Kitam Bird Sanctuary

सिक्किम के वन्यजीव अभयारण्य की ख़ास बात

यह देश के कुछ सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों का घर कहा जाता है, जोकि सिक्किम में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं।

Wildlife Sanctuaries of Sikkim: सिक्किम हमारे देश का एक प्रमुख राज्य है जिसकी वजह से इसका अपना एक विशेष महत्व है। यह देश के कुछ सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों का घर कहा जाता है, जोकि सिक्किम में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं। इस जगह की जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इतना ही नहीं इस जगह पर आपको कई तरह के जीव जंतु और पेड़ पौधे भी मिलते हैं। इस लेख के माध्यम से हम सिक्किम के वन्यजीव और वन्यजीव अभयारण्य के बारे में जानने और समझने का प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी बताएँगे यह जगहें क्यों ख़ास हैं और आपको इस जगह पर क्यों जाना चाहिए। 

Wildlife Sanctuaries of Sikkim
Kanchenjunga National Park

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान भी है। यह उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। जिसकी वजह से देश भर से सैलानी इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में प्रवेश करते ही मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारे दिखाई देते हैं। इस जगह पर आकर आप लाल पांडा, हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग और तिब्बती भेड़ देख सकते हैं। इतना ही नहीं इस जगह पर आप हिमालयन मोनाल तीतर, तिब्बती स्नोकॉक और ग्रे मोर तीतर जैसी कई पक्षी प्रजातियों का घर है। 

Wildlife Sanctuary
Menam Wildlife Sanctuary

सिक्किम में ही मेनम वन्यजीव अभयारण्य भी स्थित है। यह देश के सबसे सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर आकर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई तरह के वन्यजीवों को भी देख सकते हैं। इस जगह पर आपको मार्बल-कैट, कॉमन हिल पार्ट्रिज, भौंकने वाले हिरण और ब्लैक ईगल जैसे जानवर देखने को मिल जायेंगे। इस जगह को अपने ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए भी जाना जाता है। देश भर से सैलानी इस जगह पर ट्रेकिंग के लिए आते हैं और यहाँ की ख़ूबसूरती को देख सकते हैं। 

Rhododendron Sanctuary
Barsey Rhododendron Sanctuary

बार्सी रोडोडेंड्रोन अभयारण्य हमारे देश का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश भर से सैलानी वन्य जीवन और बर्फ से ढके पहाड़ों के ख़ूबसूरत दृश्य देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर मौजूद रंग-बिरंगे फूल और घने जंगलों के रोमांच में खो जाते हैं। इस जगह पर प्राकृतिक वातावरण, जैव विविधता के साथ साथ आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी शानदार गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर आपको अविश्वसनीय ट्रैकिंग का अनुभव हो सकता है। इस जगह पर घने जंगलों से होकर अपना रास्ता बना सकते हैं। 

Kitam Bird Sanctuary
Kitam Bird Sanctuary

किताम पक्षी अभयारण्य सिक्किम का एकमात्र पक्षी अभयारण्य है। जिसकी वजह से यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस जगह पर आकर वह प्राकृतिक वातावरण के बीच रहने के साथ साथ पक्षियों की चहचहाहट को सुन सकते हैं। इस जगह पर तरह तरह के पक्षी पाए जाते हैं, सैलानी इस जगह पर आकर 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों को देख सकते हैं। इस जगह पर तरह तरह के तितलियां भी देखने को मिलती हैं। इस जगह पर आकर आप कई नदियाँ भी देख सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...