Shiva Linga Mudra
Shiva Linga Mudra

Shiva Linga Mudra: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई किसी न किसी तनाव, चिंता या मानसिक थकान से गुजर रहा है। दिनभर की भागदौड़, काम का प्रेशर, नींद की कमी और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच मानसिक शांति कहीं खो सी गई है। ऐसे में कई लोग डिप्रेशन, एंग्जायटी या चिड़चिड़ेपन जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की परेशानियों में लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए राहत तो देती हैं लेकिन लंबे समय में शरीर पर असर डाल सकती हैं।

ऐसे में अगर आप एक ऐसा नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, जो दिमाग को शांत करे, मन को स्थिर बनाए और शरीर में नई ऊर्जा भर दे , तो योग में मौजूद ‘शिव लिंग मुद्रा’ आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि यह मुद्रा शरीर और मन दोनों पर सकारात्मक असर डालती है। नियमित रूप से सिर्फ कुछ मिनटों तक इसे करने से तनाव दूर होता है, सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और शरीर में जोश बना रहता है।

शिव लिंग मुद्रा क्या है और इसे कैसे करें?

शिव लिंग मुद्रा को करते वक्त हाथों को विशेष तरीके से रखा जाता है। इसमें बाएं हाथ की हथेली को सीधा रखकर उस पर दाहिने हाथ की मुट्ठी रखी जाती है, जिसमें अंगूठा ऊपर की ओर होता है। ये मुद्रा शिवलिंग का आकार बनाती है, जो ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है।

इसे करते वक्त आप आराम से बैठकर गहरी सांस लें और आंखें बंद करें। रोज़ाना सिर्फ 15 मिनट तक यह मुद्रा करने से काफी फर्क नजर आता है। यह मुद्रा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एंग्जायटी, डिप्रेशन या नेगेटिव सोच से जूझ रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को थकान या लो एनर्जी की समस्या है, उन्हें भी यह मुद्रा राहत देती है।

इन दो बीमारियों के लिए रामबाण है शिव लिंग मुद्रा

आज के समय में हर तीसरा इंसान तनाव या मानसिक थकावट से परेशान है। दवाइयों पर निर्भर रहना समाधान नहीं है, क्योंकि उनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में शिव लिंग मुद्रा एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। योग एक्सपर्ट के अनुसार, यह मुद्रा करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो थकान और सुस्ती को दूर करती है।

साथ ही, इससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है, जिससे दिमाग ज्यादा शांत और फोकस्ड रहता है। यह मुद्रा खासतौर पर ऑफिस वर्कर्स, स्टूडेंट्स और घरेलू महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जो दिनभर की टेंशन से जूझते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इसे सुबह-सुबह प्राणायाम या मेडिटेशन के साथ करने से मन स्थिर होता है और दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

इम्युनिटी बढ़ाने और थकान मिटाने में भी असरदार

सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, शिव लिंग मुद्रा फिजिकल हेल्थ के लिए भी उतनी ही असरदार है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को एक्टिव करता है और आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाता है। इस मुद्रा को नियमित करने से शरीर की कोशिकाओं में ऊर्जा का संचार बेहतर होता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है। जो लोग जल्दी थक जाते हैं या हमेशा थके-थके रहते हैं, उनके लिए ये मुद्रा एक नेचुरल टॉनिक की तरह है।

खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी खास योग मैट या जगह की जरूरत नहीं होती, आप इसे घर, ऑफिस या पार्क में भी कर सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, हार्ट पेशेंट्स और हाई बीपी के मरीज इसे करने से पहले डॉक्टर या किसी प्रशिक्षित योग गुरु की सलाह जरूर लें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...