प्रकृति, नदियों, झीलों, सुंदर झरनों और जानवरों के खूबसूरत नजारे
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह राज्य सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सौदर्यता के साथ साथ भरपूर जैव विविधता देखने को मिलती है।
Sikkim Tourism: सिक्किम हमारे देश का एक बहुत ही छोटा राज्य होते हुए भी बहुत ही ख़ूबसूरत है। यह देश का सबसे लोकप्रिय और शानदार पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इस जगह पर आपको प्रकृति का जो सानिध्व मिलेगा वह शायद ही कहीं और मिले। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह राज्य सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सौदर्यता के साथ साथ भरपूर जैव विविधता देखने को मिलती है। इस जगह पर आकर सैलानियों को प्रकृति, नदियों, झीलों, सुंदर झरनों और जानवरों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। साथ ही साथ आप सिक्किम में आकार यहाँ के लोगों के जीवन, रहन-सहन, खानपान और संस्कृति को भी समझ सकते हैं।
सिक्किम की संस्कृति

सिक्किम की संस्कृति को समझने के लिए आपको इस जगह की सांस्कृतिक विरासत को समझना पड़ेगा। इस जगह पर ज़्यादातर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं और काफ़ी सीधे और सरल होते हैं। यहाँ स्थित मठों में मास्क नृत्य काफ़ी लोकप्रिय है जो यहाँ के लामा लोग करते हैं। इस जगह पर आकर आपको पाश्चात्य रॉक संगीत की पॉप्युलैरिटी भी ख़ूब देखने को मिलेगी। इसी कड़ी में हम आपको सिक्किम की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बतायेंगे जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में…
गंगटोक
शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित गंगटोक को सिक्किम के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह से आप कंचनजांघा पर्वत श्रेणियों के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। इस जगह को अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह पर गणेश टोक, हनुमान टोक जैसे कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जिसे देखने के लिए लोग यहाँ दूर-दूर से आते हैं। गंगटोक में घूमने की जगहों की बात करें तो यहां पर नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री जैसी जगहों पर जाया जा सकता है।
त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील सिक्किम की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार की जाती है। त्सोंगमो एक स्थानीय भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘जल का स्रोत’ होता है। त्सोंगमो झील सचमुच सिक्किम के लिए एज बहुत बड़े जलस्त्रोत की तरह है। भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झीलों में से एक त्सोंगमो की ख़ूबसूरती को देखकर सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। त्सोम्गो एक ग्लेशियर लेक है और अपने चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों के ख़ूबसूरती की वजह से जानी जाती है। इस जगह पर आकर आपको प्राइमुलस, पीले और नीले पॉपपी, आयरिश, याक और पोनी जैसे जीव देखने को मिलेंगे। इस जगह से आप आसपास की प्राकृतिक छटा का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
युकसोम

सिक्किम की सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में शामिल युकसोम को अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हर-भरे पहाड़ों से ढकी हुई यह जगह कंचनजंगा पर्वत जाने वाले लोगों के लिए यह आधार शिविर के रूप में कार्य करती है। यात्री इस जगह पर रुककर विश्राम करते और फिर आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करते हैं। यदि आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का विचार बना रहे हैं तो यह एकदम परफेक्ट जगह है। इस जगह पर आपको कई ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, शांत झरने और झीलें देखने की मिल जायेंगी। यदि आप युकसोम में घूमने का प्लान बना रहे तो खेचोपलरी झील, डबडी मठ, कंचनजंगा नेशनल पार्क और ताशीदिंग मठ ज़रूर जायें।
मंगन

हिमालय की गोद में बसे मंगन को सिक्किम के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। मंगन में रहते हुए शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंक्चुअरी ज़रूर जायें। आपको बता दें कि शिंगबा रोडोडेंड्रोन एक पौधा होता है। इस सैंक्चुअरी में करीब 40 प्रकार के रोडोडेंड्रोन मौजूद हैं जिसकी वजह से इस सैंक्चुअरी का नाम शिंगबा रोडोडेंड्रोन पड़ा। यह जगह अपनी ख़ूबसूरती के साथ साथ शांत और मनोहारी माहौल के लिए जानी जाती है।
नाथू ला दर्रा

नाथू ला दर्रा को सिक्किम के सबसे ख़ास आकर्षणों में गिना जा सकता है। यह दर्रा एक अच्छे पर्यटन स्थल के साथ-साथ चीन-भारत के व्यापार से जुड़ा एक सैन्य व्यापारिक ठिकाना है। तिब्बत के बिल्कुल नज़दीक इस जगह पर जाने के लिए आपको राजधानी गंगटोक से तक़रीबन 50 से 55 किमी की यात्रा करनी होगी। इस जगह ओपर काफ़ी बर्फ़ होती है और अमूमन सर्दियों में बर्फबारी के कारण यहाँ जाना मुश्किल होता है। सैन्य ठिकाना होने के कारण इस जगह पर पर्यटकों की आवाजाही सीमित है। यह भारतीय पर्यटकों के लिए ये बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को खुला रहता है। नाथू ला दर्रा चांगू लेक से सिर्फ़ 18 किमी दूर है और इसे सिल्क रूट के रूप में जाना जाता है, जहाँ सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही जाने दिया जाता है।
सिक्किम कैसे पहुंचे?
सिक्किम भारत का एक राज्य है जिसकी वजह से देश के सभी महत्वपूर्ण जगहों से जुड़ हुआ है। इस जगह पर पहुंचने के लिए पर्यटन के सभी साधन मौजूद हैं जिसे आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। यदि आप हवाई जहाज से आ रहे हैं तो सबसे नजदीक का एयरपोर्ट बागडोगरा, पश्चिम बंगाल में है। बस या टैक्सी लेकर यहाँ से आप गंगटोक पहुंच सकते हैं। रेल से आ रहे हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इस जगह से गंगटोक की दूरी महज़ 117 किमी रहा जाती है जिसे आप टैक्सी या फिर बस लेकर पूरी कर सकते हैं। सड़क मार्ग से आ रहे हैं तो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद आगे बस ले सकते हैं।
