sikkim tourism
sikkim tourism

Sikkim Tourism: अगर आप घूमने फिरने के शौक़ीन हैं तो आप इस खूबसूरत जगह ज़रूर जाइए तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो खूबसूरत जगह जो कि बहुत लोकप्रिय है। जी हां नेशनल ज्योग्राफिक ने एक सर्वे किया, जिसमें पूर्वी भारत के सिक्किम ने  आने वाले साल 2024 में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में जगह बनाई है। इस लिस्ट में दुनिया भर से 30 घूमने की जगह शामिल हैं और उसमें से एक भारतीय शहर सिक्किम भी है।

अब क्योंकि नया साल सिर्फ एक महीने ही दूर है, दुनिया भर के लोग अभी से नए साल 2024 में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं। इसलिए, नेशनल ज्योग्राफिक ने एक सूची रिलीज की है जो लोगों को घूमने की प्लानिंग करने में मदद कर सकती है।

Also Read: सिक्किम घूमने की बेहतरीन जगहें, आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार : Sikkim Tourism

लिस्ट में जगह बनाने वाले ज्यादातर यूरोप के देश हैं, सिक्किम को एकमात्र भारतीय जगह के रूप में देखने पर गर्व और खुशी और गर्व की भावना आती है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे शायद ही कोई भूल सके। क्योंकि एशिया से सिर्फ़ तीन जगहों सिक्किम, ताइवान में ताइनान और चीन में शी-आन को ही चुना गया है।

जब सिक्किम की बात आती है, तो यह राज्य अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यह स्थान कंचनजंगा पर्वत शृंखला, विशाल भूभाग पर स्थित झीलें, प्राचीन मठ और सुरमी क्षेत्र से भरा हुआ है। राज्य जैव विविधता से भी समृद्ध और कुछ आकर्षक राष्ट्रीय उद्यानों का घर है।

यह खूबसूरत हिमाचली राज्य स्वर्ग की तरह है जो  लोग साफ़  हवा, शांत माहौल और अद्भुत संस्कृति की तलाश में हैं। बर्फ से ढके पर्वतों से लेकर हरी-भरी घाटियों तक, ज्वालामुखी के आकर्षण की एक शृंखला उपलब्ध है, जो इसे यात्रियों और ट्रैवलर लोगों के लिए एक देखने और घूमने योग्य स्थान बनाती है।

यह राज्य पहाड़ों का घर होने के लिए फेमस है जिसमें शक्तिशाली कंचनजंगा,  तीसरी सबसे ऊँची चोटी  भी  यहां ही है। यहां के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल दज़ोंगरी, गोइचा ला और सिंगालीला रिज हैं।

सिक्किम की घाटियाँ हरे-भरे जंगलों, सीढ़ीदार खेतों और जीवंत रोडोडेंड्रोन फूलों से सजी हैं। यहां की युमथांग घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। युकसोम और पेलिंग जगह खूबसूरत नजारों  और प्रकृति की सैर के फेमस है। इसलिए, शांति और एकांत चाहने वालों के लिए, सिक्किम एक वंडरलैंड की तरह है, जो रोमांच से लेकर संस्कृति तक कई प्रकार के अनुभव प्रदान करके जर्नी को यादगार बना देगा।