियों को देखने का शौक रखते हैं, तो भारत भ्रमण की लिस्ट दार्जिलिंग को जरूर शामिल करें। यहां की चाय बागानों को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। साथ ही कई तरह की एक्टिविटीज और शांति भरा वातावरण देखने को मिलेगा। भारत में पर्यटन के बेस्ट जगहों में दार्जिलिंग का नाम भी शामिल है। यहां आपको प्रकृति की खूबदार्जिलिंगी को गहराई से देखने का मौका मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख में 20+ दार्जिलिंग में घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
दार्जिलिंग में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Darjeeling
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| टाइगर हिल (Tiger Hill) | 19.6 |
| रंगीत वेली रोपवेय की यात्रा (Rangeet Valley Ropeway) | 94.7 |
| बरबतिया रॉक गार्डन (Rock garden | 6.5 |
| गुरु शाक्य मठ (Guru Sakya Monastery) | 5.7 |
| श्रुब्बेरी नाइटिंगेल पार्क (Shrubbery Nightingale Park) | 1.8 |
| हैप्पी वैली (Happy Valley) | 4.2 |
| सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान (Singalila National Park) | 34.6 |
| चौरास्ता (Chowrasta) | 0.45 |
| जापानी मंदिर (japanese temple) | 1.9 |
| सिमाना व्यू पॉइंट (Simana View Point) | 21.7 |
| ऑरेंज वैली चाय बागान (orange valley tea garden) | 10.6 |
| जोरपोखरी लेक (Jorpokhri Lake) | 19.6 |
| महाकाल धाम (Mahakal dham) | 1.1 |
| पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park) | 2.2 |
| संदकफू पहाड़ी (Sandakphu Trek ) | 26.6 |
| ऑब्जर्वेटरी हिल (Observatory Hill View Point) | 1.1 |
| हिमालयन रेलवे (himalayan railway) | 36.8 |
| बतासिया लूप (Batasia Loop) | 4.8 |
| तीस्ता और रेजेंट नदी राफ्टिंग (Tista River Rafting) | 39.2 |
| डाली मठ (Dali Monastery) | 3.1 |
टाइगर हिल (Tiger Hill)

दार्जिलिंग के प्रसिद्ध हिल स्टेशन की लिस्ट में टाइगर हिल का नाम भी आता है। यह सनसाइज के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। इस हिल स्टेशन से कंचनगंगा की पहाड़ियों के बीच से निकलता सूरज चारों ओर रंग-बिरंगी किरणों को बिखेरता है, जो बेहद ही खूबदार्जिलिंग नजर आता है। पर्यटकों के बीच यह हिल स्टेशन काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
प्रवेश शुल्क
टाइगर हिल में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्तियों को 50 रुपये देना होगा। यह वन्य अभ्यारण का हिस्सा है, इसलिए इस हिल स्टेशन में प्रवेश के लिए आपको कुछ शुल्क देने पड़ते हैं, ताकि वनों की अच्छे से देख-रेख की जा सके। यहां आप 24 घंटे 7 दिन अच्छे से घूम सकते हैं। हालांकि, पड़ाही इलाकों में देर रात को निकलने की सलाह नहीं दी जाती है।
रंगीत बेली रोपवेय की यात्रा (Rangeet Valley Ropeway)

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर दार्जलिंग शहर अपने चाय बगानों और पहाड़ों की चोटियों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आप यहां पर रोपवेय कारें पर नॉर्थ पॉइंट व्यू का नजारा देख सकते हैं। यह रोपवेय सिंगला बाज़ार तक जाती है, जो रमण नदी के पास स्थित है। यह करीब 7000 फीट की ऊंचाई प स्थित है। इस रोपवेय में करीब 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है।
प्रवेश शुल्क
रोपवेय में यात्रा के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 260 रुपये देना होता है। वहीं, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसकी यात्रा के लिए 130 रुपये देना होगा। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
बरबतिया रॉक गार्डन (Rock garden)

दार्जिलिंग से करीब 5 किलो मीटर की दूरी पर रॉक गार्डन है, जहां तक पहुंचने के लिए आपको घुमावदार और ऊंचे ऊंचे रास्ते तय करने होंगे। यह विशाल गार्दन जंगलों और पर्वतों के बीच में स्थित है। यहां आप प्रकृति की खूबदार्जिलिंगी का मजा लेते पहुंच सकते हैं। इस खूबदार्जिलिंग गार्डन में झरनों से कल कल करते पानी की आवाजें सुनाई देंगी, जो आपके मन को शांति प्रदान करती हैं।
प्रवेश शुल्क
इस गार्डन में प्रवेश के लिए भारतीय कों 10 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये देना होता है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम रे 4 बजे तक घूम सकते हैं।
गुरु शाक्य मठ (Guru Sakya Monastery)

तिब्बति लोगों के बीच दार्जिलिंग का यह मठ काफी प्रसिद्ध है। इस मठ में मैत्री बौद्ध की 15 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ ही इसकी बहारी संरचना मंगोलाई ज्योतिषी और भिक्षु सोकोपो शेरबा ग्योत्सा से निर्मित किया गया है। पर्यटकों को इस मठ की बाहरी सुंदरता काफी ज्यादा आकर्षित करती है। अगर आप दार्जिलिंग जाएं, तो इस मठ को देखना बिल्कुल भी न भूलें।
प्रवेश शुल्क
इस मठ में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है। वहीं, मठ के प्रवेश का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक है।
श्रुब्बेरी नाइटिंगेल पार्क (Shrubbery Nightingale Park)

यह पार्क दार्जिलिंग के बेहद खूबदार्जिलिंग जगहों में से एक है। इस पार्क की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह पार्क ब्रिटिश काल का है, जो सर थोमस टर्टन का एक निजी घर हुआ करता है। बाद में इसे सार्वजनिक पार्क के रूप में बदल दिया गया। इस पार्क के बीच में एक विशाल शिव जी की प्रतिमा विराजित है।
प्रवेश शुल्क
श्रुब्बेरी नाइटिंगेल पार्क में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 20 रुपये देना होता है। वहीं, इस पार्क की खूबदार्जिलिंगी का आनंद आप सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक ले सकते हैं। साथ ही फाउंटेन म्यूजिक शो शाम 4 बजे होता है।
हैप्पी वैली (Happy Valley)

दार्जिलिंग में कई चाय के बगान हैं, जिसमें हैप्पी वैली का नाम भी शामिल है। यह कई एकड़ में फैला चाय का बगान है, जिसकी हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है। इसका पूरा इलाका बादलों और हरियाली से ढका हुआ है। यहां पर एक बार जाने के बाद आपके मन में यह इलाका बस जाएगा।
प्रवेश शुल्क
हैप्पी वैली में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। हालांकि, अगर आप गाइड ले रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति आपको 50 रुपये देना होगा। यहां आप सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान (Singalila National Park)

दार्जिलिंग में अगर आप राष्ट्रीय उद्यान देखना चाहते हैं, तो सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान जरूर देखने जाएं। यह लगभग 78.46 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस उद्यान में आपको पैंगोलिन, तेंदुए, हाथी, चिंकारा, हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ जैसे जानवरों और लुप्त प्रजातियां देखने का मौका मिलेगा। यह राष्ट्रीय उद्यान ट्रैकिंग के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है।
प्रवेश शुल्क
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति 100 रुपये देना होगा। अगर आप कैमरे के साथ जा रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त 100 रुपये देना होगा। जीप सफारी के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति या फिर पूरे दिन के जीप के लिए 5,500 रुपये देने होंगे। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।
चौरास्ता (Chowrasta)

दार्जिलिंग में चौरास्ता काफी ज्यादा मशहूर जगहों में से एक है। यहां न सिर्फ बाहर के लोग बल्कि स्थानीय लोग भी घूमने के लिए आते हैं। यहां की ऊंची ऊंची घाटियां लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। साथ ही शानदार व्यूप्वाइंट भी देखने लायक है। इस जगह पर जाकर आप कई तरह के देसी चाय की चुस्की ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर प्रवेश शुल्क के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति 25 रुपये देना होगा। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।
जापानी मंदिर (Japanese temple)

यह जापानी मंदिर दार्जिलिंग शहर के बीच में स्थित है। यह सफेद रंग की इमारत है, जो जापानी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। यहां आपको शांत और सौम्यता देखने को मिलेगा। इस मंदिर की खूबदार्जिलिंगी पहाड़ों की खूबदार्जिलिंगी में चार-चांद लगानाता है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां दर्शन के लिए आप सुबह 4 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।
सिमाना व्यू पॉइंट (Simana View Point)

सिमाना व्यू प्वाइंट से आपको नेपाल का नजारा देखने को मिल सकता है। यहां की वादियों में आप खो जाएंगे। पर्यटकों के लिए सिमाना व्यू पॉइंट मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस व्यू पॉइंट के बाद काफी बड़ा मार्केट भी है, जहां आप अपने दोस्तों और करीबियों के लिए गिफ्ट्स खरीद सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस व्यू प्वॉइंट पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।
ऑरेंज वैली चाय बागान (orange valley tea garden)

ऑरेंज वैली रॉक गार्डन के बीच रास्ते पर पड़ने वाला चाय का बगान है। इस वैली के आसपास आपको कई तरह की देसी चाय का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर एक छोटी सी झील है, जिसे पोखरी लेक भी कहा जाता है। इस खूबदार्जिलिंग झील के पास बैठकर आप शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस वैली में घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप बिना किसी शुल्क के यहां घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
जोरपोखरी लेक (Jorpokhri Lake)

यह दार्जलिंग की काफी छोटी से झील है, जो देखने में बेहद की खूबदार्जिलिंग है। यहां बैठकर आप सुंदर-सुंदर फोटोग्राफी कर सकते हैं। यह फोटोग्राफी के लिए बेहद ही खूबदार्जिलिंग जगह माना जाता है।
प्रवेश शुल्क
इस झील के पास जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
महाकाल धाम (Mahakal dham)

दार्जिलिंग में अगर आप भगवान शिव जी का दर्शन करना चाह रहे हैं, तो महाकाल धाम जरूर जाएं। इस मंदिर से आपको कंचनगंगा पहाड़ियों के बर्फ से ढकी हुई चोटियां नजर आएंगी, जिसे देखकर आप काफी ज्यादा सुकून महसूस करेंगे। इन चोटियों को देखकर आपको दार्जिलिंग घूमना सफल होता नजर आएगा। अगर आप दार्जिलिंग जा रहे हैं, तो इस नजारे को देखना बिल्कुल भी न भूलें।
प्रवेश शुल्क
दार्जिलिंग महाकाल मंदिर में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप फ्री में यहां दर्शन कर सकते हैं। साथ ही आप इस मंदिर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक दर्शन कर सकते हैं।
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park)

दार्जिलिंग यात्रा में आप पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को लिस्ट में शामिल करना न भूलें। इस जूलॉजिकल पार्क का नाम सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू के नाम पर रखा गया है। इस पार्क में आपको कई तरह के हिम तेंदुए, तिब्बतिए भेड़िये, काला भालू, एशियाटिक, कलाउडर तेंदुआ जैसी प्रजातियों के जानवर देखने को मिलेंगे। यहां की सुंदरता आपको काफी आकर्षित करेगी। यह भारत का सबसे बेहतर रखरखाव रखने वाले चिड़ियाघरों में से एक है।
प्रवेश शुल्क
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश शुल्क के रूप में 20 रुपये देना होता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये देना होगा। अगर आप कैमरा लेकर जा रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त 10 रुपये देना होगा। यहां आप सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
संदकफू पहाड़ी (Sandakphu Trek )

यह पहाड़ी दार्जिलिंग की प्रमुख चोटियों में से एक है। यह करीब 11,491 फीट ऊंची है। संदकफूक चोटी दुनिया की सबसे ऊंची 5 चोटियों में से एक है। यहां आपको कोबरा लिली के काफी फूल देखने को मिलेंगे, जो चोटी की खूबदार्जिलिंगी में चार-चांद लगाते हैं। इस पहाड़ी की चढ़ाई हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। यहां जाने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट रहने की जरूरत है।
प्रवेश शुल्क
संदकफू पहाड़ी में ट्रेक से पहले आपको परमिट लेना पड़ता है, जहां आपको प्रवेश शुल्क और वन शुल्क के रूप में 5 रुपये देना होता है। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा और मेडिकल किट साथ में ले जाने की जरूरत होती है।
ऑब्जर्वेटरी हिल (Observatory Hill View Point)

ऑब्जर्वेटरी हिल दार्जिलिंग की एक ऊभरती हुई पहाड़ी है, जो हिमालयन रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटप की दूरी पर स्थिति है। यह दार्जिलिंग की सबसे खूबसरूत जगहों में से एक है। यहां पर आपको कई तरह की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएगी।
प्रवेश शुल्क
इस हिल पर जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 4 से 5 बजे तक घूम सकते हैं।
हिमालयन रेलवे (Himalayan Railway)

हिमालयन रेलवे में टॉय ट्रेन चलती है। इस रेलवे को अंग्रेजो ने 1881 में बनाया था, तब यहां की ट्रेनेंब कोयले से चलती थी। लेकिन अब यहां डीजल का प्रयोग किया जाता है। यह ट्रेन सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक 88 कि.मी. चलती है। यह ट्रेन आपको पूरे दार्जिलिंग का सैर कराती है। अगर आप दार्जिलिंग जा रहे हैं, तो यहां के टॉय ट्रेन की सफर करना न भूलें।
प्रवेश शुल्क
हिमालयन रेलवे के टॉय ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 805 रुपये किराय देना होगा। अगर आप प्रथम श्रेणी की सीट लेना चाहते हैं और भाप इंजन में बैठना चाहते हैं, तो आपको 1405 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।
बतासिया लूप (Batasia Loop)

दार्जिलिंग घूम रहे पर्यटकों के लिए बतासिया लूप भी एक शानदार जगहों में से एक है। यहां के पहाड़ों के घूमावदार रास्तों को देखकर आप काफी ज्यादा खुश होंगे। अगर आप टॉय ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं, तो इस जगह पर आपकी ट्रेन रुक सकती है। यहां आप शहीदों के स्मारक भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
बतासिया लूप में प्रवेश के लिए आपको प्रति व्यक्ति 15 रुपये देना होगा। यहां आप सुबह 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक घूम सकते हैं।
तीस्ता और रेजेंट नदी (Testa River Rafting)

दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो तीस्ता रिवर जरूर जाएं। ये जह राफ्टिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहां पर आपको दो तरह की राफ्टिंग करने का मौका मिल सकता है।
प्रवेश शुल्क
नदी के पास घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वहीं, अगर आप राफ्टिंग कर रहे हैं, तो आपके पास दो विकल्प होते हैं। अगर आप लंबी राफ्टिंग करना चाहते हैं, तो आपको प्रति नाव 5000 रुपये देंगे होंगे। इसमें 1 से 5 व्यक्ति बैठ सकते हैं। वहीं, अगर आप छोटी यात्रा की राफ्टिंग कर रहे हैं, तो आपको 4000 रुपये देने होंगे। राफ्टिग आप सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक कर सकते हैं।
डाली मठ (Dali Monastery)

डाली मठ दार्जिलिंग क्षेत्र का सबसे बड़ा मठ है। यह मठ समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर घूम और दार्जिलिंग के बीच मार्ग पर स्थित है। डाली गोम्पा दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन और दार्जिलिंग शहर के घूम रेलवे स्टेशन के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है। डाली मठ का निर्माण 1971 में क्याब्जे थुकसे रिम्पोचे द्वारा किया गया था। इस मठ में ड्रुकचेन संप्रदाय के 210 तिब्बती बौद्ध रहते हैं।
प्रवेश शुल्क
डाली मठ में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इस मठ में आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक जा सकते हैं।
दार्जिलिंग घूमने का सही समय – Best time to visit Darjeeling
दार्जिलिंग एक पहाड़ी इलाका है। ऐसे में यहां के घूमने का सबसे बेस्ट समय अप्रैल माह से जून माह है, क्योंकि बारिश और ठंड के दिनों में इसके पहाड़ी इलाकों में घूमना काफी मुश्किल हो सकता है।
दार्जिलिंग कैसे पहुंचे?
ट्रेन : दार्जिलिंग जाने के लिए आप अपने शहर से डायरेक्ट दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लिए टिकट काट सकते हैं। इसके बाद आप वहां पर प्राइवेट टैक्सी बुक करके घूम सकते हैं। अगर आपके शहर से दार्जिलिंग के लिए ट्रेन नहीं है, तो आप कोलकाता से भी वहां के लिए टिकट ले सकते हैं।
हवाई जहाज : हवाई जहाज से यहां जाने के लिए आपको अपने शहर से कोलकाता के लिए टिकट लेना पड़ेगा। इसके बाद प्राइवेट गाड़ी की मदद से आपको दार्जिलिंग पहुंचना पड़ेगा।
राजमार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग से अपनी गाड़ी से भी आप इस जगह पर पहुंच सकते हैं, लेकिन यहां जाने से पहले अपने प्लान को अच्छे से सेट करें और दूरी का ध्यान रखकर ही अपने घर से निकलें।
दार्जिलिंग में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
स्टर्लिंग दार्जिलिंग
पता : घूम मोनेस्ट्री रोड, घूम, 734102 दार्जिलिंग
मस्कटेल स्प्रिंग बर्न
पता : 70 गांधी रोड, 734101 दार्जिलिंग
अर्काडिया हेरिटेज रिज़ॉर्ट
पता : 5, वेस्ट पॉइंट डाली, 734101 दार्जिलिंग
FAQ | क्या आप जानते हैं
अगर आप दार्जिलिंग में अच्छे से घूमना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 4 से 5 दिनों की जरूरत होती है।
दार्जिलिंग में घूमने के लिए आपको 15,000 रुपये से लेकर 20,000 तक की जरूरत होती है। हालांकि, आपके खर्चे और बजट के हिसाब से पैसा घट और बढ़ सकता है।
दार्जिलिंग पहाड़ी इलाका है, ऐसे में यहां घूमने का सही समय अप्रैल से जून माह है। बरसात और ठंडियों के सीजन में यहां घूमने में परेशानी हो सकती है।
दार्जिलिंग में आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएंगे। आप किसी अच्छे होटल में अपने के हिसाब से बुक करके होटल में रुक सकते हैं।
दार्जिलिंग हर समय सुरक्षित शहर माना जाता है। यहां पर आप देर रात टहलने के लिए निकल सकते हैं, लेकिन बेहतर है कि पहाड़ी इलाकों में देर रात न निकलें। क्योंकि यहां पर कई तरह की दुर्घटनाएं होने की संभावना होती है।
दार्जिलिंग एक पहाड़ी इलाका है, ऐसे में आप यहां के जगहों पर घूमने नहीं जा सकते हैं। कोशिश करें कि रात के समय किसी अच्छे रेस्टोरेंट या फिर होटल में जाएं, जहां पर शांति से बैठकर रात का नजारा देख सकते हैं।
