राम मंदिर के अलावा अयोध्या में ये हैं घूमने के लिए 5 प्रमुख स्थल, जहां धर्म से जुड़ेंगे आप
Places to visit in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर के अलावा बहुत से ऐसे धार्मिक स्थान है, जहां पर आप विजिट कर सकते हैं।
Ayodhya Places: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्म भूमि पर बने राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद 23 जनवरी से आम जनता के लिए यह मंदिर खोल दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोग रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं। अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि और भी बहुत से धार्मिक स्थल है। अगर आप भी राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं तो यहां की अन्य धार्मिक जगहों पर भी जरूर विजिट करें। आज हम आपको 5 ऐसे धार्मिक स्थल बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप धर्म से जुड़ सकते हैं।
Also read : रामलला की अयोध्या नगरी में अगर जाएं, तो इन स्थानों को देखना न भूलें
त्रेता के ठाकुर

त्रेता का ठाकुर मंदिर अयोध्या के नया घाट के पास स्थित है। इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित कई मूर्तियां है। जनता के लिए यह साल में केवल एक बार एकादशी के रूप में चिह्नित दिन पर खुला रहता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसे 300 साल पहले राजा कुल्लू ने बनवाया था। कहा जाता है कि यह संरचना भगवान राम द्वारा किए गए प्रसिद्ध अश्वमेध यज्ञ की उसी जमीन पर स्थित है। 1700 के दशक में उस समय की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर को नया रूप दिया था।
छोटी छावनी
अयोध्या में छोटी छावनी सफेद संगमरमर से बनी इमारत है। यह वाल्मिकी भवन के नाम से भी प्रसिद्ध है। साथ ही यह मणिरामदास छावनी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें कुल 34 ऐतिहासिक गुफाएं हैं, जिनमें से 12 बौद्ध धर्म से, 17 हिंदू धर्म से और 5 जैन धर्म से जुड़ी हैं।
तुलसी स्मारक भवन

अयोध्या में तुलसी स्मारक भवन भी घूमने के लिए एक बढ़िया धार्मिक स्थल है। इस भवन के बारे में मान्यता है कि यही पर 16वीं सदी में गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित की रचना की थी। इस भवन का निर्माण 1969 में किया गया था। तुलसी स्मारक भवन में अयोध्या अनुसंधान संस्थान नामक एक शोध केंद्र है। धर्म की नगरी अयोध्या के साहित्यिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी के अध्ययन और महत्व को जोड़ने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
दंत धावन कुंड

दंत धावन कुंड के बारे में मान्यता है कि इस कुंड के पानी से भगवान राम अपने भाइयों के साथ अपने दांत साफ किया करते थे। यह कुंड हनुमानगढ़ी के पास स्थित है। इसे राम दतौन के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या घूमने के दौरान इस जगह पर जरूर आएं। यहां आकर आप धर्म से जुड़ाव अनुभव करेंगे।
सरयू नदी

अयोध्या की सरयू नदी पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पर दूर दूर से लोग नहाने के लिए आते हैं। सरयू नदी का उल्लेख हिन्दू ग्रंथों, वेद और रामायण में मिलता है। मान्यता के अनुसार, इस नदी में स्नान करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। यहां विभिन्न धार्मिक अवसरों पर भक्त पवित्र स्नान करते हैं।
