Right Time of Bathing: नहाना उतना ही जरूरी है जितना जरूरी खाना। दोनों ही हेल्दी रहने के लिए महत्वपूर्ण हैं। माना जाता है कि सुबह उठकर नहाने से दिनभर तरोताजा महसूस होता है। शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है और अच्छी नींद आती है। वहीं कुछ लोग शाम के समय नहाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का सही समय क्या होना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार नहाना शरीर को हेल्दी और आराम देने के लिए जरूरी है। लेकिन अधिकतर लोग गलत समय नहाते हैं जिसका गलत प्रभाव उनके शरीर पर पड़ता है। हालांकि किसी भी समय नहाया जा सकता है लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां और समय होता है जिसमें नहाने से व्यक्ति बीमार हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
खाने के बाद न नहाएं

स्वादिष्ट भोजन करने के बाद नहाना अच्छा लग सकता है लेकिन इससे बचना चाहिए। खाने के बाद नहाने से आपके शरीर की नेचुरल डाइजेस्टिव टाइमलाइन बाधित होती है। पाचन के लिए बहुत अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए पेट में सही मात्रा में ब्लड फ्लो होना महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि जब आप भोजन करते हैं तो आपके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। लेकिन यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो ब्लड फ्लो में बदलाव आता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद नहाने से मना किया जाता है। खाने के दो घंटे बाद नहाया जा सकता है।
पेट खराब होने पर
पेट खराब होने पर अधिकतर लोग नहाना अवॉइड करते हैं। एक्सपर्ट भी पेट दर्द, कब्ज और अपच के समय नहाने के लिए मना करते हैं। इससे कब्ज और अपच की समस्या बढ़ जाती है। आयुर्वेद के अनुसार ये समस्या मंदाग्नि के कारण होती है, जो आपके शरीर में भोजन को पचाने का काम करती है। भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से पेट में ऐंठन हो सकती है।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
सोने के तुरंत पहले न नहाएं
कई लोगों की आदत होती है कि वह थकान को कम करने के लिए सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं। सोने के तुरंत पहले नहाना शरीर को आराम तो पहुंचाता है लेकिन कई बार नींद में खलल भी डाल सकता है। नहाने से नींद उड़ जाती है जिसकी वजह से देर रात तक जागना पड़ता है। इसके अलावा शरीर का तापमान भी ठंडा हो जाता है जो नींद को प्रभावित कर सकता है।
व्यायाम के बाद न नहाएं

व्यायाम करने से शरीर के टॉकसिक पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं, इसलिए व्यायाम के बाद विशेषतौर पर नहाने की सलाह दी जाती है। लेकिन व्यायाम के तुरंत बाद नहाने से स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। व्यायाम करने से शरीर का तापमान काफी हाई और गर्म होता है। ऐसे में ठंडे पानी से नहाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। व्यायाम के लगभग 30मिनट बाद जब शरीर का तापमान पूरी तरह से सामान्य हो जाए तब नहा सकते हैं।
क्या है नहाने का सही समय
नहाने से सिर्फ हमारे शरीर की सफाई ही नहीं होती,बल्कि शरीर की थकान उतर जाती है और मन भी साफ महसूस करता है। वैसे तो व्यक्ति अपनी सुविधानुसार कभी भी नहा सकता है लेकिन सुबह के समय नहाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे थकान दूर होती है और शरीर पूरे दिन काम करने के लिए तैयार हो जाता है। सुबह के समय नहाने से ऊर्जा का विकास होता है। आयुर्वेद के अनुसार सूरज निकलने से पहले नहाने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं लेकिन वर्तमान लाइफस्टाइल के चलते ऐसा कर पाना संभव नहीं है। सुबह के अलावा शाम को नहाया जा सकता है। ऑफिस से आने के बाद या ईवनिंग वॉक के बाद नहाने से शरीर को फ्रेश करने में मदद मिलती है।
