दक्षिण दिशा में कौनसी वस्तुएं रखना होता है अशुभ, जानें वास्तु के सही नियम: South Direction Vastu
South Direction Vastu

South Direction Vastu: घर में रखी हर छोटी बड़ी चीजों का हमारे जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कहा गया है कि चीजों को वास्तु नियमों के अनुसार ही उचित जगह पर सही दिशा में रखना चाहिए, ताकि उसके नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके। लेकिन, इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस वजह से वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं जो परेशानियों का कारण बन जाते हैं। वास्तु दोष के कारण घर की सुख—शांति चली जाती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में बताया गया है। सभी दिशाओं का अपना महत्व होता है। इसलिए किस दिशा में कौनसी चीज रखनी शुभ होती है, यह जानना भी जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि दक्षिण दिशा में कौनसी वस्तुएं रखना अशुभ होता है।

मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते-चप्पल

South Direction Vastu
Shoes, Machines, Electronic Device South Direction Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, मशीनें आदि नहीं रखनी चाहिए। इससे चीजें खराब हो जाती है और काम की नहीं रहती है। इसी तरह दक्षिण दिशा में जूते चप्पल रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि, इस दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। इसलिए जूते चप्पल रखने से पितरों का अपमान होता है और पितृ दोष उत्पन्न हो जाता है। इस कारण घर में कलह की स्थिति बनने लगती है और सुख—शांति नहीं रहती है।

पूजा घर, बेडरूम

Temples and Bedroom
Temples and Bedroom

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मंदिर की दिशा हमेशा उत्तर पूर्व होनी चाहिए। कभी भी मंदिर को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर पर देवताओं का वास नहीं होता है जिससे पूजा सफल नहीं मानी जाती। पूजा घर को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही बनाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा देवताओं की दिशा मानी गई है। इसी तरह घर में बेडरूम की दिशा भी दक्षिण नहीं होनी चाहिए। दक्षिण दिशा में बेडरूम बनाने से आए दिन दंपति के बीच झगड़े होते हैं। दोनों के बीच प्रेम व स्नेह कम हो जाता है। दक्षिण दिशा में बेडरूम होने पर अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।

रसोई घर, तुलसी का पौधा

Vastu Tips

वास्तु नियमों के अनुसार, घर में रसोई घर सबसे शुभ जगहों में से एक है, इसलिए इसका निर्माण कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं करवाना चाहिए। इससे अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा नाराज होती है और अन्न की कमी होने लगती है। इस दिशा में बनी रसोई में बनने वाले खाने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी तरह तुलसी को पौधे को भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और सुख—समृद्धि चली जाती है। तुलसी के पौधे को वास्तु नियमों के अनुसार ही रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: मंदिर में जल का पात्र रखने का क्या है धार्मिक कारण? जानें इसके लाभ: Home Temple Vastu Tips