घर में कूड़ेदान रखने की सही दिशा क्या है? जानिये वास्तु शास्त्र के नियम: Vastu Tips for Dustbin
Vastu Tips for Dustbin

Vastu Tips For Dustbin: घर मकान के निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र के आकलन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जीवन में सुख—समृद्धि व आर्थिक उन्नति के लिए वास्तु शास्त्र का अहम योगदान होता है। वास्तु नियमों की अनदेखी के कारण हमारे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। यहीं वजह है कि नये मकान के निर्माण के समय वास्तु नियमों को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। घर में कमरों की दिशा समेत सभी चीजों को वास्तु नियमों के अनुसार रखना चाहिए, ताकि उसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सके।

गलत दिशा और जगह पर चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। जिस कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती है। अक्सर हम कचरे को एकत्रित करने के लिए घर पर कूड़ादान रखते हैं। जल्दबाजी में उस कूड़ेदान को किसी भी कोने में रख देते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार उचित नहीं है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आर्थिक परेशानी आ सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कूड़ेदान रखने की सही दिशा कौनसी है।

गलत दिशा में ना रखें कूड़ेदान

Vastu Tips for Dustbin
Vastu Tips for DustbiWrong Direction of Dustbin

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी वस्तु को गलत दिशा में रखने से उसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज को व्यवस्थित रखने के लिए एक निश्चित दिशा निर्धारित रहती है। प्रत्येक दिशा का अपना महत्व होता है। इसलिए चीजों को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डस्टबिन को उत्तर पूर्व दिशा में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिस कारण आपको आर्थिक तंगी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह अगर आप उत्तर पूर्व दिशा में कूड़ेदान को रखते हैं तो यह आपके अवसाद का कारण बन सकता है। आपको डस्टबिन को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे प्रभाव आपके दिमाग पर पड़ता है। जिस कारण आपके बुरे सपने या विचार आने लगते हैं। कूड़ेदान के रंग का भी महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन का रंग हल्का होना चाहिए।

कूड़ेदान रखने की सही दिशा कौनसी?

Right Direction of Dustbin
Right Direction of Dustbin

वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को रखने की सही दिशा का उल्लेख मिलता है। ऐसे में घर में हमेशा सही दिशा में कूड़ेदान को रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कूड़ेदान को रखने की सही दिशा दक्षिण पश्चिम या उत्तर पश्चिम है। इन दिशाओं में डस्टबिन को रखना अच्छा माना गया है, क्योंकि दक्षिण पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए शुभ बताई गई है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती और आपकी सेहत पर भी कोई विपरित प्रभाव नहीं पड़ता है। आपके घर में सुख—समृद्धि व शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: अपनाएं लिविंग रूम से जुड़े जबदरस्त 5 वास्तु टिप्स, घर में छाई रहेगी सुख-समृद्धि व शांति: Living Room Vastu Tips