Person handing over a mobile phone to another person, symbolizing phone exchange or loss.
Learn, how to save your data or other documents in case of phone loss

Summary: स्मार्टफोन चोरी: कैसे बचाएं फोटो, बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया?

मोबाइल फोन चोरी होना केवल डिवाइस का नुकसान नहीं, बल्कि डेटा और पैसों पर बड़ा खतरा है। समय पर सही कदम उठाकर आप साइबर फ्रॉड और वित्तीय नुकसान से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं

What to do if Phone is Stolen: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यह सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने का साधन नहीं रहा, बल्कि हमारी पहचान, निजी यादें और आर्थिक लेन-देन का केंद्र बन गया है। मोबाइल में बैंकिंग ऐप्स, UPI, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऑफिस से जुड़े दस्तावेज़ और निजी फोटो-वीडियो तक सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर मोबाइल फोन चोरी हो जाए, तो नुकसान केवल फोन का नहीं होता, बल्कि डेटा चोरी और फाइनेंसियल फ्रॉड का गंभीर खतरा भी पैदा हो जाता है। इसलिए फोन चोरी होते ही घबराने के बजाय तुरंत सही और जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले सिम कार्ड बंद कराएं

जैसे ही आपको फोन चोरी होने का पता चले, सबसे पहला कदम अपने सिम कार्ड को ब्लॉक कराना होना चाहिए। इसके लिए अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के कस्टमर केयर से तुरंत संपर्क करें। सिम बंद होते ही ओटीपी, कॉल या मैसेज के जरिए होने वाले फ्रॉड की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाती है। बाद में आप अपने पहचान पत्र के आधार पर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम आसानी से हासिल कर सकते हैं।

फोन को रिमोट तरीके से लॉक या डेटा डिलीट करें

आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में रिमोट सिक्योरिटी फीचर मौजूद होता है। अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो ‘Find My iPhone’ और एंड्रॉयड यूजर्स ‘Find My Device’ फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं, उसकी लोकेशन देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा रिमोटली डिलीट भी कर सकते हैं। इससे फोन गलत हाथों में जाने के बावजूद आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।

बैंक अकाउंट और UPI सेवाओं को तुरंत सुरक्षित करें

अगर आपके फोन में UPI, मोबाइल बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट एक्टिव हैं, तो तुरंत अपने बैंक या संबंधित ऐप के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। बैंक अकाउंट या UPI को अस्थायी रूप से ब्लॉक कराने से किसी भी अनधिकृत ट्रांजैक्शन को रोका जा सकता है। साथ ही अपने बैंक स्टेटमेंट पर नजर रखें, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता चल सके।

Person holding a smartphone, suggesting phone theft or data security risk.
Don’t get panic if you lost your phone, you can immediately call on helpline numbers and get your SIM blocked

सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें

फोन चोरी होने के बाद ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप्स, शॉपिंग ऐप्स और क्लाउड स्टोरेज जैसे सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल देना चाहिए। ध्यान रखें कि पासवर्ड मजबूत हों और हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। जहां संभव हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) भी एक्टिव करें, ताकि सुरक्षा और बढ़ सके।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराना न भूलें

फोन चोरी होने की स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराना भी जरूरी है। कई राज्यों में यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। एफआईआर भविष्य में बीमा क्लेम, नया सिम लेने या किसी कानूनी प्रक्रिया में काम आ सकती है।

कुछ समय तक अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखें

नया फोन लेने या पुराना फोन वापस मिलने के बाद भी कम से कम 30 दिन तक अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने बैंक ट्रांजैक्शन, ईमेल और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी के साथ ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...